Overview:अलग-अलग आउटफिट के साथ यूं स्टाइल करें स्नीकर्स
अगर आप स्नीकर्स में एक स्टनिंग लुक कैरी करना चाहती हैं तो इन्हें अलग-अलग आउटफिट के साथ स्टाइल करें।
Sneakers Styling Tips: जब बात फुटवियर की होती है तो हम सभी स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट पर भी पूरा ध्यान रखते हैं। इस लिहाज से स्नीकर्स पहनना यकीनन एक अच्छा आइडिया माना जाता है। स्नीकर्स अब सिर्फ जिम या केजुअल लुक तक ही सीमित नहीं रह गए है। बल्कि अब उन्हें एक फैशन स्टेटमेंट लुक के रूप में भी जाना जाता है। स्नीकर्स को अब वेस्टर्न वियर से लेकर एथनिक वियर के साथ स्टाइल किया जाता है। इतना ही नहीं, आप केजुअल्स से लेकर सेमी फॉर्मल यहां तक कि पार्टी लुक में भी आसानी से पहन सकती हैं।
स्नीकर्स की सबसे बड़ी बात यह है कि आज के समय में इसमें आपको कई बेहतरीन ऑप्शन मिलेंगे। जिसकी वजह से आप इसे अपने लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट का भी बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अलग-अलग आउटफिट के साथ स्नीकर्स को किस तरह स्टाइल कर सकती हैं-
जींस और टी-शर्ट के साथ पहनें स्नीकर्स

अगर आप केजुअल्स में स्नीकर्स पहनना चाहती हैं तो स्लिम-फिट, स्ट्रेट-लेग या बॉयफ्रेंड जींस के साथ एक टक-इन ग्राफिक या प्लेन टी-शर्ट पहनें। अब अपने लुक को कॉम्पलीमेंट करने के लिए आप इसके साथ क्लासिक व्हाइट स्नीकर्स या लो-टॉप कैनवस स्नीकर्स पहन सकती है। अगर आप लेयरिंग करना चाहती हैं तो ऐसे में आप डेनिम जैकेट या ओवरसाइज़्ड कार्डिगन पहन सकती हैं।
लेगिंग और ओवरसाइज़्ड हुडी के साथ पहनें स्नीकर्स
केजुअल्स में एक चंकी और स्ट्रीट लुक कैरी करने के लिए आप ओवरसाइज़्ड टॉप को लेगिंग जैसे फिटेड बॉटम के साथ बैलेंस करें। आप इसके साथ चंकी “डैड स्नीकर्स“ या स्पोर्टी रनिंग शूज़ पहन सकती हैं। स्पोर्टी एस्थेटिक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए न्यूट्रल या पेस्टल स्नीकर्स चुनें। वहीं, एथलीजर लुक के लिए कैप या क्रॉसबॉडी बैग के साथ अपने स्टाइल को एक डिफरेंट टच दें।
ब्लेज़र और स्किनी जींस के साथ पहनें स्नीकर्स
यह एक स्मार्ट केजुअल लुक है, जो किसी के भी लुक को खास बनाता है। इस लुक में आप व्हाइट, ब्लैक या बेज रंग के मिनिमलिस्ट लेदर स्नीकर्स को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र को स्लिम या स्किनी जींस के साथ पहनें। इसके साथ आप न्यूट्रल कलर स्नीकर्स चुनें। अपने लुक में एक्स फैक्टर एड करने के लिए आप सिल्क स्कार्फ़ या स्टेटमेंट इयररिंग्स को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।
मिडी स्कर्ट और स्वेटर के साथ पहनें स्नीकर्स

इस लुक में आप एक फ्लोई या प्लीटेड मिडी स्कर्ट को फिटेड या थोड़े ओवरसाइज़्ड स्वेटर के साथ पहनें। अब आप हल्के प्रिंट वाले स्नीकर्स जैसे पोल्का डॉट्स या फ्लोरल को पहन सकती है। स्नीकर्स में आप स्लिप-ऑन स्नीकर्स या प्लेटफ़ॉर्म स्नीकर्स को सलेक्ट कर सकती हैं। वहीं, अपने लुक को एक स्टाइलिश टच देने के लि स्वेटर को सामने से थोड़ा टक करें।
ट्राउजर और शर्ट के साथ पहनें स्नीकर्स

