Bridal Lehenga: किसी भी लड़की के लिए शादी का दिन उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है। तो आज इस लेख में हम आपकी इस दुविधा को दूर कर देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ब्राइडल लहंगे के बारे में बता रहे हैं, जो आपके खास दिन के लुक को एक परफेक्ट टच देने में मदद करेंगे। साल 2007 में स्थापित हाउस ऑफ रिसा के यह ब्राइडल लहंगा कलेक्शन आपको भी अवश्य पसंद आएगा-
मल्टीकलर एंब्रॉयडिड रेड लहंगा

लहंगे में गोल्डन के अलावा ग्रीन व पिंक कलर से हैंड एंब्रायडरी की गई है। वहीं मैचिंग शीयर दुपट्टे में लाइट लीफ पैटर्न एंब्रायडरी वर्क है। इस लहंगे के साथ बीड्स एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं।
हैवी एंब्रायडिड रेड लहंगा

अगर आप अपने वेडिंग डे पर एक पारंपरिक लहंगे को भी एक स्टाइलिश तरीके से पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस लहंगे को पहन सकती हैं। इसके साथ डीप स्वीटहार्ट नेक डिजाइन ब्लाउज पहनें।
रेड एंड सिल्वर लहंगा

अगर आप एंब्रायडिड लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं, लेकिन फिर भी अपने वेडिंग डे के लुक को हैवी व खास बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप रेड एंड सिल्वर कलर के इस लहंगे के कॉम्बिनेशन को पहनें।
मिरर एंब्रायडिड लहंगा

ब्राइडल लुक में आप भले ही अपने स्टाइल को हैवी टच दे सकती हैं, लेकिन फिर भी आप इसे बैलेंस करें। इसके लिए आप इस लहंगे को चुन सकती हैं। इस लहंगे में लाइट कलर ब्लाउज के साथ हैवी लहंगे को स्टाइल किया गया है।
पिंक लहंगा डिजाइन
अगर आप शादी के दिन एक सॉफ्ट लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप रेड के स्थान पर पिंक लहंगे को पहन सकती हैं। इस लहंगे के साथ स्वीटहॉर्ट नेक डिजाइन ब्लाउज एक अच्छा लुक दे रहा है।
स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन
वेडिंग डे पर लहंगे को एक ट्रेन्डी स्टाइल में कैरी करने के लिए स्लीवलेस ब्लाउज को पहना जा सकता है। इसमें खास पैटर्न की एंब्रायडरी की गई है। साथ ही, फ्लोरल लुक को भी एंब्रायडरी में शामिल किया गया है।
रेड लहंगा विद ब्रॉड ब्लाउज डिजाइन

अगर आप अपने ब्राइडल लहंगे को कुछ इस तरह पहनना चाहती हैं कि उसमें आप अपनी टोन्ड बॉडी को भी फ्लॉन्ट कर सकें तो ऐसे में आप इस लहंगे को पहन सकती हैं। लहंगे का ब्लाउज नेकलाइन ब्रॉड है।
