बेहद ही सिंपल है फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन, देता है क्लासी लुक
आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन्स
Fingertip Mehndi Designs: फिंगरटिप मेहंदी डिजाइन काफी हल्का और खूबसूरत होती है। यह उन लोगों की पसंदीदा मेहंदी डिजाइन्स हैं, जो हैवी लुक नहीं चाहते हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन खासतौर पर पार्टीज या फिर फ्रेंड्स की शादी में लगाई जाती है। वहीं, पूजा या फिर किसी विशेष अवसर पर भी आप फिंगरटिप मेहंदी डिजाइन्स अपने हाथों में लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन्स-
डॉट्स और लाइन पैटर्न

फिंगरटिप पर छोटे-छोटे डॉट्स और सीधी लाइनें खींची जाती हैं। यह डिज़ाइन बेहद आसान होने के साथ-साथ क्लासी लगता है। अगर आप फिंगरटिप मेहंदी डिजाइन हाथों पर बनाना चाह रहे हैं, तो इस तरह के लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
फ्लोरल पैटर्न

फिंगर के ऊपरी हिस्से पर छोटे फूल या बेलों का डिज़ाइन बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आप थोड़ा अलग लुक चाहती हैं, तो इस तरह का पैटर्न चुन सकती हैं। यह डिज़ाइन सिंपल होते हुए भी रिच लुक देता है।
मंडला स्टाइल मेहंदी डिजाइन

केवल फिंगर टिप्स पर मंडला पैटर्न बनाना बहुत अच्छा लगता है। यह डिज़ाइन कम जगह में भी आकर्षक दिखाई देता है। इसे आपको पूरे हाथों पर लगाने की जरूरत नहीं है, आप सिर्फ फिंगरटिप पर भी इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
अंगूठी पैटर्न

अंगूठी के स्टाइल में डिज़ाइन बनाकर आप एक एलिगेंट और मॉडर्न लुक पा सकती हैं। इसमें उंगलियों पर अंगूठी की तरह डिज़ाइन किया जाता है जो बहुत आकर्षक दिखता है।
नेट पैटर्न
उंगलियों के सिरों पर जालीदार डिज़ाइन (नेट पैटर्न) सिंपल और फाइन लुक देता है। इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपकी उंगलियों को परफेक्ट लुक देता है। इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

यह डिज़ाइन एक सूक्ष्म और साफ-सुथरा लुक देता है, जो किसी भी अवसर के लिए परफेक्ट है।
