Fashion tips
Fashion tips

Fashion Tips: बढ़ती उम्र के साथ-साथ अपने चार्म को बनाए रखना हर महिला की सबसे बड़ी दुविधा होती है और अगर बढ़ती उम्र के साथ आपके वजन में भी इजाफा हो रहा है तो समस्या और बढ़ जाती है। सबसे बड़ी परेशानी कपड़ों को लेकर होती है। जिन महिलाओं का वजन औसत से ज्यादा हो जाता है तो उनको कपड़ों के चुनाव में बहुत परेशानी होती है कि वो ऐसा क्या पहनें जिससे उनका शरीर भद्दा भी न लगे और स्टाइलिश व फैशनेबल लुक आए। आज इस लेख में इस उलझन को सुलझाएंगे की कैसे प्लस साइज महिलाएं ड्रेस को चुनें जो उनको खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाए। तो चलिए…

स्लीवलेस आउटफिट

Fashion tips
Sleeveless Outfits

अक्सर प्लस साइज कि महिलाओं में यह कश्मकश रहती ही है कि वह स्लीवलेस कपड़े पहने या नहीं। ज्यादातर लड़कियां यही सोचकर स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनती हैै कि स्लीवलेस कपड़े पहनने से बाजू काफी मोटी और चबी लगती है, जबकि ऐसा नहीं है, चबी गर्ल्स भी स्लीवलेस कपड़े कैरी कर सकती हैं। स्लीवलेस और ट्रेंडी आउटफिट पहनने के लिए आप भारती सिंह को कैरी कर सकती हैं।

क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट जींस

Fashion tips
High waist jean and Crop top

प्लस साइज की महिलाओं को अक्सर लगता है कि हाई वेस्ट जींस के साथ क्रॉप टॉप पहनना उनके बस का नहीं। लेकिन ऐसा नहीं है। महिलाएं अक्सर क्रॉप टॉप को सही से कैरी नहीं करती है। जिसकी वजह से वह क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट जींस में कॉन्फिडेंट नहीं हो पाती है। स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए आप किसी भी आउटफिट को सही अंदाज में कैरी करें, आप हमेशा खूबसूरत नजर आएंगी।

बिकनी

Fashion tips
Bikini

प्लस साइज की लड़कियां व महिलाएं अक्सर बिकनी पहनने में बहुत ही असहज महसूस करती हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। किसी भी साइज की महिला बिकिनी को कैरी कर सकती है। मार्केट में हर तरह की बिकनी आसानी से मिलती है। आप अपने मन पसंद हाई वेस्ट और लोअर वेस्ट बिकिनी को कैरी कर सकती हैं। अगर आपको बिकनी कैरी करने में असहज महसूस होता है तो आप बीच वियर में बिकनी के अलावा मनोकोनी, शॉर्ट कफ्तान कैरी कर सकती हैं। इसमें आप ना तो ज्यादा मोटी दिखाई देंगी और ना ही इसमें आपको किसी तरह से अनकंफर्ट फील होगा।

सही फिटिंग

Fashion tips
Choose right outfits

प्लस साइज की महिलाओं को अपने आउटफिट में सही फिटिंग का ध्यान रखने की जरुरत होती है। आप हमेशा ऐसे कपड़े खरीदने से बचें जो काफी टाइट हो या जो उन हिस्सों में ज्यादा फिटेड हो जहां आपको पहले से ही एक्सट्रा फैट है।

फैब्रिक सही चुने

fashion tips
Choose right fabric

प्लस साइज की महिलाओं को आउटफिट्स का चुनाव करते समय फैब्रिक का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। जो फैब्रिक शरीर से चिपकते हो या जिनका कपड़ा बहुत हैवी हो। ऐसे फैब्रिक को ना पहने। यह आपको ज्यादा उभरा हुआ दिखाते हैं जिसमें आपकी बॉडी फैटी लग सकती है।  

शेपवियर

Fashion tips
Shapewear

प्लस साइज कि महिलाओं के लिए शेपवियर सबसे खास तोहफा बन गया है। आम तौर पर, पेट और कूल्हों के आस-पास सबसे ज्यादा फैट होता है। ऐसे में बॉडी को एक ही शेप में लाने के लिए और खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए प्लस-साइज़ महिलाओं को किसी भी ड्रेस को कैरी करने से पहले शेपवियर जरूर पहनना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शेपवियर आपके साइज का हो, ना बिल्कुल फिटेड हो ना ही ढीला-ढाला।

लेगिंग न पहनें

Fashion tips
Pants hide your fat completely.

प्लस-साइज़ महिलाओं को ज्यादातर लेगिंग पहनने से बचना चाहिए। लेगिंग में आपके पैरों का फैट साफ नजर आ जाता है। प्लस-साइज़ लड़कियों और महिलाओं को अपनी कुर्तियों के नीचे लेगिंग की जगह पैंट पहनना चाहिए। पैंट आपके फैट को पूरी तरह से छिपा लेती है।

बड़े प्रिंट्स ना पहने

Fashion tips
Don’t wear big prints

अगर आप भी प्लस साइज़ की हैै तो आपको भी बड़े प्रिंट्स के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। बड़े प्रिंट आपके कर्व्स को उभारने का काम करेंगे। इसलिए इनसे दूरी बनाना ही आपके लिए सही है। इसकी लगह पर आप छोटे प्रिंट्स को अपनी वॉर्डरोब में शामिल करें।

बोल्ड कलर्स को कहे ना

Fashion tips
Avoid bold colors

बड़े प्रिंट्स के साथ बोल्ड कलर्स को भी आप अवॉइड करें, ये आपके लुक को थोड़ा भड़काऊ बना सकते हैं। इसलिए आप सोबर और लाइट कलर्स को चुने। इसमें आपका फिगर भी कम नजर आएगा।

सही जूते चुने

Fashion tips
Choose the right soes

प्लस साइज की महिलाओं को अपने फुटवियर पर भी ध्यान देने की जरुरत होती है। ऐसे में आप जब भी किसी ऑउटफिट का चुनाव करती हैं तो उससे मिलते-जुलते जूते चप्पलों पर भी विशेष ध्यान दें। ऐसा इसलिए क्योंकि एक राइट सैंडल भी आपके लुक को बनाने और बिगाड़ने का काम करती है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment