स्वतंत्रता दिवस पर कुर्ती के साथ स्टाइल करें ये दुपट्टा डिजाइन: Kurti Dupatta Designs
Kurti Dupatta Designs

स्वतंत्रता दिवस पर कुर्ती के साथ स्टाइल करें ये दुपट्टा डिजाइन: Kurti Dupatta Designs

आज हम आपको कुछ ऐसे दुप‌ट्टे के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप किसी भी कुर्ती के साथ ट्राई कर सकती हैं।

Kurti Dupatta Designs: भारतीय महिलाओं के लिए उनके वार्डरोब में एक अच्छा दुपट्टा रहना बेहद जरूरी होता है क्योंकि यह एक सिंपल से सूट सलवार को बेहद स्टाइलिश बना सकता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस आ रहा है और इस दिन महिलाएं अपने ऑफिस और स्कूल में कुर्ती पहनकर जाएंगी। ऐसे में आप इन दुपट्टा डिजाइंस को अपने आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह दुपट्टे आपकी हर कुर्ते के साथ खूब जचेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे दुप‌ट्टे के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

Also read: रक्षा बंधन पर लगना है स्टाइलिश तो अनन्या पांडे से लें इंस्पिरेशन

Kurti Dupatta Designs
Pink banarasi dupatta

अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर सफेद रंग का सूट पहन रही हैं, तो आप अपनी किसी भी सूट के साथ पिंक कलर का बनारसी सिल्क दुपट्टा कैरी कर सकती है। यह आपके लुक को बेहद क्लासी बना देगा। इसे आप चाहे तो ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ भी पहन सकती है। इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी भी अच्छी लगेगी।

Bandhani Dupatta
Bandhani Dupatta

फैशन ट्रेंड से कभी भी राजस्थानी लहरिया और बंधनी डिजाइन दुपट्टा बाहर नहीं जाता है। बांधनी सिल्क दुपट्टा आपके प्लेन सूट को भी बेहद कलरफुल लुक देता है। आप चाहें तो इसे केजुअल आउटफिट से लेकर ऑफिस के किसी भी इवेंट में भी कैरी कर सकती हैं।

आपके किसी हेवी वर्क सिंपल सूट को गोटा पट्टी वर्क वाला सिल्क दुपट्टा क्लासिक और डीसेंट लुक देगा। बाजार में आपको इसकी कई तरह की वैरायटी मिल जाएगी, जिसे किसी भी इंडियन वियर के साथ कैरी किया जा सकता है। इस दुपट्टे में हेवी से लेकर सिंपल वर्क डिज़ाइन भी मिल जाएगा।

अगर आपको सिंपल आउटफिट में बिल्कुल एलिगेंट लुक पाना है तो सिल्क दुपट्टा जरूर अपने वार्डरोब में रखें। ये जितने कंफर्टेबल होते हैं, उतना ही कैजुअल भी होते हैं। इसमें कई तरह की डिजाइन और कलर्स बाजार में मिलते हैं। जो देखने में बेहद प्यारे लगते है।

अगर आप सिल्क दुपट्टा डेली वियर के लिए लेना चाहती हैं, तो आपको एक बार भागलपुरी कॉटन सिल्क दुपट्टा खरीदना चाहिए। क्योंकि इनकी ये खासियत होती है कि इसकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है। इसके साथ ही इसे कोकून के धागों से तैयार किया जाता है, जो पर्यावरण के अनुकूल होती हैं। पार्टी में आप इसका इस्तेमाल सूट के साथ स्टोल्स के तौर पर भी कर सकती हैं।

Patola Dupatta
Patola Dupatta

अन्य दुपट्टा के मुकाबले पटोला सिल्क दुपट्टा बेहद खूबसूरत दिखता है, लेकिन थोड़ा महंगा भी होता है। आजकल बाजार में इसके कई तरह के नए डिजाइन मिलने लगे हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अपने वॉर्डरोब में पटोला सिल्क दुपट्टा जरूर रखती है। आप चाहे तो एक पटोला सिर्फ दुपट्टा रख सकती हैं, जिसे आप किसी भी सूट के साथ स्वतंत्रता दिवस के इवेंट में कैरी कर पाएंगी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...