बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है रणवीर सिंह। रणवीर हमेशा ही चर्चाओं का विषय बने रहते है कभी वो अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में आते है तो कभी वो अपने फैशन सेन्स को लेकर सुर्खियों में शामिल रहते है। वहीं रणवीर सिंह ने अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन मूवीज दी है और आने वाले समय में भी देते रहेंगे। लोग जितना दीपवीर की जोड़ी को प्यार करते है उतना ही रणवीर अपने फैन्स से कनेक्ट रहते है। साथ ही आए दिन रणवीर के न्यू लुक्स चर्चाओं में शुमार रहते है।

 

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है इसके साथ ही वो अपने फैन्स के साथ काफी वीडियोस और फोटोज शेयर करते रहते है। कभी उन्हें फैन्स से बहुत प्यार मिलता है तो कभी वो ट्रोल्स के शिकार होते है। ट्रोलर्स रणवीर सिंह के फैशन को ट्रोल करने का एक मौका भी नहीं छोड़ते। वहीं एक्टर रणवीर सिंह का क्वर्की फैशन किसी भी एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक को पीछे छोड़ सकता है। हर बार यूनीक स्टाइल के साथ नजर आने वाले रणवीर, एक बार फिर एकदम नए लुक में नजर आए हैं। और एक बार फिर वो ट्रोल हुए है।

 

वायरल हुआ रणवीर का लुक

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स और मेमस के शिकार हुए है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटोज काफी चर्चा बटोर रही है। आपको बता दें कि, गुची का आउटफिट पहने लंबे बालों में रणवीर का यह लेटेस्ट लुक सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। अभिनेता के लुक पर जमकर मीम्स बनाए जा रहे हैं और ट्रोलर्स जम कर उन्हें ट्रोल कर रहे है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर है तो आपने भी हाल ही में रणवीर सिंह के ऊपर कई मेमस देखे होंगे। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अभी हर मेम पेज पर रणवीर ही छाए हुए है।

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

वहीं रणवीर सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। जिसके चलते हाल ही में रणवीर सिंह ने ये फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘Alessandro, my beloved’ इसी के साथ उन्होंने अपनी फोटोज पर फायर इमोजी भी लगाया है, जो कि जायज भी लगता है।  उन्होंने फोटोज के साथ @gucci, @alessandro_michele को टैग किया है। आपको बता दें कि, रणवीर अक्सर  फोटोज और वीडियोस शेयर करते रहते है। इसके पहले भी उन्होंने कुछ अतरंगी ऑउटफिटस के साथ पोस्ट शेयर की थी और इसी वजह से वे कई बार ट्रोल हुए है।

 

रणवीर क्यों हुए ट्रोल

आपको बता दें कि, रणवीर की इन फोटोज के वायरल और ट्रोल होने के पीछे उनका ड्रेसिंग सेन्स और लुक था। दरअसल, उन्होंने ब्लू शाइनिंग आउटफिट, लेडीज हैंडबैग, आंखों में बड़े बड़े डार्क ग्लासेज, गोल्डन जूलरी, लंबे बाल, दाढ़ी-मूंछ, यलो मोजे के साथ ब्लैक शूज कैरी किया था। इन सबके साथ रणवीर का ये फैशन ट्व‍िटर पर ट्रेंड हो रहा है। साथ ही इंस्टाग्राम पर उनके लुक्स पर यूजर्स तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। वहीं एक फोटो में रणवीर अपने कपड़ों के ऊपर बेज कलर का चेक ओवरकोट डाले, सिर पर रेड हैट लिए नजर आ रहे हैं। एक अन्य में वे कैमरे की तरफ देखते चेहरे पर नो इमोशन वाले भाव में देखे जा सकते हैं। उनका यह अतरंगी फैशन लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का साधन बना हुआ है।

 

यूजर के कमैंट्स

रणवीर के इस फैशन को लेकर एक यूजर ने रणवीर के फेस एक्सप्रेशन पर लिखा कि, लॉकडाउन के बाद ऑफिस का पहला दिन। इसमें रणवीर का मायूस चेहरा, यूजर के इस मीम को जस्ट‍िफाई करता नजर आ रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ ये जवानी है दीवानी फिल्मी का पॉपुलर सीन शेयर किया। मीम पर एक तरफ रणवीर और दूसरी तरफ दीपिका का मशहूर डायलॉग लगाया- जितना भी ट्राय कर लो बनी ये सुधरने वाला नहीं है। इसके आलावा एक यूजर ने मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेरेड लेटो के साथ रणवीर की फोटो शेयर की है। रेड आउटफिट में जेरेड का लुक और ब्लू में रणवीर का, काफी हद तक एक जैसा नजर आ रहा है।

 

पद्मावत और बप्पी लाहिड़ी से की तुलना

एक यूजर ने रणवीर को दीपिका प्लस बप्पी लाहिड़ी का कॉम्बीनेशन बता दिया है। कुछ ने रणवीर के इस स्टाइल को फिल्म पद्मावत में उनके खिलजी के लुक से तुलना की है। कुछ ने रणवीर के इस स्टाइल को फिल्म पद्मावत में उनके खिलजी के लुक से तुलना की है। यूजर ने लिखा, खली बली हो गया। तो दूसरे ने लिखा, लो गहने भी चुरा लिए दीपिका के।

 

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Fitness - टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय नियमित करती है योग, बताया फिट रहने का सीक्रेट 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com