500 रुपये से कम में मिल रहे ये जूते
शूज़ को लेकर आप भले ही चूज़ी हों, लेकिन आपको इन विकल्पों के बारे में एक बार जान लेना चाहिए।
Shoe Shopping Option: आपको लगता होगा कि आपका शू कलेक्शन अच्छा हो और इतना हो कि हर ड्रेस के हिसाब से आप बदल-बदल कर पहनें। कई लोगों को शूज़ में सबसे ज्यादा कंफर्ट लगता है और वे अच्छे लेकिन सस्ते जूतों की तलाश भी करते हैं। कम बजट में कुछ अच्छा मिल जाए, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। इसलिए यहां कुछ ऐसे शानदार जूतों के बारे में बता रहे हैं, जो बहुत ही सस्ते रेट पर मिल रहे हैं। इनके लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा, तो आइए आपको इस आर्टिकल में उन जूतों के बारे में जानकारी लें।
इस तरह के जूते हमेशा रहते हैं ट्रेड में

आजकल तो सभी लोग सिंपल चीजें पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप सिंपल और स्टाइलिश लुक लेना चाहते हैं, तो इसके लिए इस तरह के जूते खरीद सकते हैं। इस तरह के जूते जींस और कुर्ती सभी चीजों के साथ बहुत ही ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसमें आपको बहुत सारे कलर भी मिल जाते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।
स्पोर्ट्स शूज़ पार्क जाने के लिए

स्पोर्ट्स शूज़ फुटवियर बहुत ही ज्यादा आरामदायक होते हैं। इनको पहनने से पैरों में आराम मिलता है और हम आराम से वॉक भी कर सकते हैं। स्पोर्ट्स शूज को रेगुलर में भी पहन सकते हैं। इस तरह के जूते बहुत ही ज्यादा सुंदर होते हैं और स्टाइलिश भी होते हैं। हर उम्र के लोग इस तरह के जूतों को पहन सकते हैं। इसमें बहुत सारे कलर और डिजाइन भी मिल जाते हैं। इस तरह के जूतों को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।
गर्लिश लुक के लिए लें प्रिंटेड जूते

प्रिंटेड जूते बहुत ही ज्यादा परफेक्ट लुक देते हैं और वह देखने में भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं। इन्हें आप इंडियन आउटफिट और वेस्टर्न आउटफिट दोनों के साथ ही पहन सकते हैं। एक तरीके से यह शूज बेल्ली की तरह दिखाई देते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा हल्के होते हैं और उतनी ही आरामदायक भी होते हैं। इस तरह के जूतों में बहुत सारे कलर और प्रिंट देखने को मिल जाते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।
बिना शू लेस वाले जूते रहते हैं कंफर्टेबल

बिना शू लेस वाले जूते बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल रहते हैं। इस तरह के जूतों को हम रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से पहन सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह होती है कि इस तरह के जूतों को बांधना नहीं पड़ता है क्योंकि इनमें शू लेस नहीं होते हैं। इसी के साथ इन जूतों पर लगी धूल भी आसानी से साफ हो जाती है और यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं। इसमें बहुत सारे कलर और पैटर्न मिल जाते हैं। इस तरह के जूतों को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।
कीमत
इस आर्टिकल में हमने आपको जितने भी जूतों के बारे में बताया है इसकी कीमत 300 से 500 रु के बीच में है। आप इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खरीद सकते हैं। आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल होता है। इसके अलावा और चीज को भी कम से कम रेट पर खरीद सकते है।
