शरारा और ग़रारा के स्टाइलिंग टिप्स जानिए
पहले सिर्फ मुगल शाही घराने की महिलाएं ही शरारा या गरारा पहनती थी। हालांकि, अब बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी आपको कई जगहों पर शरारा या गरारा में दिख जाती हैं।
Sharara And Gharara Difference: भारतीय महिलाएं हमेशा चाहती हैं कि उनका वॉर्डरोब ट्रेंडिंग कपड़ों से हमेशा भरा रहें। आजकल के समय में आपको महिलाओं के अलमारियों में ग़रारा और शरारा सेट का शानदार कलेक्शन देखने को जरूर मिल जाएगा। शादी हो या पूजा, शरारा और ग़रारा बेहतरीन विकल्प हैं। पहले सिर्फ मुगल शाही घराने की महिलाएं ही शरारा या ग़रारा पहनती थी। हालांकि, अब बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी आपको कई जगहों पर शरारा या ग़रारा में दिख जाती हैं। हालांकि कई लोग इसे एक ही मान लेेते हैं, लेकिन शरारा और ग़रारा दोनों में कुछ अंतर हैं और वहीं कुछ समानताएं भी हैं। इस लेख में हम शरारा-ग़रारा के बारे में पूरी जानकारी बटोरेंगे।
शरारा क्या है?

शरारा पहले मुस्लिम महिलाएं ही पहनती थी। क्योंकि, ये परिधान मुगल शासन के समय का है। शरारा एक तरह का बॉटम वियर है, जो अधिकतर पार्टीज में ही पहना जाता है। ये कमर से एकदम फिट होते है और नीचे से फुल घेरदार होते है। ये स्कर्ट नहीं होते, ये पैंट स्टाइल होते है। पहले के जमाने में शरारा सिर्फ कुर्ती के साथ ही पहना जाता था। लेकिन, अब इसे महिलाएं क्रॉप टॉप या ब्लाउज़ के साथ भी पेयर करती हैं।
ग़रारा क्या है?

गरारा भी मुगल काल का परिधान है, लेकिन ये एक नवाबी पोशाक होती थी, जिसे नवाब घराने के लोग ही पहन सकते थे। ग़रारा घुटने तक एक दम फिट होता है और फिर उसके नीचे घेर होती है। ग़रारा पहले सिर्फ सिल्क फेब्रिक का ही बनता था लेकिन अब इसे किसी भी फेब्रिक से बना लिया जाता हैं।
ग़रारा और शरारा में अंतर

ग़रारा और शरारा में ज्यादा बातों का अंतर नहीं होता है। ग़रारा ऊपर से फीट होता हैं और घुटने के नीचे से घेरदार होता है, जिसमें गोटे का वर्क होता है। जबकि, शरारा ऊपर से फिट और नीचे से घेरदार होता है। ग़रारा पर मिड लेंथ की कुर्ती पहनी जाती है, जबकि शरारा पर लंबी और छोटी दोनों तरह की कुर्ती पहनी जाती है।
गरारा और शरारा में समानताएं

ग़रारा और शरारा में कई तरह की समानताएं होती है। दोनों मुगल शासन के समय के परिधान हैं। दोनों के स्टाइलिंग का तरीका बिलकुल एक जैसा ही होता है। बस इनके पेंट के घेरे में में थोड़ा बहुत का फर्क होता है। आप ग़रारा और शरारा के साथ किसी भी तरह की कुर्तियां पहन सकती हैं। इन्हें बनवाने में ज्यादा कपड़ों का उपयोग होता हैं।
शरारा सूट में पहनते समय इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो
शरारा सूट पहनते समय आपको कुछ स्टाइलिंग टिप्स का ध्यान रखना चाहिए। जो लुक्स को एन्हॉन्स करने में मदद करते हैं।
दुपट्टे को सही तरह से करें ड्रेप

आप शरारा सूट के साथ दुपट्टे को एक साइड कंधे पर ड्रेप करें। आप अपने दुपट्टे के एक सिरे को कंधे पर पिनअप करें। अगर आपको वन साइड दुपट्टे को कैरी नहीं करना हैं, तो उसे बैक से पहनते हुए ओपन लुक दे सकती हैं।
पासा ट्राई ज़रूर करें

अगर आप किसी शादी में जा रही है, तो शरारा सूट के साथ पासा जरूर पहनें। ये आपको एक अच्छा लुक देगा। आप पर्ल या स्टोन वर्क के पासा को पहन सकती हैं।
शरारा सूट हो स्टाइलिश
अगर आप किसी खास फंक्शन में शरारा सूट पहन रही हैं, तो वेस्टकोट या जैकेट से अपने लुक को एक ट्विस्ट दे सकती हैं। आप चाहे तो अनारकली टाइप कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं।
ग़रारा को कैसे करें स्टाइल?

