नोरा फतेही के इन गाउन लुक्स से आप लगाएं महफिल में चार चांद: Nora Fatehi Gown Looks
नोरा फतेही के डांस मूव्स के दीवाने तो सभी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक मानी जाती हैं। उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। नोरा अक्सर ऐसे कई आउटफिट्स में नजर आती हैं, जिनमें उनका लुक बेहद लाजवाब लगता है, खासकर उन्हें गाउन पहनना बहुत पसंद है।
Nora Fatehi Gown Looks: नोरा फतेही के डांस मूव्स के दीवाने तो सभी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक मानी जाती हैं। उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। नोरा अक्सर ऐसे कई आउटफिट्स में नजर आती हैं, जिनमें उनका लुक बेहद लाजवाब लगता है, खासकर उन्हें गाउन पहनना बहुत पसंद है। उनके पास गाउन का एक शानदार कलेक्शन है, जिसे आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में पहनकर आसानी से अपना स्टाइल क्रिएट कर सकते हैं। चलिए, देखते हैं नोरा फतेही के कुछ शानदार गाउन लुक्स।
सी थ्रू गाउन
हाल ही में, नोरा फतेही ने व्हाइट कलर की सी-थ्रू गाउन पहनी थी, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस डीप नेक गाउन के साथ उन्होंने एक स्टाइलिश डायमंड चोकर सेट पहना हुआ है और अपने बालों को ओपन रखा है। नोरा का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शाइनी मेकअप के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगाई है, जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रही है।
ब्लैक गाउन
नोरा फतेही ने हाल ही में एक ब्लैक कलर का थाई हाई स्लिट बॉडीकॉन गाउन पहना, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। इस गाउन में उनका स्टाइल सिजलिंग नजर आ रहा है। वह एक लग्जरी कार के सामने पोज दे रही हैं, और उनके इस लुक में ग्लैमर की कोई कमी नहीं है। नोरा ने अपने लुक को खुले कर्ली बालों के साथ कंपलीट किया है, जो उनके पूरे लुक को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं। इसके अलावा, उनका बोल्ड मेकअप लुक भी ध्यान खींचता है, जिसमें उनकी आंखों पर स्मोकी आईज़ और न्यूड लिपस्टिक का परफेक्ट बैलेंस है।
ग्रीन ड्रेस
आज के समय में ग्रीन कलर काफी ट्रेंड में है, लेकिन नोरा फतेही ने ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में एक फोटोशूट कराया था, जिसमें उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। इस वन-ऑफ-शोल्डर ड्रेस में थाई स्लिट की डिटेलिंग थी, जिसे नोरा ने व्हाइट हील्स और डायमंड ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था। उनके बाल खुले हुए थे, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे थे।
रेड गाउन
रेड कलर की ऑफ-शोल्डर गाउन में अभिनेत्री नोरा फतेही बिल्कुल ग्लैमरस डॉल की तरह लग रही हैं। उनके इस आउटफिट में थाई स्लिट की डिटेलिंग है, साथ ही पीछे से एक लंबी ट्रेन भी ऐड की गई है, जो पूरे लुक को परफेक्ट बना रही है। अगर मेकअप की बात करें, तो अभिनेत्री ने अपना मेकअप बहुत ही सॉफ्ट रखा है और होठों पर न्यूड लिपस्टिक लगाई है। इसके अलावा, उन्होंने बालों को साइड पार्टिंग के साथ ओपन रखा है। डायमंड चोकर नेकलेस के साथ उन्होंने मैचिंग ईयरिंग्स पहनी हैं, जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा और आकर्षक लग रहा है।
