डांडिया नाइट्स के लिए सेलिब्रिटीज़ के इन मिरर वर्क वाले आउटफिट्स को करें ट्राई: Mirror Work Outfits
Mirror Work Outfits for Dandiya Night

डांडिया नाईट्स के लिए सेलिब्रिटीज के इन मिरर वर्क वाले आउटफिट्स को करें ट्राई: Mirror Work Outfits

आज हम आपके लिए मिरर वर्क वाले आउटफिट्स के कुछ लुक्स लेकर आए हैं, जिसे आप डांडिया नाइट्स में ट्राई कर सकती है।

Mirror Work Outfits: दुर्गा पूजा के दौरान डांडिया नाइट्स की धूम हर ओर रहती है। ऐसे में कई सोसाइटी में डांडिया नाइट्स और गरबा नाइट्स आयोजित किया जाता है। जहां, महिलाएं खूब सजकर पहुंचती है। इस बार अगर आप भी ऐसे किसी फंक्शन में जा रही है और आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या आउटफिट पहने, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज हम आपके लिए मिरर वर्क वाले आउटफिट्स के कुछ लुक्स लेकर आए हैं, जिसे आप डांडिया नाइट्स में ट्राई कर सकती है।

तमन्ना भाटिया

Tamannah Bhatia Mirror Work Outfits

इस फोटो में तमन्ना भाटिया ने मिरर वर्क वाला रेड लहंगा पहना है। इस आउटफिट को उन्होंने मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़ और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। इसके अलावा उन्होंने चोकर नेकलेस और मेसी हेयर बन से अपना आउटलुक कंप्लीट किया है ।

जेनेलिया डिसूजा

Genelia D'Souza
Genelia D’Souza

जेनेलिया डिसूजा इस पीले रंग के सूट में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। मिरर वर्क वाला सूट जेनेलिया पर काफी जच रहा है। उन्होंने सिल्वर इयररिंग्स और बिंदी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। मेकअप की बात करें, तो उन्होंने न्यूड शाइनी मेकअप के साथ माथे पर बिंदी लगाई है और बालों को बन लुक दिया है।

पूजा हेगड़े

Pooja hegde
Pooja hegde

पूजा हेगड़े ने ग्रीन लाइनिंग वाले मिरर वर्क साड़ी के साथ व्हाइट डीप नेक लाइन वाला ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने टॉप्स इयररिंग्स और चूड़ियों के साथ लुक को कंप्लीट किया है। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने आधे बालों को पीछे की ओर पिनअप करके खुला रखा है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

करीना कपूर

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor

करीना कपूर खान ने फोटो में सी-ब्लू कलर का मिरर वर्क वाला लहंगा पहना है। इस आउटफिट को उन्होंने मैचिंग ब्रालेट और श्रग के साथ पेयर किया है। उन्होंने न्यूड आई मेकअप के साथ लो बन बनाया है। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्लू स्टोन स्टडेड चोकर नेकलेस और पोटली बैग कैरी किया है।

वाणी कपूर

Vani Kapoor
Vani Kapoor Mirror Work Outfit

इस फोटो में वाणी कपूर ने सुर्ख लाल मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ मैचिंग वन शोल्डर ब्लाउज़ और दुपट्टा पेयर अप किया है। ओपन हेयर स्टाइल और डायमंड नेकलेस उनकी खूबसूरती में चांद लग रहा है। इसके अलावा अभिनेत्री ने लाल चूड़ियां भी पहनी है। आप चाहे तो ऐसे आउटफिट के साथ बाल करके खुला रख सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty
Shilpa Shetty Mirror Work Outfits

शिल्पा शेट्टी ने ऑरेंज कलर की रफल साड़ी के साथ मिरर वर्क वाला जैकेट कैरी किया है। इस आउटफिट में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। बालों में बन और स्मोकी आई मेकअप उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। डांडिया नाइट के लिए एक्ट्रेस का यह लुक बिल्कुल परफेक्ट है, जिसे आप रीक्रिएट कर सकती हैं।

भूमि पेडनेकर

Bhumi pednekar Mirror Work Outfits

भूमि पेडनेकर आइवरी मिरर वर्क वाले लहंगे में बेहद हॉट लग रही है। इस आउटफिट को उन्होंने डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए अभिनेत्री ने ग्लिटरी मेकअप किया है। उन्होंने चोकर नेकलेस और कंगन से अपने लुक को परफेक्ट बनाया है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...