हाथों पर सजाएं R अक्षर के खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन: R Letter Mehndi
R Letter Mehndi Design

हाथों पर सजाएं R अक्षर की मेहंदी

अक्षर मेहंदी डिज़ाइन में आपको R लेटर से काफी खूबसूरत डिज़ाइन्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ डिज़ाइन की लिस्ट-

R Letter Mehndi: मेहंदी लगभग सभी उम्र की भारतीय महिलाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता विश्व स्तर पर बढ़ रही है। हालांकि, लोग अपने हाथों पर विशेष अवसर पर अलग-अलग डिज़ाइन से मेहंदी बनाते हैं या फिर बनवाते हैं। कुछ महिलाओं को सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिज़ाइन पसंद होते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं को हैवी और ट्रेडिशनल मेहंदी के डिज़ाइन पसंद होते हैं। खासतौर पर कॉकटेल पार्टी के लिए लोग सिंपल सा डिज़ाइन अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में आपके लिए अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन काफी खास हो सकता है। इसमें आप R अल्फाबेट से काफी खूबसूरत से डिज़ाइन्स अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से मेहंदी डिज़ाइन्स-

डिटेल्ड R लेटर मेहंदी डिज़ाइन

R Letter Mehndi
R Letter Mehndi Designs

अल्फाबेट R लेटर का यह मेहंदी डिज़ाइन काफी डिटेल्ड लग रहा है। एक ओर अल्फाबेट R का हिस्सा और एक भाग हुक पैटर्न के साथ फूल और पतली रेखाओं से बना यह डिज़ाइन काफी ज्यादा स्टाइलिश दिख रहा है। इस खूबसूरत से R लेटर के डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं। फिर इंतजार किस बात का, जल्दी से मेहंदी लाइए और इस डिज़ाइन को अपने हाथों पर बनाइए।

छोटे दिल की आकृति के साथ

Small R Mehendi
Small R Mehendi

हार्ट शारीरिक कला का अभिन्न अंग है, चाहे अस्थायी हो या स्थायी। यह R अक्षर से बने मेहंदी डिज़ाइन के ऊपर और नीचे दो छोटे हार्ट के साथ बनी मोटी और पतली रेखाओं का कॉम्बिनेशन इसे काफी खास बनाता है। यह डिज़ाइन आप खुद के लिए या फिर अपने किसी स्पेशल पर्सन के लिए अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस छोटे से डिज़ाइन से आपका प्यार काफी ज्यादा झलक सकता है। 

बोल्ड R मेहंदी डिज़ाइन

Bold R Mehndi
Bold R Mehndi

अगर आपको अपने हाथों पर बोल्ड मेहंदी डिज़ाइन पसंद हैं, तो आप इस तरह से R लेटर का मेहंदी डिज़ाइन बनवा सकती हैं। यह काफी अच्छा और बेहतर विकल्प है। बीच में बना आर और दोनों ओर फूल की लताएं, मेहंदी डिज़ाइन को बेहद ही खूबसूरत लुक दे रही हैं। इस डिज़ाइन की खासियत यह है कि बेल पर पत्तों की जगह हार्ट है, जिससे आपका प्यार झलक रहा है। आप अपने स्पेशल के लिए इस तरह के डिज़ाइन को हाथों पर बनवा सकती हैं।

R लेटर से बनने वाले इन खूबसूरत से डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस तरह के डिज़ाइन से आप अपने पार्टनर को खुश कर सकती हैं। साथ ही ऐसे डिज़ाइन काफी ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...