महाशिवरात्रि पर इन बॉलीवुड हसीनाओं की तरह कैरी करें हरे रंग की साड़ी: Mahashivratri Style
Bollywood Mahashivratri Style

महाशिवरात्रि पर कैरी करें हरे रंग की साड़ी!

अगर आप इस महाशिवरात्रि सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस की तरह हरे रंग की साड़ियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Mahashivratri Style: महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की मन से पूजा करने की लिए आप सभी तैयार होंगे। घर में पाठ-पूजा, मंदिर जाकर भोलेनाथ के दर्शन और व्रत की तैयारी भी आपकी होगी लेकिन अब इस दिन क्या पहनें, ये भी बड़ा सवाल होगा। हर पर्व की तरह महाशिवरात्रि में भी महिलाएं साज-श्रृंगार और खूबसूरत पहनावे के साथ नज़र आती हैं। ऐसे में अगर आप इस महाशिवरात्रि सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस की तरह हरे रंग की साड़ियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Mahashivratri Style: विद्या बालन

Bollywood Mahashivratri Style
Mahashivratri Style of Vidya Balan

महाशिवरात्रि के दिन हरे रंग की साड़ी कैरी करने की सोच रही हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस दिन आप विद्या की तरह हरे रंग की खादी सिल्क साड़ी कैरी करें। विद्या बालन की तरह इस लुक के साथ सिंपल मेकअप करें और बालों में गजरा बांधें।

कियारा आडवाणी

Actress Mahashivratri Style
Kiara Advani Mahashivratri Style

आप अगर हरे रंग की साड़ी में अपना शानदार लुक कैरी करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की तरह ऑर्गेंजा साड़ी ट्राई कर सकती हैं। ऑर्गेंज़ा साड़ी इन दिनों खूब ट्रेंड में भी ऐसे में आप भी कियारा की तरह हरे रंग की ये साड़ी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही इस साड़ी के साथ ग्रीन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज़ तैयार कर सकती है। इस लुक के साथ लाइट मेकअप करें और एक प्यारा सा बन बनाएं।

निधि अग्रवाल

Nidhi Mahashivratri Style
Nidhi Aggarwal Look

एक्ट्रेस निधि अग्रवाल की तरह आप भी फैशन ब्रैंड रॉ मैंगो की डिज़ाइनर ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं। इस चंदेरी सिल्क साड़ी में जरदोसी का काम किया गया है। आप इस साड़ी के साथ गोल्डन ब्रोकेड फैब्रिक का ब्लाउज़ भी ऐड कर सकती हैं। वहीं अपने लुक को सिंपल मेकअप के साथ खुले बालों से पूरा करें।

अनुष्का शर्मा

Anushka looks
Anushka Sharma

फैशन ट्रेंड को फॉलो करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह आप भी हरे रंग की चंदेरी सिल्क की साड़ी को ट्राई कर सकती हैं, जिसमें चौड़े गोल्डन बॉर्डर है। इस साड़ी के साथ आप सिंपल सा हाई नेक ब्लाउज़ कैरी करें। इसके अलावा फेस पर नार्मल मेकअप के साथ हैवी ज्वैलरी भी आप पहन सकती हैं।

दीपिका पादुकोण

Mahashivratri Style
Deepika Padukone Look

बॉलीवुड जगत की फैशन आइकॉन कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लुक को हर कोई कॉपी करता है। ऐसे में आप इस महाशिवरात्रि दीपिका की तरह सब्यसाची की डिज़ाइनर की हरे रंग की सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। दीपिका ने इस साड़ी के साथ हैवी नेकलेस कैरी किया है। साथ ही फेस पर शानदार मेकअप से लुक को पूरा किया है। आप भी दीपिका पादुकोण जैसा लुक को कॉपी कर सकती हैं।

कंगना रनौत

Mahashivratri Style Tips
Kangana Ranaut Style

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इस महाशिवरात्रि आप एक्ट्रेस के इस हरे रंग की साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। कंगना ने हरे रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है और साथ में लाल रंग का ब्लाउज़ भी पहना हैं। इस साड़ी के लुक को आप हैवी चोकर और लाइट मेकअप के साथ पूरा कर सकती हैं।