बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन एक बार ज़रूर ट्राई करें
बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन काफी यूनिक होता है। इससे आपके हाथों की शोभा बढ़ेगी। आइए जानते हैं कुछ यूनिक बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन-
Box Mehndi Design : ऐसा कहा जाता है कि हाथों पर मेहंदी का रंग जितना गहरा हो, पति का प्यार भी उतना ही गहरा होता है। ऐसे में भारत की सुहागनें हर विशेष अवसरों पर अपने हाथों पर तरह-तरह के मेहंदी डिज़ाइन्स सजाना पसंद करती हैं। मेहंदी के कई तरह के डिज़ाइन्स इंटरनेट पर मौजूद हैं, इन डिज़ाइन्स में से बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन भी शामिल है। हाथों पर सजा बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक दे सकता है। इस बहुत ही सिंपल तरीके से हाथों पर बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन बताएंगे, जिससे आपके हाथों की शोभा बढ़ सकती है। आइए जानते हैं बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन्स की लिस्ट-
सिंपल लाइन से बनाएं बॉक्स

यदि आपको ज्यादा डिज़ाइन्स बनाने नहीं आते हैं या फिर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें सिर्फ लाइन खिंचनी आती है, तो आपके लिए यह मेहंदी का डिज़ाइन परफेक्ट हो सकता है। आप सिंपल तरीके से बॉक्स खींचकर इस तरह के डिज़ाइन को बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा, फिर इंतजार किस बात का जल्दी से कोन लीजिए और झट से इसे अपने हाथों पर सजा लीजिए।
मिरर की तरह बनाएं बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन

अगर आप थोड़ा हैवी लुक चाहती हैं, तो इस तरह के मिरर के आकार का बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन बना सकती हैं। इसके चारों को बारीकी से किया गया मेहंदी का डिज़ाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ावा दे सकता है। इस तरह के डिज़ाइन से आपके हाथों की शोभा दोगुना बढ़ेगी। वहीं, हाथों का लुक काफी ट्रेडिशनल नजर आएगा।
जाली बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन
बॉक्स में जालीदार बना यह मेहंदी डिज़ाइन आपके बैकहैंड को काफी प्यारा लग सकता है। वहीं, उंगलियों पर तरह-तरह डिज़ाइन्स के साथ मिरर वर्क वाला बॉक्स डिज़ाइन से आप अपने हाथों को सजा सकती हैं। हाथों पर इस तरह का मेहंदी डिजािन न सिर्फ आप बैक हैंड पर बल्कि फ्रंड हैंड पर भी बना सकती हैं।

बॉक्स के साथ बनाएं अपना पसंदीदा डिज़ाइन
बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन को आप अपनी पसंदीदा आकृति से सजा सकते हैं। इसके अंदर में आप कई तरह के डिज़ाइन से मेहंदी की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। नीचे दिए गए इमेज में बॉक्स के साथ-साथ कमल का फूल, डॉट, छोटी-छोटी पत्तियां जैसी कई तरह की आकृति बनाई गई हैं, जिससे आपके हाथ काफी ज्यादा प्यारे लग सकता हैं।

बॉक्स मेहंदी डिज़ाइन को हाथों पर सजाना बहुत ही आसान हो सकता है। इसे आप अपने ढंग से बेहद ही खूबसूरती से अपने हाथों पर सजा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारे ये खूबसूरत से डिज़ाइन पसंद आए हों। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो अपने दोस्तों को इसे जरूर शेयर करें।
