Summary: आलिया भट्ट के हरे साड़ी लुक से लें सावन फैशन इंस्पिरेशन:
सावन का मौसम आ चुका है और सोमवार के व्रत या पूजा के लिए हरी साड़ी पहनना ट्रेडिशन बन चुका है। अगर आप भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आलिया भट्ट के ग्रीन साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन लें
Sawan Green Saree: सावन का महीना शुरू हो चुका है, और ऐसे में महिलाएं सोमवार के व्रत या पूजा-पाठ के लिए हरे रंग की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन लेना चाहती हैं, तो उनके पास हरे रंग की खूबसूरत साड़ियों का शानदार कलेक्शन है, जिसे देखकर आप भी वैसी ही साड़ियां चुन सकती हैं। तो आइए, एक नज़र डालते हैं आलिया भट्ट के कुछ खूबसूरत ग्रीन साड़ी लुक्स पर।
मिंट ग्रीन साड़ी
आलिया भट्ट ने इस फोटो में मिंट ग्रीन रंग की बेहद खास साड़ी पहनी है, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिज़ाइन किया है। साड़ी पर बारीक हाथ से की गई कढ़ाई थी, जिसमें मोती, ग्लास बीड्स और कीमती स्टोन्स लगे थे, जो इसे और भी शानदार बना रहे थे। आलिया ने इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना, बालों को स्लीक बन में बांधा और मेकअप को बहुत सिंपल और नैचुरल रखा ताकि पूरा फोकस उनके आउटफिट पर रहे।
सिल्क साड़ी
आलिया भट्ट का ग्रीन सिल्क साड़ी लुक बेहद खूबसूरत है जिसमें गोल्डन ज़री बॉर्डर और बूटियों का सुंदर काम था। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज़ पहना जो साड़ी से बिल्कुल मेल खा रहा था। आलिया का मेकअप बहुत सॉफ्ट और नेचुरल रखा है। बालों को उन्होंने स्लीक बन में बांधा और उसमें गजरा लगाया, जिससे ट्रेडिशनल टच मिला। झुमके और छोटी बिंदी के साथ उनका ये पूरा लुक शादी या फेस्टिव मौकों के लिए एकदम परफेक्ट लग रहा था।
स्ट्राइप्ड साड़ी

आलिया भट्ट ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के दौरान जो ग्रीन और पिंक स्ट्राइप्ड साड़ी पहनी, वह बेहद फ्रेश लुक दे रही थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस स्पैगेटी स्ट्रैप ब्लाउज़ पहना जिसमें डीप स्क्वायर नेकलाइन था, जिससे लुक में एक ग्लैमरस टच आया। आलिया ने न्यूड टोन मेकअप किया जिसमें ब्लश पिंक लिपस्टिक, कोहल आई और हाइलाइटेड चिक्स शामिल थे। उनके बाल सॉफ्ट वेवी और साइड पार्टेड थे, जो पूरे लुक को और भी निखार रहे थे। एक्सेसरीज़ में उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड झुमके और छोटी बिंदी पहनी, जिससे उनका चेहरा ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का बैलेंस बना रहा।
रफल साड़ी

आलिया भट्ट का ग्रीन रफल डिज़ाइन साड़ी लुक बहुत ही स्टाइलिश है। इस साड़ी के साथ उन्होंने ऑफ-शोल्डर स्टाइल ब्लाउज़ पहना, जो उनके लुक को और ग्लैमरस बना रहा था। मेकअप में उन्होंने फाउंडेशन, नेचुरल ब्लश, न्यूड लिपस्टिक और आंखों में हल्का काजल और मस्कारा लगाया। बालों को स्लिक पोनीटेल या लो बन में बांधा गया था, जिससे चेहरा और आउटफिट दोनों उभरकर दिखे। उन्होंने बड़ी स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनी थीं। उनका यह लुक फेस्टिव फंक्शन के लिए परफेक्ट लग रहा था।
ड्यूल शेड साड़ी

आलिया भट्ट ने इस फोटो में ग्रीन-रेड शिफॉन साड़ी पहनी है। यह साड़ी शिफॉन फैब्रिक की थी जिसमें ग्रीन और रेड का डुअल-शेड इफेक्ट था। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस रेड ब्लाउज़ पहना था। मेकअप उन्होंने सटल रखा है। बालों को मिड-पार्ट करके सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया गया था, जिससे चेहरा और भी ग्रेसफुल लग रहा था। इस लुक को उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स और छोटी बिंदी के साथ पूरा किया, जिससे उनका ट्रेडिशनल अंदाज़ भी उभरकर सामने आया।
