स्टाइलिश दिखने के लिए अपने कलेक्शन में शामिल करें ये 5 हैंडलूम साड़ियाँ: National Handloom Day 2023
National Handloom Day 2023

5 हैंडलूम साड़ियाँ हर महिला के पास होनी चाहिए

भारत के अलग-अलग राज्यों में कई वैरायटी की हैंडलूम साड़ियाँ मिलती हैं, जो पर्सनालिटी में चार चाँद लगाने का काम करती हैंI आइए जानते हैं इन साड़ियों के बारे मेंI

National Handloom Day 2023: साड़ी में हर महिला खूबसूरत लगती हैI इसका फैशन कभी पुराना नहीं होता हैI त्यौहारों का मौका हो या फिर शादी-ब्याह का साड़ी हर अवसर पर खूबसूरत लगती है और ऐसे में अगर हैंडलूम साड़ी पहन ली जाए, तो इसकी बात ही कुछ और होती हैI भारत के अलग-अलग राज्यों में कई वैरायटी की हैंडलूम साड़ियाँ मिलती हैं, जो पर्सनालिटी में चार चाँद लगाने का काम करती हैंI आइए जानते हैं 5 प्रसिद्ध हैंडलूम साड़ियों के बारे में जिन्हें आपको अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिएI

पटोला साड़ी

National Handloom Day 2023
National Handloom Day 2023-Patola Saree

पटोला साड़ी बहुत ही खूबसूरत होती हैI इस साड़ी को गुजरात के पाटन में पटोला कपड़े से बनाया जाता है इसलिए इस साड़ी को पाटन पटोला साड़ी के नाम से भी जाना जाता हैI इस साड़ी को तैयार करने में कारीगरों को तक़रीबन 3-4 महीने का समय लग जाता है तब जाकर ये खूबसूरत सी साड़ी तैयार होती हैI इस साड़ी की सबसे खास बात ये है कि इस साड़ी का फैशन कभी भी पुराना नहीं होता हैI पटोला साड़ी करीब 3 हजार रूपए से लेकर 1 लाख रुपये तक की मिलती हैI

मूँगा सिल्क साड़ी

munga silk saree
munga silk saree

मूँगा सिल्क साड़ी असम की एक ट्रेडिशनल साड़ी हैI इस साड़ी का रंग गोल्डेन और येलो कलर का होता हैI मूँगा सिल्क साड़ी की सबसे खास बात ये है कि यह साड़ी जितनी ज्यादा पुरानी होती है इसकी चमक उतनी ही ज्यादा बढ़ती जाती हैI मूँगा सिल्क साड़ी 2 हजार रूपए से लेकर 2 लाख रुपये तक की आती हैI आप अपने बजट के अनुसार इस साड़ी का चयन कर सकती हैंI

कांजीवरम साड़ी

kanjivaram saree
National Handloom Day 2023-kanjivaram saree

हर महिला की ख्वाइश होती है कि वो एक बार कांजीवरम साड़ी जरूर पहनेंI बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को आपने कांजीवरम साड़ी पहने अक्सर देखा होगाI ये साड़ी इतनी ज्यादा खूबसूरत होती है कि आप इसे एक बार में ही देख कर पसंद कर सकती हैंI ये साड़ी तमिलनाडू की पारंपरिक साड़ी हैI इस साड़ी को रेशम के धागों से तैयार किया जाता हैI कांजीवरम साड़ी रेशम के धागों समेत जरी वर्क और अपने खूबसूरत डिजाइन और बुनाई के लिए जानी जाती हैI कांजीवरम साड़ी थोड़ी महँगी मिलती है, इसकी कीमत 12 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक होती हैI

कसावु साड़ी

kasavu saree
kasavu saree

कसावु साड़ी केरल की ट्रेडिशनल साड़ी है, इसे सेत्तु साड़ी के नाम से भी जाना जाता हैI यह साड़ी अपने आप में एक आइकॉनिक साड़ी हैंI यह सिंपल ऑफ वाइट कलर की होती है और इस पर गोल्डन बॉर्डर होता हैI ये साड़ी आपको एक रीच लुक देती हैI

चंदेरी सिल्क साड़ी

Chanderi silk Saree
National Handloom Day 2023-Chanderi silk Saree

कुछ महिलाओं को हलके रंग की साड़ियाँ पहनना पसंद होता है, अगर आप भी उन लोगों में से ही हैं तो चंदेरी सिल्क साड़ी आपके लिए ही हैI मध्य प्रदेश में तैयार होने वाली इस साड़ी को उसके सुंदर सोने और चांदी के जरी वर्क के लिए जाना जाता हैI इस साड़ी का टेक्सचर हल्का चमकीला होता हैI इस साड़ी को आप किसी भी तरह के छोटे या बड़े फंक्शन में पहन कर सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...