यहां देखें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के सिल्क साड़ी लुक्स
हम हमेशा अपनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सिल्क साड़ी स्टाइल की प्रशंसा करते हैं। सिल्क साड़ियां अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। रेशमी कपड़े विशेष रूप से दक्षिण भारत में प्रसिद्ध हैं। दुनिया भर की महिलाएं अब इन साड़ियों को पहनना पसंद करती है।
Silk Saree Looks: रेशमी कपड़े विशेष रूप से दक्षिण भारत में प्रसिद्ध हैं। दुनिया भर की महिलाएं अब इन साड़ियों को पहनना पसंद करती है। सिल्क की साड़ियों को बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को भी पहने हुए देखा गया है। उन्होंने कई शादियों और कार्यक्रमों में भी सिल्क साड़ी को वेयर किया है। सिल्क साड़ी पहनने वाली महिला समझती है कि यह साड़ियां उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इतना ही नहीं सिल्क साड़ियों की सबसे खास बात यह है कि आप इन्हें किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं।
वैसे आजकल बाजार में कांचीपुरम सिल्क साड़ी, बनारसी सिल्क साड़ी और भागलपुरी सिल्क साड़ी जैसी कई सिल्क साड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा आपका जो भी बजट हो आप उसके हिसाब से अपनी पसंद की साड़ी भी खरीद सकती हैं। सिल्क साड़ियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी खूब पसंद आती हैं। ऐसे में अगर आपको अपने लिए कोई डिजाइन समझ में नहीं आ रहा है तो आप एक्ट्रेसेस से प्रेरणा ले सकती हैं।
ग्रीन बनारसी सिल्क साड़ी में दीपिका पादुकोण
इसमें कोई शक नहीं कि ‘पद्मावत’ की अभिनेत्री सिल्क की साड़ी में हमेशा खूबसूरत दिखती हैं। चाहे वह फिल्मी किरदार हो या वास्तविक जीवन, शो और कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति उन्हें सबसे अलग बनाती है। यहां दीपिका सब्यसाची की डिजाइन की हुई ग्रीन बनारसी सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे फुल पफ स्लीव्स लाइट ग्रीन फ्लोरल प्रिंटेड ब्लाउज के साथ पहना है। उन्होंने सब्यसाची ज्वेलरी के स्टेटमेंट चोकर और स्टड्स से अपने लुक को पूरा किया है। आप भी किसी फंक्शन में दीपिका पादुकोण की इस सिल्क साड़ी लुक को रिक्रएट कर सकती है।
सिल्क साड़ी में काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल अच्छी तरह जानती हैं कि कांजीवरम सिल्क साड़ी में कैसे खूबसूरत दिखना है। वह हमेशा शो और इवेंट्स में एक पारंपरिक साड़ी पहनना पसंद करती हैं। उन्हें प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों में से एक के रूप में भी जाना जाता है। हमने उन्हें टॉलीवुड और बॉलीवुड की कई अच्छी फिल्मों में देखा है। यहां, काजल अग्रवाल की नीली कांजीपुरम साड़ी में बैंगनी और सुनहरी जरी का बॉर्डर है, जिसमें उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पेयर किया हैं। हालाँकि, गोल्डन नेकपीस और बैंगनी फूलों के साथ एक पार्टीशन जूड़ा उनके लुक को पूरा कर रहा है।
विद्या बालन कांजीवरम सिल्क साड़ी लुक
रेशम की साड़ी को पट्टू साड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अपनी एक अलग खूबसूरती है। रेशम की साड़ी शादी समारोह के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा नवविवाहित दुल्हन भी इस पारंपरिक साड़ी को चुन सकती हैं। यहां एक्ट्रेस विद्या बालन की ब्लैक सिल्क साड़ी डिजाइन वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। 42 वर्षीय अभिनेत्री का साड़ी लुक को आप किसी शादी या पार्टी में वेयर कर सकती है। इसके अलावा, विद्या बालन पट्टू साड़ी में अलग -अलग कलर के प्रिंट और पैटर्न हैं। उन्होंने इसे डार्क पर्पल ब्लाउज के साथ पेयर किया है। हालांकि, उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ईयररिंग्स और चूड़ियों से पूरा किया।
कांजीवरम सिल्क साड़ी में कंगना रनौत
अगर आप सोच रही हैं कि अपने BFF के संगीत में क्या पहनें, तो कंगना रनौत का साड़ी लुक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वह बॉलीवुड सिनेमा में सबसे खूबसूरत दिवाओं में से एक है। और जब एथनिक वियर की बात आती है, तो वह अपने स्टाइलिश लुक से हमें प्रभावित करने में कभी नहीं चूकती। ज्यादातर, हम कंगना को एथनिक वियर में ही देखते हैं। यहां, उन्होंने अपने एक ड्रामा प्रमोशन के दौरान माधुरी क्रिएशन की पीच साड़ी पहनी है। उन्होंने इसे ब्लैक मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया है। साथ ही उन्होंने हैवी स्टेटमेंट ज्वेलरी और न्यूड मेकअप लुक से अपने लुक को पूरा किया।
