Summary: सर्दियों के लिए सेलेब्स इंस्पायर्ड ओवरसाइज स्टाइलिश कोट आइडियाज
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में स्टाइलिश दिखना हर किसी की चाहत होती है। बॉलीवुड स्टार्स इस बार ओवरसाइज़्ड कोट्स में ट्रेंडी और कम्फ़र्टेबल लुक्स पेश कर रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी अपने विंटर आउटफिट्स के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Celebs Inspired Oversized Coat Looks: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, और ऐसे में लड़कियों के लिए नए–नए स्टाइल क्रिएट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि अक्सर समझ नहीं आता कि अपने नॉर्मल कपड़ों के साथ किस तरह के विंटरवेयर को स्टाइल किया जाए। इस समय अलग–अलग तरह के ओवरसाइज़्ड कोट को स्टाइल करने का काफी ट्रेंड है, और अगर आपको इसमें कंफ्यूज़न होता है, तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियां आए दिन अलग–अलग आउटफिट्स के साथ अपने कोट्स को स्टाइल करती दिखती हैं। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ के कुछ स्टनिंग ओवरसाइज कोट लुक्स।
आलिया भट्ट

इस लुक में आलिया भट्ट ने ब्लैक टॉप और मैचिंग डेनिम के साथ पेस्टल-शेड का ओवरसाइज्ड कोट पेयर किया है। कोट के फ्रंट पर बनी रफल डिटेलिंग उनके आउटफिट में एक एलिगेंट ड्रामा ऐड कर रही है। आलिया का यह एयरपोर्ट लुक बेहद चिक और कम्फ़र्टेबल है। इस तरह का पेस्टल कोट किसी भी बेसिक या कॉन्ट्रास्टिंग आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है, क्योंकि इसका मिनिमल लुक हर स्टाइल को तुरंत क्लासी टच दे देता है।
दीपिका पादुकोण

अगर दीपिका पादुकोण की विंटर स्टाइल की बात करें, तो उनके दोनों लुक एकदम स्टाइल-गोल्स हैं। पहले लुक में दीपिका ने ग्रे टॉप के साथ ब्लैक लेटेक्स फैब्रिक की जींस पहनी है और इसे डेनिम ओवरसाइज कोट के साथ लेयर किया है। यह पूरा लुक बेहद स्टाइलिश और स्ट्रीट-चिक वाइब देता है। वहीं दूसरे लुक में एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट को जींस और मैचिंग ओवरसाइज कोट के साथ पेयर किया है। दोनों ही आउटफिट्स को उन्होंने बूट्स और स्नीकर्स के साथ फिनिश किया है, जिससे उनका विंटर स्टाइल और भी ज्यादा कॉपी करने लायक बन जाता है।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग की फर डिटेलिंग वाली शॉर्ट ड्रेस के साथ व्हाइट ओवरसाइज कोट और एनिमल प्रिंटेड थाई-हाई बूट्स पहने, जिससे उनका स्टाइल स्टेटमेंट बिल्कुल विंटर पार्टी लुक जैसा लग रहा था। लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने बालों को ओपन रखा, मिनिमल मेकअप किया और आंखों पर बड़े गॉगल्स पहने। आप उनका यह लुक आसानी से रीक्रिएट कर सकते हैं, क्योंकि ऐसे आउटफिट्स बाजार में बजट फ्रेंडली ऑप्शन में भी मिल जाते हैं।
अनन्या पांडे

अगर अनन्या पांडे के विंटर वेकेशन लुक की बात करें, तो उन्होंने दो ओवरसाइज लुक कैरी किए थे। पहले लुक में अनन्या ने फर डिटेल्ड ब्लैक ओवरसाइज कोट के साथ मैचिंग मिनी स्कर्ट और ब्लैक टर्टलनेक टॉप पेयर किया था। इस लुक को उन्होंने थाई-हाई बूट्स के साथ कंप्लीट किया, जो इसे बेहद स्टाइलिश बनाता है। दूसरे लुक में अनन्या ने सिंपल ब्लू टॉप के साथ ब्राउन ट्रेंच कोट को स्टाइल किया था। यह कॉम्बिनेशन देखने में बहुत ही क्लासी और स्ट्रेट-फॉरवर्ड लग रहा था। दोनों ही लुक विंटर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं और आसानी से कॉपी किए जा सकते हैं।
सोनम कपूर

फैशन क्वीन सोनम कपूर की बात करें तो उनका विंटर स्टाइल हमेशा सबसे अलग और ट्रेंडी होता है। इस लुक में सोनम ने ब्लैक कलर की फॉर्मल पैंट के साथ ट्रेंच-स्टाइल स्लिट स्कर्ट, मैचिंग ओवरसाइज कोट और टर्टलनेक टॉप कैरी किया था। यह पूरा आउटफिट देखने में पार्टी वाइब दे रहा था। नीट बन हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ सोनम कपूर इस लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।
