Office Wear Kurtis
Office Wear Kurtis

Office Wear Kurtis: ऑफिस के लिए नए डिजाइन की कुर्तियों का बहुत चलन है। अगर आप भी ऑफिस के लिए कुछ नई डिजाइन की कुर्तियां तलाश रहीं हैं तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं। जिसे पहनकर आप स्टाइलिश तो दिखेंगे ही लेकिन आप का लुक भी निखर कर आएगा। कुर्ती का फैशन आज बहुत ट्रेंड में है और पैनल्ड कुर्तियों को आप ऑफिस, पार्टी, शादी मे भी पहन सकते हैं। हम आपको लेटेस्ट कुर्ती फैशन के बारे में बहुत सी बातें बताने वाले हैं। पैनल कुर्ती का फैशन अब बहुत ज्यादा ट्रेंड में होने के चलते इसकी डिमांड भी बहुत ज्यादा है। इसे पहनकर आप बहुत ही खुबसूरत दिखेंगी। हम आपको इस आर्टिकल में ऑफिस के लिए बहुत ही सिंपल और सोबर कुर्तियों की डिजाइन बताने वाले हैं। जिससे आप आइडिया ले सकते हैं और आपको ऑफिस के लिए कुर्तियों का चुनाव करने में भी आसानी होगी।

जो तस्वीर आप देख रहें हैं इसमें वन साइडेड पैनल्ड कुर्ती पहनी हुई है। यह डिजाइन बहुत ही शानदार लगती है। इसे ऑफिस में पहन सकते हैं और यह बहुत ही शानदार लुक देती है।

वन साइडेड पैनल्ड कुर्ती

Office Wear Kurtis
One Sided Paneled Kurti

इस डिजाइन की कुर्ती आसानी से टेलर के द्वारा सिलाई जा सकती है और यह डिजाइन आसानी से बन जाती है। पैनल्ड कुर्ती को कई तरह से कैरी कर सकते हैं। फोटो में जैसे वन साइडेड पैनल्ड कुर्ती जो पहनी हुई है इसे आप बिना बेल्ट को हटाए दोनों साइड पैनल्ड भी बनवा सकते हैं।

फोटो में कॉलर नेकलाइन की कुर्ती पहनी हुई है। लेकिन अगर आप कॉलर पहनना पसंद नहीं करते है तो आप राउंड नेक भी बना सकते हैं। आप चाहे तो इसके साथ दुपट्टा भी ले सकते हैं।

पैनल्ड कुर्ती के साथ आप पेंट भी पहन सकते हैं और इसके साथ प्लाजो भी पहन सकते हैं। दोनों ही बहुत अच्छा लगता है और यूनिक लुक देता है।

अगर आप लॉन्ग नेकलेस या हेवी इयररिंग्स भी पहन कर इसे कैरी करना चाहें तो कर सकती हैं। आप इसे सिंपल लुक देना चाहते हैं, तो आप कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं करेंगे तो भी यह बहुत अच्छी लगेगी।

आप इसे अपनी पसंद के फैब्रिक में भी बनवा सकती है। कुर्ती के साथ आप नॉर्मल दिनों में कॉटन या फिर आरामदायक फैब्रिक में भी इसे डिजाइन करवा सकती हैं। जो फैब्रिक आपको पसंद हो आप उस फैब्रिक में इस कुर्ती को डिजाइन करवा सकते हैं।

पैनल्ड कुर्ती के साथ अगर आप हाथों में वॉच या फिर कड़ा पहनना पसंद करती हैं तो भी आप इस कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक निखर कर सामने आएगा।

ए – नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती

Office Wear Kurtis
A – Neckline Brocade Kurti

ए – नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती यह भी पैनल्ड कुर्ती का ही पैटर्न है। यह प्रिस्टाइन वाइट शर्ट के साथ ए – नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती पहनी हुई है। हालांकि यह ए – नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती में केवल शर्ट का इल्यूजन दिया गया है। ये डाट प्रिंट के साथ अलग-अलग डिजाइन में भी मिल सकती है।  इसे भी आप ऑफिस में या इवेंट में पार्टी में पहन सकते है। यह बहुत ही शानदार लुक देती है।