अनन्या पांडे: अनन्या ने क्रॉप टॉप के साथ ग़रारा पेयर किया हैं। पॉपी मैंगो ग़रारा सेट के साथ अनन्या ने बालों को खुला रखा हैं। आप इंडो वेस्टर्न लुक के लिए क्रॉप टॉप और गरारा को एम्ब्रॉएडर्ड जैकेट के साथ ट्राई करें।
माधुरी दीक्षित नेने – हल्के नीले रंग के स्लीवलेस ग़रारा सूट में गोल्ड बीड वर्क, प्लीटेड पैंट और मैचिंग दुपट्टे में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप चाहे तो ग़रारा के साथ फुल स्लीव कुर्ती और स्मोकी आईज मेकअप ट्राई कर सकती हैं।
नुसरत भरुचा: नुसरत ने ब्लैक एंड व्हाइट एंब्रॉयडरी वाले ग़रारा को नेकलेस के साथ पेयर किया है। स्मोकी आईज़, न्यूड मेकअप और ग्लॉसी लिप्स से लुक कंप्लीट किया हैं।
कई तरह के होते हैं शरारा सूट

जैकेट स्टाइल शरारा सूट
आजकल जैकेट स्टाइल शरारा सेट ट्रेंड में हैं। इस लुक में आपको 3-पीस शरारा सूट मिलेगा। साथ ही, जैकेट लंबाई में छोटी या लंबी हो सकती हैं। शरारा और क्रॉप टॉप के साथ इस तरह के जैकेट्स बहुत अच्छे लगते हैं। आप चाहे तो सिंपल क्रॉप टॉप और शरारा को प्रिंटेड या एंब्रॉयडरी जैकेट्स के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।
पेप्लम शरारा सूट
आप फंक्शन में पेप्लम टॉप के साथ शरारा पेयर करें। आजकल बाजार में ऐसे कई शरारा सेट मिल जाते हैं, जिसमें पेप्लम स्टाइल टॉप होती है, जिसे आप किसी भी मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पेयर करके पहन सकते हैं। कोशिश करें कि आपके शरारा सेट में फ्लोरल कढ़ाई हो।
स्ट्रेट कट शरारा सूट
महिलाओं के लिए स्ट्रेट शॉर्ट कमीज और लेयर्ड गरारा का कॉम्बिनेशन सबसे अलग है। फिट शॉर्ट कमीज और एक फ्लेयर्ड शरारा आपको “पाकीज़ा” की याद दिलाएगा। इसके अलावा, क्वार्टर स्लीव्स वाला बैकलेस शॉर्ट कुर्ता हमेशा ट्रेडिशनल वाइब देता है। आपको बाजार में ऐसे कई शरारा सेट मिल जाएंगे, जिसमें सिल्क की कढ़ाई होती है। आप इसे किसी भी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।
कुर्ती के साथ ऐसे पेयर करें ग़रारा

नी-लेंथ कुर्ती के साथ गरारा
अगर आप सिंपल नी-लेंथ कुर्ती पहन रही हैं, तो आप ब्रॉड बॉर्डर वाले ग़रारा डिज़ाइन के साथ ज्वेलरी में पर्ल्स में कुछ स्टाइल करें। आप ऐसे आउटफिट के साथ हैवी एंब्रायडरी वाला दुपट्टा स्टाइल करें। आप लुक को न्यूड मेकअप और लूज कर्ल्स हेयर स्टाइल से कंप्लीट करें।
लूज या फ्रिल स्लीव्स कुर्ती के साथ ग़रारा
अगर आपको फैंसी स्लीव्स पहनना पसंद है, तो आप ग़रारा के साथ फ्रिल स्लीव्स वाली कुर्ती पहन सकती हैं। यह हर फंक्शन के लिए परफेक्ट लुक होगा। ज्वेलरी में आप चोकर ट्राई करें और मेकअप को पीच कलर में रखें।
वी-नैक कुर्ती के साथ ग़रारा
अक्सर पार्टियों में वी नेक कुर्ती पहनी जाती है। आप ऐसे आउटफिट को हैवी एंब्रायडरी वाले दुपट्टे से स्टाइल करें। अगर आप हेयर स्टाइल के लिए बन हेयर चुनती है, तो ये आपके लुक में चार चांद लगाएगा।
शरारा या ग़रारा सूट के साथ इन ज्वेलरी को करें कैरी

