Manish Malhotra के लहंगे में कहर ढाती माधुरी से लेकर जाह्यनवी तकलेकिन सबसे ज्यादा उनके आउटफिट्स फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बनाए हुए ही रहे हैं। खास तौर पर जब बात लहंगा पहनने की होती है। तब इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का प्यार मनीष मल्होत्रा के लिए खास तौर पर देखा जाता रहा है। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन इतने सुंदर होते हैं कि अब तक आम लड़कियां भी खूद को मनीष मल्होत्रा के लहंगे में ही देखना पसंद करती हैं। आज हम भी आपको आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो कि मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए लहंगों में अपने हुस्न का जादू दिखा रही है।
कियारा आडवानी

बॉलीवुड की नई जनरेशन एक्ट्रेस में शामिल है। कियारा के लुक्स और उनके खूबसूरत अंदाज का हर कोई फेन हैं। कियारा आडवानी भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कई लहंगे पहन चुकी है। लेकिन इस लहंगे में उनका जबाव ही नहीं था, आज भी कियारा के इस लहंगे के लुक को फेंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस लुक में कियारा ने मैटेलिक कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ कियारा ने स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है।
करिश्मा कपूर

90 के दशक से लेकर अब तक फैंस को अपनी खूबसूरती से घायल करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी ज्यादातर मौको पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए लहंगे पहन चुकी हैैं। उन्हीं में से एक यह भी है। इस लहंगे में लाइट कलर चुना गया है। इसके साथ ही करिश्मा ने हाईनेक ब्लाउज पहना है। करिश्मा ने इस लुक को क्लासी रखने के लिए ज्वैलरी में ईयररिंग्स और मांगटीका कैरी किया है।
आलिया भट्ट

आलिया के लहंगे का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया था। जिसकी तारिफ आज भी लोग करते हैं। आलिया ने इस लुक में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पिंक लहंगे के साथ प्लेन चुनरी टीमअप की है। जबकि इस लहंगे के ब्लाउज को स्पार्कल लुक दिया गया है।
कृति सेनन

कृति सेनन मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए लहंगों को पहन कर कई पार्टीज की शान बन चुकी हैं। कृति के इस लुक को भी उन्हीं में से एक समझा जा सकता है। कृति के इस लहंगे में चिकनकारी वर्क किया गया है। इस लुक को कृति ने स्टनिंग बनाने के लिए लाइट मेकअप और ओपन वेव्स लुक को अपनाया है।
माधुरी दिक्षित

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दिक्षित की खूबसूरती का तो हर कोई दिवाना है। आज भी फैंस माधुरी के लुक को कॉपी करना नहीं भुलते हैं। उसी तरह माधुरी का यह लुक भी लोगों को खुब पसंद आया था। मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में माधुरी ने ग्लैमर का तड़का भी दिया है। माधुरी ने यहां पर्पल और व्हाइट कलर के इस लहंगे को चुना।
जाहन्वी कपूर

श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी भले ही ज्यादा फिल्मों ना देखी गई हो, लेकिन ग्लैमर की दुनिया में उन्होंने काफी नाम कमा लिया है। मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में भी जाहन्वी का कुछ ऐसा ही अंदाज देखा गया। जाहन्वी ने इस लुक में मनीष मल्होत्रा का पैस्टल कलर का लहंगा पहना। इस लहंगे के साथ उन्होंने एमरल्ड ज्वैलरी कैरी की।
