nose pin designs for females gold and silver trendy style
nose pin designs for females gold and silver trendy style

Overview: Nose Pin के ये डिजाइन पहनकर लगेंगी सबसे अमीर और क्लासी

Nose Pin Designs In Gold For Female: एक छोटी सी नोज पिन महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत मदद करती है। नोज पिन भारतीय महिलाओं के श्रृंगार का एक अहम हिस्सा है। नोज पिन के कई डिजाइन्स मार्केट में मिल जाते हैं। कई महिलाएं इसके गोल्ड और सिल्वर डिजाइन पहनना पसंद करती हैं।

Nose Pin Designs: एक छोटी सी नोज पिन महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत मदद करती है। नोज पिन भारतीय महिलाओं के श्रृंगार का एक अहम हिस्सा है। नोज पिन के कई डिजाइन्स मार्केट में मिल जाते हैं। कई महिलाएं इसके गोल्ड और सिल्वर डिजाइन पहनना पसंद करती हैं।

अगर आप भी अपने लिए लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन की नोज पिन बनवाने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको इसके कुछ ऐसे ही शानदार डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आप तुंरत सुनार के पास उसे कॉपी करने पहुंच जाएंगी। नोज पिन के ये लेटेस्ट डिजाइन देखकर आपकी पड़ोसने भी आपकी तारीफें करती नजर आएंगी। 

फ्लावर डिजाइन ऑक्सीडाइज पिन

अगर आप कूल दिखना चाहती हैं और अपने रेगुलर लुक के लिए नोज पिन ढूंढ रही हैं, तो आपको फ्लावर डिजाइन वाली ये पिन अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करनी चाहिए। इसे आप चांदी से भी बनवा सकती हैं। ये बहुत ही क्लासी लगेगा। इसकी खासियत है कि इसे आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पेयर कर सकती हैं।

गोल्ड मून डिजाइन

अगर आप अपने रेगुलर लुक के लिए मिनिमल डिजाइन वाली नोज पिन ढूंढ रही हैं, तो आपको गोल्ड मून डिजाइन वाली ये नोज पिन जरूर ट्राई करनी चाहिए। जिन लड़कियों को लाइटवेट नोज पिन पहनना पसंद होता है, उनके लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। 

कुंदन पर्ल स्टार डिजाइन

किसी खास ओकेजन पर आप अपनी नोज पिन से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपके लिए कुंदन पर्ल वाली ये स्टार डिजाइन पिन परफेक्ट रहेगी। इसे पहनते हुए आपके चेहरे पर अलग ही नूर दिखेगा। इससे आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे। इसे नोज पिन को आप किसी भी साड़ी, लहंगे या सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। 

लोटस सिल्वर डिजाइन पिन

गर्ल्स के लिए ये लोटस सिल्वर डिजाइन वाली नोज पिन बेस्ट है। इसे पहनकर आपका एक्सथेटिक लुक नजर आएगा। इसे आप अपने स्टाइलिश लुक को कंप्लीट करने के लिए पहन सकती हैं। इसे पहनते ही आपका पूरा चेहरा खिल उठेगा। ये ऑक्सीडाइज पिन हर स्किन टोन की लड़की पर खूब जचते हैं। 

मिनिमल गोल्ड स्टार डिजाइन पिन

अगर आप मॉर्डन लड़की हैं, लेकिन आपको फिर भी नोज पिन पहननी है, तो आप मिनिमल डिजाइन वाली ये गोल्ड स्टार पिन अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। अगर आपकी सासू मां आपके नोज पिन पहनने पर मजबूर कर रही हैं, तो आपके लिए ये डिजाइन सबसे बेस्ट है। इसे पहनकर आप कमाल की दिखेंगी और आपकी सासू मां भी खुश हो जाएंगी। 

फ्लोवर कुंदन नोज पिन

इस तरह की कुंदन नोज पिन हमेशा से ही ट्रेंड में रहती हैं। अगर आप संस्कारी बहू दिखना चाहती हैं, तो आपको इस डिजाइन को जरूर पहनना चाहिए। इसे पहनकर आप किसी स्वर्ग से उतरी अप्सरा से कम नहीं दिखेंगी। ये डिजाइन आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...