Nail Art Hacks: नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल आर्ट का चलन बहुत ज्यादा हो गया है। अपने नाखूनों को लेकर महिलाएं मेनीक्योर और पेडीक्योर भी करवाती हैं। ऐसा करने से नाखून तो साफ हो जाते हैं, लेकिन नेल और खुबसूरत लगे इसके लिए महिलाएं नेल आर्ट का सहारा लेती है। पार्लर में नेल आर्ट करवाने पर भी मन मुताबिक नेल आर्ट नहीं हो पाते। आज हम आपको घर पर नेल आर्ट करने के बारे में बताते हैं और आप घर में मौजूद चीजों से ही नेल आर्ट कर सकते हैं।
ब्यूटी ब्लेंडर से करें नेल आर्ट
नेल आर्ट करने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि आप इसके लिए नए ब्लेंडर की बजाय पुराने ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले अपने नेल को साफ कर लें और उस पर अपनी पसंद की नेलपेंट लगा लें, जो आप लगाना चाहते हैं। अब आप दूसरे कलर की नेल पेंट को लेकर ब्लेंडर के ऊपर टिप करें और अब इसे नाखूनों पर धीरे-धीरे टैप करें। जिससे कि छोटे-छोटे गोले बन जाएंगे। इसके लिए आप अलग-अलग कलर की नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो नेल पेंट आपने अपने नाखूनों पर लगाई है, उसके अलावा दूसरी नेलपेंट आप अपने नाखूनों पर गोले के रूप में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके नाखून बहुत ही शानदार और बहुत खूबसूरत दिखाई देंगे।
ईयरबड्स से करें नेल आर्ट

ईयरबड्स का यूज आप नेल आर्ट में भी कर सकते है। जी हां आप इससे नेल आर्ट कर सकते हैं। ईयरबड्स से नेल आर्ट करने के लिए आप सबसे पहले अपने नाखून को साफ कर नेल पेंट लगा लें जो भी आप लगाना चाहते हैं। फिर 1 ईयरबड्स और उस पर थोड़ी सी नेल पेंट लगाएं। अब इसकी मदद से आप अपने नेल्स पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइंस बनाते हुए अलग-अलग डिजाइन दे सकते हैं। इससे भी आपके नेल्स की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। यह डिजाइन दिखने में भी बहुत ही शानदार लगती है।
टूथपिक से कीजिये नेल आर्ट

टूथपिक के जरिए आप नेल आर्ट बहुत ही यूनिक डिजाइन में कर सकते हैं। टूथपिक से आप स्माइली फेस भी बना सकते हैं, जी हां आप इसके लिए सबसे पहले अपने नाखूनों को साफ कर आधे नाखून पर नेल पेंट लगा लें। टूथपिक के पिछले हिस्से पर नेल पेंट लगाने के बाद नाखूनों पर उसके जरिए दो डॉट बनाएं और फिर टूथपिक के पीछे वाले हिस्से से एक कर्व स्माइली बना लें। आपका स्माइली फेस तैयार हो जाएगा। टूथपिक से नेल आर्ट करने की सबसे खास बात ही है कि यहां बहुत पतला होता हैं। इससे फिनिशिंग भी बहुत ही जबरदस्त आती है और नेल आर्ट करने में भी परेशानी नहीं होती। इससे शानदार स्माइली फेस भी तैयार हो जाता है। इसके जरिए आप कई अलग-अलग डिजाइन भी अपने नाखूनों पर ट्राई कर सकते हैं।
हेयर पिन से की नेल आर्ट

नेल आर्ट करने के लिए आप हेयर पिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर पिन से नेल आर्ट करने के लिए आप सबसे पहले अपने नाखून को साफ करें। फिर अपने नाखूनों पर अपनी पसंद की नेल पेंट लगा लें और हेयर पिन की मदद से डिजाइन बना सकते हैं। सिंपल हेयर पिन की जगह आप जिग-जैग डिजाइन वाली या फिर अलग डिजाइन वाली हेयर पिन का भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए आप हेयर पिन पर भी नेलपेंट लगा लें और फिर उससे अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग पैटर्न में लाइन बना सकते है। ये भी एक यूनिक डिजाइन में दिखाई देगा और नेल्स भी बहुत खूबसूरत दिखते हैं।
पेन की रिफिल से करे नेल आर्ट

आप पेन की रिफिल से भी नेल आर्ट कर सकते है। जी हां, पेन की रिफिल से नेल आर्ट करने के लिए सबसे पहले अपने नाखूनों को साफ करने के बाद उस पर एक अच्छी नेल पेंट लगा लें जो आपको पसंद हो, उदाहरण के तौर पर आप ब्लैक कलर की नेल पेंट भी लगा सकते हैं। उसके बाद रिफिल के एंड वाले हिस्से पर वाइट कलर की या फिर जो नेल पेंट आपने अपने नाखूनों पर लगाई है, उससे अलग कलर की नेल पेंट को रिफिल के आखिरी वाले हिस्से पर लगा ले। अब अपनी पसंद के अनुसार कोई भी डिजाइन अपने नाखूनों पर बना सकते हैं। हालांकि जब आप अगर ब्लैक कलर की नेल पेंट लगाते हैं और आप वाइट कलर की नेल पेंट रिफिल पर लगाते हैं तो नेल्स पर गोल सर्कल बनते हैं। यह डिजाइन भी अपने आप में बहुत ही खूबसूरत और यूनिक है। इससे भी आपके नाखून बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।