Blouse Tips: आपकी महंगी से महंगी साड़ी की शान आपके ब्लाउज पर ही निर्भर करती है। आपकी साड़ी अगर पुरानी और सिंपल भी है, लेकिन आपने अच्छा ब्लाउज पहना है तो आपकी साड़ी की सारी कमियां छूप जाती है। जबकि उसके विपरित अगर आपके ब्लाउज में एक छोटी सी भी मिस्टेक है तो आपकी महंगी से महंगी साड़ी भी फीकी ही नजर आती है। इसलिए जब भी आप ब्लाउज की सिलाई करवाएं तो उससे पहले कुछ खास बातों का ध्यान जरुर रखें। जिस तरह से ट्रेंड बदल रहे हैं उसके अनुसार ब्लाउज़ को भी उस तरह से अब ट्रीट नहीं किया जाता है जैसे कि पहले किया जाता था। मतलब की पहले ब्लाउज़ केवल पहन लिए जाते थे। लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है। अब ब्लाउज़ का ट्रेंड इतना बदल गया है कि ये आपके स्टाइल को परफेक्ट भी बना सकता है और बेकार भी। ऐसे में यदि आप ब्लाउज सिलवाने के लिए जाती है तो आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे की ब्लाउज की फिटिंग, गले का डिज़ाइन, फैब्रिक और लाइनिंग आदि बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि कैसे हम ब्लाउज सिलवाने से पहले हमे किन बातों का खास ध्यान रखने की जरुरत हैं।
Blouse tips : फिटिंग का रखें ध्यान

किसी भी ब्लाउज में सबसे अहम अगर कुछ होता है तो वह होती है उसकी फिटिंग। ब्लाउज को स्टाइलिश बनवाने के लिए आपको इस बात का खास ध्यान देना चाहिए की आप अपनी फिटिंग सही दें। इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप ब्लाउज की फिटिंग देने के लिए जा रही हैं तो आपने साइज की ब्रा पहने, ना की ज्यादा टाइट या खुली, ऐसा करने से आपका सही माप लिया जा सकता है जिससे आपके ब्लाउज की फिटिंग सही होती हैै।
पैडेड या नॉन पैडेड

बदलते समय के साथ-साथ ब्लाउज में भी काफी बदलाव आ गए हैं। आज कल दो तरह के ब्लाउज आते हैं एक नॉन पैडेड जिसमे ब्रा पहननी पड़ती है और एक है पैडेड जो बिना ब्रा के भी ब्लाउज को वही फिटिंग देते हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आप पैडेड ब्लाउज सिलवाना चाहते हैं या नॉन पैडेड, यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
गले का डिज़ाइन

ब्लाउज की फिटिंग के बाद उसके गले की डिजाइन पर ही सबका फोकस रहता है। इसलिए ब्लाउज की फिटिंग के साथ ही आपको अपने ब्लाउज के गले के डिज़ाइन का भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि गले का डिज़ाइन अगर अच्छा और खासकर पीछे के गले का तो ब्लाउज की ख़ूबसूरती और भी बढ़ जाती है। बेहतरीन ब्लाउज के गले के लिए आप इंटरनेट पर भी सर्च कर सकते है आपको नए और स्टाइलिश गले आसानी से मिल जाएंगे।
फैब्रिक और लाइनिंग

ब्लाउज का फैब्रिक भी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। अच्छा दिखने के साथ ही आपका कंफर्ट भी उतना ही जरुरी है और आपका कंफर्ट ब्लाउज के फैब्रिक पर ही ज्यादातर निर्भर करता है। इसलिए ब्लाउज सिलवाते समय उसके फैब्रिक पर ध्यान देना भी जरुरी होता है। यदि आपके ब्लाउज का कपड़ा जॉर्जेट का है तो उसके नीचे आपको लाइनिंग का खास ध्यान देना पड़ता है, और हो सकता है उसके नीचे डबल लाइनिंग लगे। इसके अलावा ब्लाउज आप कॉटन, साटन आदि का भी सिलवा सकते हैं।
बॉडी टाइप का भी ध्यान रखें

स्टाइल और ट्रैंड के चक्कर में आप कई बार इस तरह की गलतियां कर बैठते है, जिसके बाद भी आपको ही परेशान होना पड़ता है। इसलिए ब्लाउज सिलवाते समय आपको अपनी बॉडी शेप का भी ध्यान रखना चाहिए जैसे की आपकी हाइट छोटी हैं। तो आपको गोल या ब्रॉड नेक का ब्लाउज सिलवाना चाहिए। यदि आपकी हाइट लम्बी है तो आप डीप नैक वाला ब्लाउज सिलवा सकती है। आपकी बॉडी के हिसाब से ब्लाउज नहीं होता है तो हो सकता है की वो आपकी साड़ी के लुक को भी खराब कर सकता है।
कोई एक्स्ट्रा स्टाइल

आपकी पसंद के मुताबिक आप भी अपने ब्लाउज में कोई एक्स्ट्रा डिजाइन दे सकती हैं। इसके लिए आपको पहले ही अपने टेलर से बात कर लेनी चाहिए। जिससे की वह ब्लाउज बनाते समय ही आपकी एक्स्ट्रा डिजाइन के बारे में ध्यान रख सके। यदि आपने ब्लाउज में कोई एक्स्ट्रा डोरी या लैस आदि लगवाना चाहती है तो वो भी करवा सकती हैं।