ए – नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती को भी अलग-अलग तरह से पहन सकते हैं। अगर आप इस तरह की पैनल्ड कुर्ती ऑफिस की इवनिंग पार्टी में भी पहनना चाहती हैं, तो इसे पहन सकते हैं। इसके साथ नॉर्मल और सिंपल एक्सेसरीज भी कैरी कर सकते है।

अगर आप बॉटम के लिए प्लाजो या फिर स्ट्रीट प्लाजो का भी चयन करती है तो भी ये बहुत शानदार लुक देता है।

ए – नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती को भी आप ब्रैकेड फैब्रिक की जगह पर अपनी पसंद के फैब्रिक का चयन कर सकती हैं। इसे प्रिंटेड कॉटन या फिर नॉर्मल फैब्रिक में भी बनवा सकती हैं। इस कुर्ती को ऑफिस के साथ इवेंट या फिर पार्टी में डेली वियर में भी कैरी कर सकते हैं।

ए – नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती के साथ आप गोल्डन इयररिंग या फिर ब्लैक कलर के इयररिंग पहन सकती हैं। इसके साथ सिंपल इयररिंग या फिर हेवी इयररिंग भी पहन सकते हैं। हाथों में भी आप कुछ इसी तरह के या फिर आप अपनी पसंद के फेब्रिक के कलर के अनुसार एक्सेसरीज का चयन कर सकते हैं।

लॉन्ग फ्रॉक स्टाइल लेयर्ड कुर्ती

Office Wear Kurtis
Long Frock Style Layered Kurti

लॉन्ग फ्रॉक स्टाइल की ये लेयर्ड कुर्ती ऑफिस के लिए बहुत ही जबरदस्त लुक देती है। आजकल यह बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह की कुर्ती को युवतियां बहुत पसंद करती हैं और यह कई डिजाइन में आती है। बहुत ही शानदार लुक देने वाली यह कुर्ती पहनने में भी आसान होती है और इसे संभालने में भी परेशानी नहीं होती। इसे पहनने के बाद बहुत कंफर्टेबल फील होता है, इसीलिए इस कुर्ती की डिमांड अब बहुत ज्यादा हो गई है। इस तरह की कुर्ती को अलग-अलग डिजाइन में भी पहन सकते है।

अगर आप इस कुर्ती को शॉर्ट भी करवाना चाहते हैं तो भी यह कुर्ती बहुत अच्छी लगती है। इस कुर्ती को शार्ट डिजाइन में बनवा कर बॉटम में आप धोती स्टाइल की सलवार भी पहन सकते हैं। यह लुक भी बहुत शानदार लगता है।

लॉन्ग लेयर्ड कुर्ती के साथ आप एथनिक लुक देने के लिए चांद बालियां या दूसरे डिजाइन की इयररिंग्स भी पहन सकते हैं। नॉर्मल इयररिंग्स भी इस पर बहुत अच्छे लगते हैं।

इस तरह के पैटर्न की कुर्ती सिलवा कर आप इसके साथ बॉटम में चूड़ीदार पैजामा भी पहन सकते हैं। यह भी बहुत अच्छा लगेगा।

लॉन्ग फ्रॉक स्टाइल लेयर्ड कुर्ती को ऑफिस में भी पहन कर जा सकते हैं। इसके लिए अपनी पसंद के फैब्रिक का चयन कर सकते हैं। ऑफिस के लिए नोर्मल फैब्रिक या सिंपल प्रिंट्स की कुर्ती का यूज कर सकते हैं। ऑफिस में पहनने के लिए आपको इसके प्रिंट के साथ इसके कलर का भी ध्यान रखना होगा।

यह थी ऑफिस के लिए बेहद सिंपल और सोबर डिजाइन की कुर्तियां। आप ऑफिस के लिए इस तरह की कुर्तियों का चयन कर सकते हैं। आप इन कुर्सियों को घर में मौजूद साड़ियों से या फिर अपनी पसंद के फैब्रिक से भी यूनिक डिजाइन के साथ तैयार करवा सकते हैं।

Leave a comment