एफडीसीआई और लेक्मे फैशन वीक के ऑटम विंटर कलेक्शन 2021 में श्वेता और अनुज लेबल से कल्ब नाम का कलेक्शन लॉंच किया गया है। इस कलेक्शन को डिजाइन किया है श्वेता चौधरी और अनुज चौधरी ने। इस कलेक्शन कल्ब का मतलब है दिल। इसमें कुछ बेहद खास कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है। दुल्हनों के लिए बनाए गए इन डिजाइन में कढ़ाई के लिए सोने के धागों का इस्तेमाल भी हुआ है। फेब्रिक की बात करें तो इसमें तंचोई सिल्क क्लासिक टच देता है। इसमें शामिल कलीदार कुर्ता, लॉन्ग स्कर्ट और हल्की चमक इन डिजाइन को पर्फेक्ट बनाते हैं। इसमें वी नेक और फुल स्लीव का इस्तेमाल भी इन डिजाइन को बेहतरीन बना देते हैं। कलेक्शन का सबसे प्यारा पीस आपको मिनी कुर्ता भी लग सकता है। इसमें शॉर्ट ट्यूलिप पैंट भी हैं। इतना ही नहीं लंबा कुर्ता और घेरदार स्कर्ट भी आपको जरूर पसंद आएंगे। दुपट्टों पर लेस और साड़ी पर रफल इफेक्ट भी आपको जरूर भाएगा। इसमें रंगों के कई शेड चुने गए हैं जैसे लाल से हरा और सफेद से गोल्ड भी। कलेक्शन की शो स्टॉपर रहीं सेल्सब्रिटी दिव्या खोसला कुमार। आने वाले महीनों में दुल्हन बनने वाली हर लड़की इस ब्राइडल कलेक्शन को एक बार जमाना जरूर चाहेगी। 

दिव्या की शानदार ड्रेस

 

दिव्या की ड्रेस का रंग डीप गोल्ड चुना गया है तो हेललाइन लहंगा भी उनकी खूबसूरती बढ़ा देता है। उनकी ड्रेस के दुपट्टे, चोली और पूरे लहंगे पर भी गोल्ड वर्क किया गया है। 

सी ग्रीन के साथ गुलाबी

 

इस लहंगे में दो बेहद सुंदर रंगों का इस्तेमाल हुआ है। पूरा लहंगा जहां सी ग्रीन कलर का है वहीं इस पर अलग से इस्तेमाल हुआ गुलाबी दुपट्टा पूरी ड्रेस की खासियत बन जाता है। 

सफेद का जलवा

 

इस ड्रेस में सच में सफेद का जलवा देखने को मिलेगा। इसमें दुपट्टा शीर है तो ब्लाउज पर इस्तेमाल हुए टसल भी इसे खास बनाते हैं। इस ड्रेस को देख कर परी वाला फील आता है। 

लाल का शेड और ऑरेंज

 

लाल का ऐसा शेड आपने शायद ही कहीं देखा हो। ये शेड बिलकुल चमकीला नहीं है। साथ में ऑरेंज का इस्तेमाल इसे और खास बना देता है। 

ब्रिक रेड में सजा सूट

 

ये सूट शॉर्ट है साथ धोती पैंट बेहद खास लगती है। इसमें हरे रंग के भी बेहद सुंदर शेड को इस्तेमाल किया गया है। ये बिलकुल अलग डिजाइन वाला सलवार सूट लगेगा। 

 

फैशनसंबंधी यह लेख आपको कैसा लगा?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ईमेल करें editor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-

सफेद का जलवा अनामिका खाना के कलेक्शन में