झुमके
बाजार में गोल्डेन या सिल्वर वर्क में झुमके आसानी से मिलते हैं। आप गरारा या शरारा के साथ मिरर वर्क वाले या बीड्स वाले झुमके पहन सकती हैं। मल्टीकलर झुमके भी आपके हर रंग के सूट के साथ अच्छे लगेंगे।
मांग टीका या पासा
मांग टिका हमारी खूबसूरती को बढ़ाता है। अगर आप फंक्शन में शरारा या गरारा सूट पहन रही है, तो आप उसके साथ हैवी बीड्स वाले मांग टिका पेयर करें।ध्यान रखें कि अगर आपका सूट हैवी है, तो मांग टीका हल्का होना चाहिए।
कुंदन का सेट
शरारा या गरारा सूट पर पहनने के लिए चोकर बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपकी सूट गोल गले की है या फिर सिंपल है, तो आप उसके साथ चोकर पहन सकती हैं। इसके अलावा आप कुंदन का सेट पहन सकती हैं।
फैंसी नोज़ पिन
नोज़ पिन भी महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल ज्वेलरी है। आप एक क्लासी लुक पाने के लिए अपनी नाक में नोज़ पिन को अलग-अलग तरह से कैरी कर सकती हैं। आज कल मार्केट में इसके कई नए डिज़ाइन मिल जाएंगे। जो आपके हर गरारा या शरारा सूट के साथ मैच हो जाएगा।
हेयर पिन
आप अपने लुक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बालों को आकर्षक बनाएं। बालों के लिए ऐसी हेयर ज्वेलरी का इस्तेमाल करें, जिसमें थ्री लेयर्ड या नॉर्मल चेन के साथ पेंडेंट हों। यहां तक कि आप नेकलेस को हेयर ज्वेलरी के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
शरारा और ग़रारा के साथ कैसा करें मेकअप?

अगर आपने हैवी शरारा या ग़रारा सूट पहना है, तो इसके लिए आप न्यूड कलर में ही मेकअप रखें, क्योंकि यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगेगा। आपका पहले से ही आउटफिट काफी हैवी और लाउड है और बोल्ड या डार्क मेकअप आपके लुक को और भी ज्यादा भद्दा बना देगा। न्यूड की जगह अगर आप चाहे तो ब्लश पिंक कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
शरारा सूट के साथ कैरी करें ये डिफरेंट हैंड बैग्स

महिलाएं अब हर आउटफिट के साथ अलग तरीके के बैग्स कैरी करने लगी हैं। आप चाहें तो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी डिफरेंट तरीके के बैग पेयर कर सकती हैं।
पोटली बैग
पोटली बैग एक ऐसा एक्सेसरीज है, जिसे महिलाएं एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी करती हैं। आप गरारा या शरारा सूट के साथ हैवी या मल्टीकॉलर्ड डिज़ाइनर पोटली बैग कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप सूट सिलवा रही है, तो उसके बचे कपड़े से भी मैचिंग पोटली बैग सिलवा सकती हैं।
क्लच बैग
क्लच सदाबहार एक्सेसरीज हैं। आप अलग-अलग तरह के कुंदन, प्रिंटेड, सिंपल क्लच बैग्स को गरारा या शरारा सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। आपको बाजार में क्लच बैग्स में कई तरह के नए डिज़ाइन हर रेट में मिल जाएंगे।
लेदर बैग
अगर आपका सूट सिंपल है या आप डेली वियर में शरारा या गरारा पहन रही हैं, तो आप उसके साथ लेदर बैग को कैरी करें। क्योंकि, लेदर के बैग ना सिर्फ दिखने में स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि ये मजबूत भी होते हैं। आप लेदर के बैग में आसानी से अपना सारा समान भी रख सकती हैं। आपको मार्केट या ऑनलाइन लेदर बैग्स के कई ट्रेंडी डिज़ाइन मिल जाएंगे।
डिज़ाइनर बैग
आप शरारा या गरारा सूट के साथ ज्वेल्ड डिज़ाइनर पर्स या बैग भी कैरी कर सकती हैं। अगर आपका शरारा सूट प्रिंटेड है, तो आप सिंपल कलर के ज्वेल्ड बैग्स को सिलेक्ट करें। आजकल महिलाओं में अपनी ज्वेलरी से मैच करता हुआ ज्वेल्ड बैग खरीदने का काफी ट्रेंड हैं।
बॉडी टाइप के अनुसार चुने शरारा या ग़रारा की कुर्तियां

