Mehndi for Karwa Chauth
Mehndi for Karwa Chauth

Mehndi for Karva Chauth: करवाचौथ का पर्व बस आने को ही है। इस दिन महिलाएं एक दुल्हन की तरह सोलह शृंगार करती हैं। इस मौके पर वे बड़े ही चाव से मेहंदी लगाती हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन मेहंदी डिजाइन पर, जिन्हें आप करवाचौथ पर लगा सकती हैं।

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

Mehndi for Karva Chauth
Back Hand Mehndi Design

जब आप मेहंदी डिजाइन बना रही हैं तो ऐसे में आप आगे के हिस्से में भले ही कई तरह से एक्सपेरिमेंट करें। लेकिन बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को थोड़ा लाइट व क्रिएटिव लुक ही दें। बैक हैंड में आप फ्लोरल डिजाइन से लेकर लीफ पैटर्न तक को शामिल कर सकती हैं।

चादर स्टाइल मेहंदी डिजाइन

Chadar Style Mehndi Designs
Chadar Style Mehndi Designs

इस मेहंदी डिजाइन की खास बात यह है कि यह मिनिमल लुक देते हुए भी आपके हाथों को बेहद ब्यूटीफुल बनाता है। यह मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन नहीं बनवाना चाहतीं, लेकिन फिर भी आपके हाथों को बेहद खूबसूरती से सजाना चाहती हैं।

यह भी देखे Video

YouTube video

कोरसेट मेहंदी डिजाइन

Corset Mehndi Design
Corset Mehndi Design

इसमें दोनों ही हाथों पर एक ही तरह के मेहंदी डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। देखने में लगता है कि जैसे दोनों ही हाथ एक हों और बीच में मिरर हो। इसलिए इसे मिरर मेहंदी डिजाइन कहा जाता है। इसमें आप मिनिमल लुक से लेकर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

Full Hand Mehndi Design
Full Hand Mehndi Design

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन में कई तरह के स्टाइल्स को एक साथ हाथों पर उकेरा जाता है। करवाचौथ के अवसर पर आप यकीनन एक दुल्हन की तरह तैयार होना चाहेंगी तो ऐसे में फुल हैंड मेहंदी डिजाइन से अधिक बेहतर ऑप्शन और क्या हो सकता है।

मंडाला मेहंदी डिजाइन

Mandala Mehndi Designs
Mandala Mehndi Designs

मंडाला मेहंदी डिजाइन काफी पुराना है और सदियों से महिलाएं किसी भी शुभ अवसर पर मंडाला स्टाइल में मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं।  तीज से अधिक शुभ अवसर एक विवाहिता के लिए और क्या हो सकता है। ऐसे में आप मंडाला मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। यह आपके हाथों को एक बेहद ही खूबसूरत लुक देगा।

Leave a comment