कला प्रेमी हैं, तो हाथों पर सजाएं मोटिफ मेहंदी डिज़ाइन, हर कोई करेगा तारीफ: Motif Mehndi Design
Motif Mehndi Design

हाथों पर सजाएं मोटिफ मेहंदी डिज़ाइन, हर कोई करेगा तारीफ

मोटिफ मेहंदी डिज़ाइन में वस्तु को चित्र या फिर डिज़ाइन के जरिए अंकित किया जाता है। आइए देखते हैं कुछ प्यारे से डिज़ाइन-

Motif Mehndi Design: अगर आप मेहंदी लगाने के साथ-साथ कला प्रेमी भी हैं, जो आपके लिए मोटिफ मेहंदी डिज़ाइन बेस्ट हो सकता है। मोटिफ का अर्थ किसी वस्‍तु का चित्र या डिज़ाइन होता है। मेहंदी डिजाइन्स के रूप में इसे कई तरह के हाथों पर रूपांकन किया जाता है। अगर आप तरह-तरह के चित्र और वस्तु में रुचि रखते हैं, तो इस खास मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर जरूर लगाएं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे मोटिफ मेहंदी डिज़ाइन्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं, तो आपके लुक को काफी ज्यादा अलग कर सकती है। आइए जानते हैं मोटिफ मेहंदी डिजाइन्स के कुछ प्यारे से लिस्ट-

दुल्हन के लिए बेस्ट है ये डिज़ाइन

Motif Mehndi Design
Best Dulhan Mehndi Design

अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं, तो यह आपके हाथों के लिए काफी ज्यादा भव्य डिज़ाइन हो सकता है। इसमें तीन आकृतियों जाल, दिल और कमल का कॉम्बिनेशन है, जो यह दर्शाता है कि आप एक कला प्रेमी हैं। अगर आप अपने हाथों को थोड़ा का कलात्मक दिखाना चाहती हैं, तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स आपके हाथों के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं। यह डिजाइन्स आपको भीड़ से काफी अलग बनाता है।

ये मोटिफ मेहंदी डिजाइन है अलग

Motif Mehndi Design
Motif Mehndi Design

अगर आप थोड़ा हैवी लुक चाहते हैं और तरह-तरह की आकृति को अपने हाथों पर दिखाना चाहते हैं, तो यह मोटिफ मेहंदी डिजाइन आपके हाथों के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें उड़ता जहाज, हिल्स (पहाड़ियां), सहनाइयां, मोर, कमल जैसी कई आकृतिया हैं, जो आपकी मेहंदी डिजाइन को काफी अलग बनाता है। इससे आपके हाथों का लुक काफी अच्छा नजर आएगा। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को लगाने से लोगों की नजर आपके चेहरे से ज्यादा आपके हाथों पर रहेगी। 

कमल मोटिफ मेहंदी डिजाइन

कमल मोटिफ मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स को आप खास मौकों पर अपने हाथों पर लगा सकते हैं। खासतौर पर त्यौहार, शादी, पार्टी जैसे मौकों के लिए यह मेहंदी का डिजाइन काफी अच्छा हो सकता है। इसलिए अगर आप दुल्हन की बहन या सहेली हैं, तो इस डिजाइन को अपने हाथों पर जरूर ट्राई करें।

Kamal Motif Mehndi Design
Kamal Motif Mehndi Design

हनीमून मेमरी मोटिफ डिजाइन

मेहंदी डिजाइन से आप अपने हनीमून की मेमरी को ताजा कर सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन आपके पार्टनर को भी काफी ज्यादा पसंद आ सकते हैं। इसमें कपल्स के साथ ऐसी चीजों को रेखांकित किया गया है, जिसमें यादें बसी होती हैं। आप गोवा के अलावा कई अन्य तरहों की विशेषताओं को अपने मेहंदी के जरिए बयां कर सकते हो।

Honeymoon Memory Motif Mehndi Design
Honeymoon Memory Motif Mehndi Design

मोटिफ मेहंदी डिजाइन्स में किसी वस्तु या फिर चीजों को अंकित किया जाता है। यह काफी अलग और प्यारा सा मेहंदी का डिजाइन है। उम्मीद है कि आपको ये मेहंदी का डिजान्स पसंद आए हों। इसी तरह के डिजाइन्स को देखने के लिए हमारे अन्य मेहंदी सीरीज के आर्टिकल देख सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...