मेहंदी की फंक्शन के लिए परफेक्ट है जाह्नवी कपूर के ग्रीन आउटफिट: Janhvi Kapoor Green Outfits For Mehendi
आज हम आपको जाह्नवी के बेहतरीन ग्रीन आउटफिट्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप मेंहदी में ट्राई कर सकती हैं।
Janhvi Kapoor Green Outfits For Mehendi : बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हमेशा अपने फैशन सेंस की वजह से फैंस को इंस्पायर करती है। ऐसे में शादियों का सीज़न चल रहा है और जाह्नवी कपूर के पास भी ग्रीन आउटफिट्स का खास कलेक्शन है, जिससे आप इंस्पिरेशन लेकर खुद को मेहंदी के फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। आज हम आपको जाह्नवी के बेहतरीन ग्रीन आउटफिट्स के बारे में बताने वाले हैं।
Also read: आउटफिट के साथ ट्राई करें राशा थडानी के ये हेयरस्टाइल: Rasha Thadani Hairstyles
बांधनी साड़ी
एक इवेंट में जाह्नवी ने ग्रीन और ब्लू शेड की बांधनी साड़ी पहनी थी। उन्होंने आउटफिट के साथ ग्रीन प्लेन वेलवेट ब्लाउज़ और स्टेटमेंट चोकर नेकपीस स्टाइल किया था। जो उन्हें अलग लुक दे रहा था। उन्होंने अपने बालों को लूज रखते हुए नो मेकअप लुक को अपनाया था। आप चाहे तो बालों को कर्ल करके खुला रख सकती हैं।
मिरर वर्क साड़ी

जाह्नवी के इस ग्रीन साड़ी का बॉर्डर सिल्वर मिरर डिज़ाइन से सजा हुआ है। उन्होंने आउटफिट के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज़ पेयर किया है। उन्होंने अपने पूरे लुक को ब्लैक कोहल आईज, न्यूड शेड लिपस्टिक और स्टेटमेंट सिल्वर इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।
फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी
लाइट ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ जाह्नवी ने मैचिंग डीपनेक ब्लाउज़ पेयर किया है। उन्होंने बड़े झुमकों के साथ लुक को एक्सेसराइज किया है। न्यूड मेकअप और ग्लॉसी लिपस्टिक से उनका पूरा लुक निखर रहा है।
सेक्विन लहंगा
जाह्नवी ने ग्रीन सेक्विन लहंगे के साथ मैचिंग स्ट्रैपी चोली पहना है। जिसमें वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। उनके आउटफिट पर मैचिंग बीड्स और सीक्वन का काम किया गया था। इस लहंगा-चोली के साथ उन्होंने एंब्रॉयड्रेड दुपट्टा लिया हुआ था। लुक की बात करें, तो उन्होंने न्यूड लिप शेड के साथ बालों को वेव्स स्टाइल देकर खुला छोड़ा है।
मल्टीपल शेड साड़ी
जाह्नवी ने ऑरेंज, येलो, लाइट ग्रीन और रेड शेड मिक्स फ्लोरल साड़ी पहनी है। आउटफिट पर सेक्विन वर्क की डिटेलिंग है, जो उसमें ब्लिंग इफेक्ट भी क्रिएट कर रही है। इस लुक के साथ उन्होंने गोल्डन सेक्विन वर्क ब्लाउज़ और ड्रॉपडाउन ईयररिंग्स पहना है।
फिशकट ग्रीन लहंगा
किसी भी फंक्शन के लिए जाह्नवी का ये ग्रीन फिशकट लहंगा परफेक्ट है, जिसे उन्होंने लो-कट नेकलाइन वाले प्लेन ग्रीन ब्लाउज़ के साथ पहना हैं। आउटफिट को डेलिकेट मरमेड लुक देने के लिए हैवी एम्ब्रोइडरी के साथ मेटैलिक फैदर का इस्तेमाल किया गया है। अभिनेत्री ने अपना लुक डायमंड ईयररिंग्स और ओपन हेयर स्टाइल से पूरा किया है।