अगर आप ट्राउजर और शर्ट के साथ स्नीकर्स पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में न्यूट्रल टोन में स्लीक लो-टॉप स्नीकर्स पहनना अच्छा विचार हो सकता है। अपने स्नीकर्स को हाइलाइट करने के लिए क्रॉप्ड ट्राउजर चुनें। स्ट्रक्चर्ड टोट या वॉच के साथ मिनिमल एक्सेसरीज में अपने लुक को एक प्रोफेशनल टच दें। अपनी प्रोफेशनल वाइब बनाए रखने के लिए लेदर स्नीकर्स चुनें।
शर्ट ड्रेस के साथ पहनें स्नीकर्स
अगर आप चाहें तो शर्ट ड्रेस के साथ भी स्नीकर्स पहन सकती है। शर्ट ड्रेस के साथ हाई-टॉप स्नीकर्स या कलरफुल स्टेटमेंट स्नीकर्स काफी अच्छे लगते हैं। अपनी बॉडी शेप को हाइलाइट करने के लिए आप शर्ट ड्रेस के साथ बेल्ट को पेयर करना ना भूलें। बोल्ड पैटर्न या अलग-अलग कलर वाले स्नीकर्स सिंपल ड्रेस के साथ अच्छे से कंट्रास्ट कर सकते हैं। एक स्मूथ फिनिश के लिए ट्रेंच कोट या ब्लेज़र के साथ लेयर करें।
ओवरसाइज़्ड कोट और स्किनी जींस के साथ स्नीकर्स
ठंड के दिनों में अपने लुक को एक स्टनिंग टच देने के लिए आप ओवरसाइज़्ड कोट और स्किनी जींस के साथ आप हाई-टॉप स्नीकर्स या चंकी स्नीकर्स पहन सकती हैं। अपने कोट के बल्क को स्लिम जींस या लेगिंग के साथ बैलेंस करें। इसके साथ हाई-टॉप स्नीकर्स एक ट्रेंडी फ्लेयर देते हैं। अगर आप एक कंफर्टेबल व कोजी टच चाहती हैं तो ऐसे में आप बीनी और स्कार्फ़ के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। विंटर में यह एक बेहद ही कंफर्टेबल और रिलैक्स लुक है, जिसे आप केजुअल्स में कभी भी और कहीं भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
स्वेटर ड्रेस और टाइट्स के साथ पहनें स्नीकर्स

ठंड के दिनों में अगर आप स्वेटर ड्रेस पहनना चाहती हैं तो उसके साथ भी स्नीकर्स स्टाइल किया जा सकता है। इसके साथ प्लेटफॉर्म स्नीकर्स या स्लिप-ऑन स्नीकर्स काफी अच्छे लगते हैं। आप फिटेड या ओवरसाइज़्ड स्वेटर ड्रेस को टाइट्स के साथ पहन सकती हैं। प्लेटफॉर्म स्नीकर्स आपको कंफर्टेबल फील करवाते हुए एक ट्रेंडी लुक देते हैं। अगर आप विंटर में लेयरिंग करना चाहती हैं तो ऐसे में आप लॉन्ग कोट या फिर पफ़र जैकेट पहन सकती हैं।
कार्गो पैंट और क्रॉप टॉप के साथ पहनें स्नीकर्स
अगर आप एक स्ट्रीट लुक या ट्रेंडी लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप कार्गो पैंट और क्रॉप टॉप के साथ स्नीकर्स पहन सकती हैं। अपने इस लुक में आप चंकी स्नीकर्स या रेट्रो-स्टाइल स्नीकर्स को स्टाइल कर सकती हैं। एक स्टेटमेंट लुक के लिए स्नीकर्स पर बोल्ड रंग या पैटर्न को सलेक्ट करें। वहीं, अपने स्ट्रीटवियर लुक को कंप्लीट टच देने के लिए आप इसे बॉम्बर जैकेट के साथ लेयर करें। यह एक ऐसा लुक है, जो किसी भी महिला पर अच्छा लगता है। अगर आप अपने लुक को एन्हॉन्स करना चाहती हैं तो ऐसे में आप चंकी एक्सेसरीज या क्रॉसबॉडी बैग को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

