बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री है। हालांकि सोनम ने बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं किया लेकिन फिर भी उन्होंने बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया था। जिसके चलते सोनम कपूर अभी भी अपने यूनिक ड्रेसिंग सेन्स को लेकर काफी चर्चाओं में बनी रहती है। कभी उनको उनके ड्रेसअप की वजह से ट्रोल किया जाता है तो कभी उनके ड्रेसिंग सेन्स की तारीफ की जाती है। सोनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है सोशल मीडिया के जरिए वे अक्सर अपने फोटोशूट शेयर करती है। उनके ड्रेसेस की लकड़ियां काफी दीवानी है। जिसके चलते  आज हम आपके साथ सोनम कपूर के कुछ कलेक्शन के बारे में बताएंगे। जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती है।

 

लॉस्ट लेटर प्रिंटेड लेहंगा

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर के इस ऑउटफिट की बात की जाए तो इसमें कोई दो मत नहीं है कि यह ऑउटफिट बहुत सुन्दर लग रहा है। सोनम का यह ऑउटफिट समर के लिए काफी अच्छा है यह न तो हैवी है और न ही इसका कलर आँखों में चुभने वाला है। सोनम के इस ऑउटफिट लॉस्ट लेटर प्रिंटेड लेहंगा कहलाता है, क्योंकि इसमें प्रिंटेड लेटर्स है लेकिन यह लेटर्स भी आधे अधूरे है। लॉस्ट लेटर प्रिंट के साथ सोनम ने क्रॉप शर्ट पहनी हुई है जो इस ऑउटफिट को अलग ही लुक दे रही है।

 

अनारकली सूट

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर आहूजा का यह ऑउटफिट आप किसी फेस्टिवल में कैरी कर सकती है। रेड अनारकली सूट के साथ सोनम ने मसाबा कलेक्शन से इस दुप्पट्टे को कैरी किया है जो की उनके इस सूट को और ज्यादा सुन्दर बना रहा है। सोनम के यह सूट पूरी तरह पैक्ड है इस सूट में फुल स्लीव्स के साथ-साथ कुर्ते में कॉलर नैक दी गई है।

 

इंगेजमेंट लेहंगा

अगर आपकी इंगेजमेंट है या आप अपने किसी करीबी की शादी में जा रहे है तो सोनम के इस ऑउटफिट से आप इंस्पिरेशन ले सकते है। सोनम का यह ऑउटफिट काफी क्लासी लुक दे रहा है। पूरे लहंगे में बारीकी से काम  किया गया है जो की काबिले तारीफ है। इसके साथ ही सोनम का यह पूरा सेट काफी हैवी है और बहुत सुन्दर लग रहा है।

 

जीन्स विथ एथेंटिक टच

आपको बता दें कि, इस ऑउटफिट में सोनम को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया है। सोनम के इस ऑउटफिट की बात की जाए तो यह काफी सिंपल लुक दे रहा है। लेकिन जीन्स के साथ कुरता और उसके ऊपर से जो उन्हें नेक सेट ने एक एथेंटिक तड़का दिया है। सोनम का यह फ़ैशन सेन्स थोड़ा सा अलग है लेकिन यह एक यूनिक लुक दे रहा है।

 

बोल्ड ब्लैक

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम के इस ऑउटफिट की बात की जाए तो यह ऑउटफिट काफी बोल्ड लुक दे रहा है। वहीं ब्लैक कलर की एक ख़ास बात यह भी है कि, इसमें आपका बॉडी शेप काफी परफेक्ट यहीं वजह है कि ज्यादातर लड़कियों को ब्लैक कलर बहुत पसंद रहता है। सोनम ने इस ऑउटफिट के साथ सिर्फ एक चैन कैरी की है।

 

वन पीस

सोनम के इस पिंकी वन पीस की बात की जाए तो यह ऑउटफिट काफी ज्यादा सोनम को सूट कर रहा है। इस पिंकी ऑउटफिट के साथ सोनम ने ब्लैक बूट्स कैरी किये है जो की ऑउटफिट को पूरी तरह से सूट कर रहे है। वही इस ऑउटफिट के साथ सोनम ने बहुत सुन्दर ज्वेलरी भी कैरी की है।

 

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com