आपको अलग-अलग बॉडी टाइप के हिसाब से शरारा सेट मिल जाएंगे, जिसे आप किसी भी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।
प्लस साइज़
फुल स्लीव्स वाला शरारा या ग़रारा सेट प्लस साइज वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट होता हैं। आप चाहे तो कुर्तियां कस्टमाइज करवा सकती है। आप फुल स्लीव्स के बजाय कोल्ड स्लीव्स डिज़ाइन को चुन सकती हैं।
लंबी लड़कियां
लंबी हाईट वाली महिलाओं पर स्क्वायर नेक डिज़ाइन पैटर्न सूट करता है। ऐसा मिलता-जुलता स्लीवलेस ग़रारा या शरारा सेट आपको बाजार में मिल जाएगा।
शॉर्ट हाईट
शॉर्ट हाईट लड़कियों पर गोल गला या वी नेक डिज़ाइन वाली कुर्तियां भी अच्छी लगती हैं। दुपट्टे के लिए आप चाहे तो नेट फैब्रिक भी चुन सकती हैं। ध्यान रखें कि शरारा या ग़रारा सूट ब्लैक, नेवी ब्लू, मैरून, डार्क ग्रे कलर के खरीदें, क्योंकि सॉलिड कलर्स छोटे कद की महिलाओं को लंबा दिखाते हैं।
इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा

हिना खान
आप फंक्शन में हिना खान की तरह कलरफुल शरारा सेट पहन सकती हैं। फोटो में एक्ट्रेस ने अलग-अलग कलर के शरारा, कुर्ती और दुपट्टा कैरी किया हुआ है। उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में झुमके पहनें हैं।
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का फ्लोरल प्रिंट वाला शरारा सेट आप भी अच्छा लगेगा। आप भी चाहे तो बड़े-बड़े झुमके और छोटे नेकपीस से लुक कंप्लीट कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि मेकअप आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें।
कैटरीना कैफ

कटरीना ने शादी के वक्त एक येलो शरारा सूट पहना था। जिसपर हाथों से धागे की बुनाई की गई थी। आप भी उनकी तरह वी नेक के साथ फुल स्लिव्स वाले कुर्ते को शरारा के साथ पहन सकती हैं।
कियारा आडवाणी

अगर आप पार्टी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो आप कियारा आडवाणी के इस ग़रारा लुक को रीक्रिएट करें। उन्होंने यलो गरारे के साथ शॉर्ट हॉल्टर नेक कुर्ती पहनी है। साथ में ग्लॉसी मेकअप किया हैं।
दीपिका पादुकोण

दीपिका का ये गरारा लुक काफी स्टाइलिश है। आप भी ब्राइट कलर में ब्लाउज़ पर गोल्डन कलर की हैवी कढ़ाई वाला ग़रारा सेट पहन सकती हैं। दीपिका के ब्लाउज़ का नेक स्टाइल उन पर खूब जंच रहा था।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति के ग़रारा सूट में एक शॉर्ट कुर्ती थी, जिसे सिल्वर मोतियों से डिज़ाइन किया गया था। उन्होंने मिड्रिफ-बारिंग कुर्ती को व्हाइट ग़रारा के साथ पेयर किया हैं। आप भी चाहे तो सिल्वर के बजाय मल्टीकलर चोकर और एक स्टेटमेंट व्हाइट रिंग के साथ लुक को पूरा कर सकती हैं। परिणीति ने अपने बालों को स्ट्रेट ओपन स्टाइल किया है, आप बालों का बन बना सकती हैं।
FAQ | क्या आप जानते हैं
ग़रारा सूट क्या होता है?
शरारा कैसा होता है?
ग़रारा पाकिस्तानी है या इंडियन?
क्या शरारा एक पारंपरिक पोशाक है?
ग़रारा के लिए कितना कपड़ा चाहिए?
कुर्ती बनाने में कितना मीटर कपड़ा चाहिए?
