latest pakistani suits design
latest pakistani suits design

आजकल इंडिया में पाकिस्तानी ड्रामा काफी ट्रेंड में हैं। पाक एक्ट्रेस और उनके फैशन को भी इंडिया में काफी पंसद किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान का ड्रेसिंग स्टाइल लगभग एक सा है। ऐसे में अगर आप अपने लिए कुछ नया ढूंढ रही हैं, तो आपको पाकिस्तानी सूट्स ट्राई करने चाहिए। इन्हें पहनकर आप भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी। पकिस्तानी सूट बहुत ही क्लासी और गॉर्जियस लगते हैं।

यह भी देखें-इन एक्टर्स ने ऑन स्क्रीन किस करने से किया इनकार

इनके यूनिक डिजाइन्स बहुत ही शानदार होते हैं। अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में कुछ नया शामिल करना चाहती हैं, तो आपको भी ट्रेंडी पाकिस्तानी सूट्स के डिजाइन्स पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए। आइए आपको दिखाते हैं पाकिस्तानी सूट्स के शानदार डिजाइन्स।

लॉन्ग सूट विद पैट्स

long suit with pats
long suit with pats

अगर आप क्लासी लगना चाहती हैं, तो आपको इस तरह के लॉन्ग सूट जरूर ट्राई करने चाहिए। थोड़े लूज और डिजाइनर सूट काफी प्यारे लगते हैं। अगर आप किसी पार्टी में एथनिक पहनना चाहती हैं, तो आपको ये सूट लुक जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके साथ दुपट्टा कैरी करके आपको लुक कंप्लीट हो जाएगा। साथ में आप कुछ लाइट ज्वैलरी भी कैरी कर सकती हैं। साथ में एक परफेक्ट हील आपके लुक को कंप्लीट कर देगी

मिड कट सूट भी हैं शानदार

Mid cut suits are also great
Mid cut suits are also great

अगर आप सूट के एक ट्रेडिशनल डिजाइन से हटकर कुछ नया पहनना चाहती हैं, तो आपको इस तरह के मिड कट सूट के डिजाइन्स पर एक नजर डालनी चाहिए। इसे पहनकर आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी। इसके साथ ये डिजाइनर पैंट्स भी बहुत ही प्यारी लग रही हैं। साथ में दुपट्टे को स्टाइल के साथ कैरी करके आप भी कमाल की लगेंगी। किसी शादी फंक्शन में जाने के लिए ये सूट बेस्ट है।

डिजाइनर नेट पाकिस्तानी सूट

designer net pakistani suit
designer net pakistani suit

अगर आप खुद को एक ट्रेंड सेटर मानती हैं और सबसे अलग दिखने की चाहत रखती हैं, तो आपको इस तरह के नेट सूट ट्राई करने चाहिए। इसे पहनकर आप भीड़ में सबसे अलग दिखने वाली हैं। इस थाई स्लिट सूट के साथ पैंट्स बहुत ही शानदार लग रही हैं। इसके साथ सूट की स्लीव्स बहुत ही रॉयल लुक दे रही हैं। साथ में एक हैवी ईयरिंग कैरी करके आप भी पार्टी में बिजलियां गिराने के लिए रेडी लगने वाली हैं।

नेट सूट विद प्लाजो

net suit with palazzo
net suit with palazzo

ग्रे कलर कभी ट्रेंड से बाहर नहीं हो सकता। ऐसे में अगर आप भी एक ग्रे लवर हैं, तो आपको इस तरह का पाकिस्तानी सूट जरूर ट्राई करना चाहिए। नेट के सूट काफी ट्रेंडिंग हैं। इसके साथ प्लाजो काफी अच्छा लग रहा है। इस तरह की अंब्रेला स्लीव लुक में चार-चांद लगाने के लिए परफेक्ट है।

लूज स्लीव्स हैं ट्रेंड

लूज स्लीव्स हैं ट्रेंड
loose sleeves are trend

पाकिस्तानी सूट्स की स्लीव्स काफी कूल लगती हैं। इस तरह की स्लीव्स पाकिस्तान का ट्रेंड है, जो अब इंडिया में भी काफी चल रहा है। इसे आप कहीं भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ पैंट्स बहुत ही शानदार लगती हैं।

फुल लैंथ सूट

full length suit
full length suit

इस तरह के सूट्स भी आजकल काफी पंसद किए जा रहे हैं। इसमें सूट और प्लाजो की लैंथ सेम होती है। इस तरह के सूट आप किसी बड़े ओकेजन पर कैरी कर सकते हैं। इसे आप चाहें तो अपने हल्दी या मेहंदी फंक्शन पर भी पहन सकते हैं।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...