अलग और रॉयल लुक के मेहंदी डिज़ाइन
राजा-रानी मेहंदी डिज़ाइन आपके हाथों पर रॉयल लुक देता है। इससे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ेगी। आइए जानते हैं कुछ अच्छे और खास डिज़ाइन।
Raja Rani Mehndi Design : राजा-रानी मेहंदी डिज़ाइन, भारतीय शादियों में अपना विशेष स्थान रखती है। कुछ मान्यताओं के मुताबिक भारत में बुरी नजर से बचने के लिए दुल्हन के हाथ पर मेहंदी लगाने की परंपरा शुरू हुई थी। हालांकि, हाथों पर रची गहरी लाल रंग की मेहंदी दुल्हन की सुंदरता भी बढ़ाती है। साथ ही इसकी हर्बल सुगंध मन को शांत रखती है। दुल्हनों के बीच पूरे हाथों पर सजी राजा-रानी की मेहंदी काफी ज्यादा लोकप्रिया है। आइए जानते हैं कुछ अलग और रॉयल लुक के मेहंदी डिज़ाइन की लिस्ट।
झरोखों से सजी मेहंदी
राजस्थानी रॉयल लुक हाथों पर काफी ज्यादा सुंदर लगती है। यह काफी ज्याद खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन होती है। अगर आप राजा-रानी के साथ झरोखों से मेहंदी को सजाते हैं, तो इससे आपके मेहंदी का लुक परफेक्ट नजर आता है। शादी पर अगर आप रॉयल अंदाज में मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस तरह की मेहंदी डिज़ाइन अपने हाथों पर बनवा सकती हैं।

फूलों की बौछार के बीच वरमाला
राजा-रानी स्टाइल में अगर आप मेहंदी डिज़ाइन बनाना चाहती हैं, तो वरमाला के बीच फूलों की बारिश होते हुए, मेहंदी डिज़ाइन अपने हाथों पर बनवाएं। इस तरह का मेहंदी डिज़ाइन हाथों पर काफी रॉयल लुक देता है। साथ ही आपके हाथों की सुंदरता भी काफी बढ़ती है। अगर आप चाहती हैं कि आपका मेहंदी दूसरों से अलग दिखे, तो आप इस तरह का डिज़ाइन हाथों पर सजाएं।

रॉयल वेडिंग लुक
अगर आप अपने हाथों पर सजी मेहंदी का लुक शाही जैसा चाहती हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इसमें राजा-रानी के साथ लव बर्ड्स, हाथी, कमल, पैस्ले और पत्तियों से आपकी मेहंदी सजी होती है। इस डिज़ाइन में मुगल युग का प्रभाव भी स्पष्ट है क्योंकि इसमें ज्यामितीय आकृतियों और जाल तकनीक का उदारतापूर्वक उपयोग किया गया है।

रिवर्स फिल्ड
राजा-रानी मेहंदी डिज़ाइन में आप रिवर्स फील्ड मेहंदी डिज़ाइन ट्राई कर सकते हैं। यह ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन ग्लैमरस मुगल युग का उदाहरण है। इस तरह के डिजाइव में भंवर, पैस्ले, डॉट्स और रेखाओं का इस्तेमाल होता है। इससे आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

राजा-रानी मेहंदी डिज़ाइन में आप इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। यह आपके मेहंदी डिज़ाइन को काफी रॉयल लुक देगा। साथ ही आप दूसरों से काफी हटकर नजर आएंगी। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि इस तरह के डिज़ाइन को किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से बनवाएं, ताकि आपके हाथों पर सही डिज़ाइन बन सके। अगर आपको हमारे ये मेहंदी के डिज़ाइन पसंद आए, तो अपने दोस्तों के साथ इस लेख को शेयर करना मत भूलिएगा।
