Summary: डेली वियर के लिए बेस्ट इयररिंग्स डिज़ाइन्स
डेली वियर के लिए इयररिंग्स चुनते समय स्टाइल के साथ-साथ आराम भी जरूरी होता है। पर्ल, हूप, स्टड, ड्रॉप और झुमके जैसे लाइटवेट डिज़ाइन्स हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं और पूरे दिन पहने जा सकते हैं।
Earrings for Daily Wear: आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में फैशन सिर्फ पार्टी या फंक्शन तक सीमित नहीं रह गया है। अब हर दिन स्टाइलिश दिखना और खुद को अपडेटेड रखना एक आदत बन चुकी है। खासकर जब बात लड़कियों और महिलाओं की हो, तो वे अपने एक्सेसरीज़ को लेकर काफी चूजी होती हैं। अक्सर हम टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखकर हेवी इयररिंग्स से इंस्पायर हो जाते हैं, लेकिन इन्हें रोज़ाना पहनना प्रैक्टिकल नहीं होता। लंबे समय तक ऐसे झुमके पहनने से कानों में दर्द या एलर्जी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।
साथ ही, रोज़ाना के आउटफिट्स के साथ अलग-अलग इयररिंग्स खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि हम ऐसे इयररिंग्स चुनें जो न सिर्फ स्टाइलिश हों बल्कि लाइटवेट और डेली वियर के लिए परफेक्ट भी हों।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे इयररिंग डिज़ाइन्स जो आपके हर दिन के लुक को बना सकते हैं खास…
पर्ल इयररिंग्स

अगर आप सादगी में खूबसूरती ढूंढती हैं तो पर्ल इयररिंग्स आपके लिए बेस्ट चॉइस हैं। ये कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जाते और हर आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच करते हैं। चाहे जींस-टॉप हो या कुर्ती-सूट, पर्ल इयररिंग्स हर लुक को क्लासी बना देते हैं। मार्केट में आपको इनके कई कलर और डिज़ाइन्स मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने फेस शेप और कपड़ों के हिसाब से चुन सकती हैं।
हूप इयररिंग्स

आजकल हूप इयररिंग्स का क्रेज़ लड़कियों में तेज़ी से बढ़ रहा है। ये रिंग शेप के इयररिंग्स कई तरह के साइज और डिजाइनों में उपलब्ध हैं, जैसे सिंगल हूप, डबल हूप, ट्रिपल हूप, सिंपल प्लेन डिज़ाइन या फ्लोरल पैटर्न वाले। खासकर गोल्डन हूप्स को फैशन लवर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ये इयररिंग्स खासतौर पर वेस्टर्न आउटफिट्स जैसे जींस-टीशर्ट, टॉप या ड्रेस के साथ बेहद अच्छे लगते हैं।
इनका वजन बहुत हल्का होता है, जिससे आप इन्हें पूरे दिन बिना किसी असहजता के पहन सकती हैं। हालांकि, इन्हें खरीदते समय अपने चेहरे के आकार यानी फेस शेप का ध्यान रखना ज़रूरी है, ताकि हूप्स आपकी पर्सनैलिटी को और बेहतर ढंग से कॉम्प्लिमेंट करें।
स्टड इयररिंग्स
स्टड इयररिंग्स की खास बात ये है कि ये कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। ये छोटे, कानों से चिपके हुए इयररिंग्स होते हैं जो हर मौके पर सूट करते हैं, चाहे वो ऑफिस हो या कॉलेज। मार्केट में आपको मेटल, ऑक्सीडाइज़्ड, स्टोन स्टड या हार्ट शेप वाले डिज़ाइन्स आसानी से मिल जाएंगे। स्टड्स उन महिलाओं के लिए बेहतरीन हैं जो अपने लुक को सिंपल लेकिन स्मार्ट रखना चाहती हैं। इन्हें आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं और ये पूरे दिन कानों को आराम भी देते हैं।
ड्रॉप इयररिंग्स

ड्रॉप इयररिंग्स का डिज़ाइन ऐसा होता है जो कान से नीचे हल्का-सा लटकता है, लेकिन इनकी लंबाई झुमकों जितनी नहीं होती। ये इयररिंग्स आपको एलिगेंट लुक देने के साथ-साथ डेली वियर के लिए भी परफेक्ट होते हैं। आप इन्हें जींस, वन-पीस, कुर्ती या सूट के साथ पहन सकती हैं। फेस शेप के अनुसार छोटे या मीडियम साइज़ के ड्रॉप्स चुनना बेहतर होता है।
झुमके
झुमके सिर्फ ट्रेडिशनल ड्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि अब फ्यूजन और वेस्टर्न लुक में भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। आप एक-दो मल्टीपर्पज़ झुमकों का सेट रख सकती हैं, जो अधिकतर आउटफिट्स के साथ मैच हो जाएं। इससे न सिर्फ स्टाइल बना रहेगा, बल्कि बार-बार नए इयररिंग्स खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
