घर में रखे पुराने कपड़ों का करें रीयूज और बनाए डिजाइनर टॉप
हमें रोज कुछ ना कुछ नया लुक देखने को जरूर मिलता है लेकिन सभी लोग फैशन को फॉलो करना भूल जाते हैं।
Reuse Old Clothes: देखा जाए तो फैशन हर रोज बदलता हुआ नजर आता है। ऐसे में हमें रोज कुछ ना कुछ नया लुक देखने को जरूर मिलता है लेकिन सभी लोग फैशन को फॉलो करना भूल जाते हैं। ऐसे में पर्यावरण को बचाना भी हमारा अहम कर्तव्य होता है क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम खुद को सुरक्षित रख पाएंगे। इसके लिए हमें यही कोशिश करनी चाहिए कि हमारे घर में जो कपड़े बेकार पड़े हैं उन्हें हम भी यूज करके कुछ अलग-अलग चीजें बनाएं और अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखें, इसे हम सस्टेनेबल फैशन कहते हैं ।

इन्हें आप पार्टी फंक्शन या फिर ऑफिस में भी कैरी कर सकते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि कपड़ों को रीयूज करने के लिए आप क्या कर सकते हैं और किस तरह से अपने डिजाइनर टॉप बना सकते हैं।
पुराने कपड़ों को इकट्ठा करें

सबसे पहले आप अपने घर में रखे हुए पुराने कपड़ों को निकाल ले और जो सही कपड़े हैं उनको अलग अलग कर ले। इसके बाद उन्हें अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। जब वह सूख जाए तो उसको फैब्रिक के हिसाब से अलग-अलग कर लें, परंतु इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर दाग लगे हुए कपड़े हैं तो उन्हें अलग ही रखें वरना और भी कपड़े खराब हो सकते हैं, जो कपड़े कलर छोड़ते हैं उन्हें अलग वाश करें नहीं तो दूसरे कपड़े भी खराब हो सकते हैं।
कपड़े में बनाए मार्क

अगर जब आप अपने टॉप के लिए कपड़ा सेलेक्ट कर रहे हैं तो उस पर जिस डिजाइन का आपको टॉप बनाना है। उसी डिजाइन को उसके ऊपर बनाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि नाप के हिसाब से ही आपको अपना डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद कैंची की मदद से सबसे पहले स्लीव्स को काटे। इसके बाद गला और फिर उसके बाकी हिस्सों को काटे।
इसके बाद करे सिलाई

इसके बाद जिस कपड़े पर मार्किंग की हुई है उसे अच्छी तरह से डार्क कर ले और इसके बाद सिलाई करना शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले आप तो आपके आगे और पीछे वाले हिस्से को जोड़ लें। इसके बाद स्लीव्स पर जो डिजाइन किया है उसे रीक्रिएट करें और डिजाइन को स्टिच करना शुरू कर दें। इसके बाद गले और प्लीज के ऊपर पाइपिंग भी लगा ले।
इस तरीके से आप पुराने कपड़े को रीयूज़ करके टॉप क्रिएट कर सकते हैं। इसमें आप अपने तरीके के लॉन्ग टॉप, क्रॉप टॉप, शॉर्ट कुर्ती और भी कई तरीके की चीजें तैयार कर सकते हैं। इसीलिए अपने पुराने कपड़े को रीयूज करें और पर्यावरण को बचाने में सहायता करें।
