सावन में हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन: Sawan Mehndi Design
Sawan Mehndi Design

हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स 

सावन के मौके पर आप अपने हाथों पर कई तरह के खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइन्स की लिस्ट-

Sawan Mehndi Design: सावन का महीना सुहागिनों के लिए काफी खास महीना होता है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। साथ ही अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सोमवार का व्रत भी रखती हैं। इसके अलावा 16 श्रृंगार भी कई महिलाएं करती हैं, जिसमें हाथों पर मेहंदी सजाना भी शामिल है। अगर आप इस सावन में अपने हाथों पर मेहंदी सजाने का सोच रही हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स बताएंगे, जो सावन के मौके पर आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं सावन में किस तरह अपने हाथों पर लगाए मेहंदी?

शिव पार्वती की जोड़ी से सजाएं अपने हाथ

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में इस सीजन में आप अपने हाथों पर शिव पार्वती के मेहंदी डिजाइन सजाएं। नई-नवेली दुल्हन के लिए इस तरह के मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत और अलग होते हैं। हालांकि, इस तरह के डिजाइन्स को बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आप किसी मेहंदी आर्टिस्ट की मदद लेकर, इस तरह का मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर बनवा सकते हैं।

Sawan Mehndi Design
Sawan Special Mehndi

हाथों पर सजाएं शिवलिंग

अगर आप थोड़ा सिंपल सा मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो शिवलिंग के आकार को भी चुन सकती हैं। शिवलिंग के कई तरह के मेहंदी डिजाइन आपको इंटरनेंट पर आसानी से मिल जाएंगे। वहीं, आप नीचे दिए गए फोटो के हिसाब से भी अपने हाथों पर शिवलिंग के आकार में मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इसके ऊपर बनी घंटियां डिजाइन को काफी खूबसूरत लुक दे रही हैं। वहीं, कलाई पर शिवाय लिखा हुआ काफी प्यारा लग रहा है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स से आपके हाथों की शोभा बढ़ेगी।

Shivling Mehndi Design
Shivling Mehndi Design

केदारनाथ औऱ डमरू का कॉम्बिनेशन है बेस्ट

कई शिव भक्तों की कामना रहती है कि वे केदारनाथ के दर्शन कर पाएं। अगर आपकी भी ऐसी कामना है, तो आप अपने हाथों पर केदारनाथ मंदिर बनाएं। इस तरह का मेहंदी डिजाइन सावन के मौके पर काफी अलग होगा। साथ में दूसरे हाथों पर बना डमरू आपकी शिव के प्रति श्रद्धा को दिखाता है।

Kedarnath Mehndi Design
Kedarnath Mehndi Design

सावन का झूला

सावन के महीने की बात हो और झूला न हो, तो शायद यह बात अधूरी रह सकती है। इसलिए शिव और शिवलिंग के अलावा अगर आप दूसरे तरह का डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो सावन के लिए रिमझिम बरसात के साथ झूले का कॉम्बिनेशन वाला यह मेहंदी का डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। इस तरह का मेहंदी डिजाइन मौसम को दर्शाता है, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद भी लगेगा।

Sawan Jhula Mehndi
Sawan Jhula Mehndi Design

सावन के मौके पर आप इन खूबसूरत से मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर बना सकती हैं। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे यह मेहंदी के डिजाइन्स काफी पसंद आए हों, इसी तरह के आर्टिकल्स के लिए हमारे दूसरे मेहंदी के डिजाइन्स की सीरीज देख सकते हैं। साथ ही अगर आपको यह स्पेशल डिजाइन पसंद आए, तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करना न भूलें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...