पीरियड के दागों को कैसे हटाएं

पीरियड के दागों से छुटकारा दिलाएंगे ये हैक्स

यहां कुछ ऐसे ही हैक्स बताए गए हैं, जो आपके कपड़ों से पीरियड्स के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

Removing period stains: पीरियड के दागों से आप कभी न कभी परेशान हुए होंगे। बेडशीट, पजामा, पैंटी, जींस…ये दाग कहीं लग ना जाए, इस डर से कई रातें जगे होंगे। ये हमें ज़रूर चिढ़चिढ़ापन देता है, लेकिन इस तथ्य से हम बच नहीं सकते हैं कि ये हर महीने का एक ज़रूरी हिस्सा है। इसे खुशी-खुशी अपनाएंगे, तो परेशान नहीं होंगे और जहां तक दागों की बात है, तो ऐसे कई ट्रिक्स हैं, जो कि इन दागों से आसानी से छुटकारा दिला दें। यहां कुछ ऐसे ही हैक्स बताए गए हैं, जो आपके कपड़ों से पीरियड्स के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

ठंडा पानी

पीरियड के दागों को कैसे हटाएं
इन टिप्स की मदद से कपड़ों पर लगे पीरियड्स के दाग हटाएं: Removing period stains 7

पीरियड में कपड़ों से लगे दाग से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है इसे ठंडे पानी से धोना। यह आपके अंडरवियर या शॉर्ट्स जैसे हल्के वजन वाले कपड़ों के लिए सबसे अच्छा काम करता है। दाग वाली जगह को बहते ठंडे पानी के नीचे रखकर धोएं। यह खून के धब्बे को पूरी तरह से धोने में आपकी मदद करेगा। अगर दाग सूख गया है, तो इसे साफ होने में थोड़ा समय लग सकता है।

नींबू

पीरियड के दागों को कैसे हटाएं
इन टिप्स की मदद से कपड़ों पर लगे पीरियड्स के दाग हटाएं: Removing period stains 8

क्या आप जानते हैं नींबू का रस पीरियड के दागों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है? जी हां, कुछ नींबू के रस को दाग वाली जगह पर रगड़ें और इसे सूखने दें। ध्यान रहें आप इस हैक का इस्तेमाल केवल हल्के रंग के कपड़ों के लिए करें क्योंकि अगर आप गहरे रंग के कपड़ों पर नींबू रगड़ेंगी, तो कपड़े रंग खो सकते हैं।

सफेद सिरका

पीरियड के दागों को कैसे हटाएं
इन टिप्स की मदद से कपड़ों पर लगे पीरियड्स के दाग हटाएं: Removing period stains 9

सफेद सिरका किचन का एक आम सामान है, जो खून के धब्बे हटाने में मदद कर सकता है। कुछ सफेद सिरके को सीधे खून के धब्बे पर डालें। इसे 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर धीरे से एक तौलिये से दाग पर रगड़ें। अगर खून का दाग जिद्दी है, तो आप इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

बेकिंग सोडा और टैल्कम पाउडर

पीरियड के दागों को कैसे हटाएं
इन टिप्स की मदद से कपड़ों पर लगे पीरियड्स के दाग हटाएं: Removing period stains 10

एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और टैल्कम पाउडर मिला लें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और रगड़ें। कपड़े को धूप में सूखने दें। सूखने के बाद दाग आसानी से चला जाएगा। अगर फिर भी दाग रह जाएं,तो आप इसे अच्छी तरह से ब्रश कर सकते हैं और इससे छुटकारा पा सकते हैं।

अपने कपड़े भिगोएं

पीरियड के दागों को कैसे हटाएं
इन टिप्स की मदद से कपड़ों पर लगे पीरियड्स के दाग हटाएं: Removing period stains 11

कई बार ऐसा होता है जब दाग सूख जाता है और जिद्दी हो जाता है। जब ऊपर बताई गई कोई भी तरकीब काम न करे तो कपड़ों को ठंडे पानी में 12 घंटे तक के लिए भिगो दें। यह सूखे खून के धब्बों को ढीला करने में मदद करता है। इन्हें निकालने के बाद इन्हें किसी सौम्य डिटर्जेंट से धो लें और आपका दाग चला जाएगा। खून के दाग को ताजा होने पर हटाने की कोशिश करना सबसे अच्छा होता है क्योंकि इसे धोना आसान होता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप खून लगे कपड़ों को गर्म पानी से साफ न करें।