सोनाक्षी सिन्हा, 90 के दशक के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी है। सोनाक्षी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में “दबंग” मूवी से डेब्यू किया था। अब सोनाक्षी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। फिल्म दबंग से लेकर अभी तक सोनाक्षी ने अपने अंदर काफी चैंजेस लाए है, जिसकी वजह से आज वे कई लड़कियों की इंस्पिरेशन भी है। सोनाक्षी अक्सर अपने यूनिक स्टाइल और परफेक्ट बॉडी के लिए काफी सुर्खियों में छायी रहती है। इसके साथ सोनाक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ अपना डेली रूटीन और कुछ स्पेशल हमेशा शेयर करती रहती है।

 

वहीं सोनाक्षी सिन्हा अपनी स्टाइल के लिए भी काफी फेमस है। लड़कियां हमेशा उनकी स्टाइल को ट्राई करती है। सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनालिटी में हर तरह के ऑउटफिट सूट होते है। चाहे वो एथेंटिक हो या वेस्टर्न या ट्रेडिशनल सोनाक्षी हर ऑउटफिट में परफेक्ट दिखती है। आज हम आपके साथ सोनाक्षी की कुछ यूनिक स्टाइल शेयर करेंगे जिसे आप भी ट्राई कर सकती है।

 

1. हॉट रेड

सोनाक्षी के इस स्टाइल की बात की जाए तो सोनाक्षी इस रेड ट्रांसपैरंट ड्रेस में काफी हॉट लग रही है। ड्रेस नीचे से फिश टेल डिजाइन की थी। फुल स्लीव श्लोडर डिजाइन वाली इस ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा गजब की खूबसूरत लग रही थी। सोनाक्षी का यह स्टाइल काफी बोल्ड और हॉट लुक दे रहा है। अगर आपको किसी पार्टी या किसी स्पेशल इवेंट में जाना है तो आप सोनाक्षी का यह स्टाइल को आप ट्राई कर सकती है।

 

2. डेनिम

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

डेनिम एवरग्रीन लुक है डेनिम आप हर ओकेशन पर पहन सकती है। वहीं सोनाक्षी के इस स्टाइल की बात की जाए तो सोनाक्षी ने डेनिम जीन्स और डेनिम जैकेट कैरी किया हुआ है इसके साथ ही उन्होंने ऊपर में वाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। सोनाक्षी का यह स्टाइल बिल्कुल लाइट है, इसके साथ ही उन्होंने गले में सिम्पल पेन्डेन्ट पहना हुआ है।

 

3. साड़ी

हर लड़की को साडी पहनने का बहुत शौक होता है। अक्सर हम बिल्कुल सिंपल तरीके से साडी पहनते है लेकिन सोनाक्षी का यह स्टाइल देख कर आपको भी आप भी इस स्टाइल में कैरी करना चाहेंगी। दरअसल, सोनाक्षी के इस स्टाइल की बात की जाए तो सोना ने येलो कलर की साडी पहनी हुई है और साडी की प्लेट्स काफी पतली पतली ली है। जिससे उनके इस लुक में एक अट्रैक्टिव और हिट लुक आ रहा है।

 

4. ब्लैक एथेंटिक

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

आपको बता दें कि, ब्लैक एक ऐसा कलर है जिसे हमारी बॉडी स्लिम दिखती है, और यहीं वजह है कि ज्यादातर लड़कियां ब्लैक पहनना प्रेफर करती है। अगर आप स्कर्ट और लॉन्ग रोब वाली ड्रेसेस के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक से आपको जरूर इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। यहां सोनाक्षी ने ब्लैक टॉप के साथ व्हाइट कलर के खूबसूरत प्रिंट वाला लॉन्ग रोब पहना है और उसके साथ उन्होंने मल्टी कलर प्रिंट वाली स्कर्ट पहनी है।

 

5. शयनी ब्लैक

सोनाक्षी सिन्हा को ब्लैक कलर काफी पसंद है और यही वजह है कि उनका वॉडरोब में ज्यादा तर आपको ब्लैक ओउत्फिट्स ही मिलेंगे। यही अगर सोनाक्षी के इस स्टाइल की बात की जाए तो सोनाक्षी इस ब्लैक ड्रेस में बहुत हॉट लग रही है। इस ड्रेस में चैन का बहुत ही अच्छे तरीके से यूज़ किया गया है जो इसे एक अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। ड्रेस को ऑफशोल्डर डिज़ाइन किया गया है। सोनाक्षी के इस लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती है और इस ऑउटफिट को कैरी कर सकती है।

 

6. बेबी लुक

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी के इस स्टाइल और लुक को देखकर बिलकुल क्यूट बेबी वाली फीलिंग आ रही है। इस क्यूट पीच हुडी में सोना बहुत क्यूट लग रही है। सोनाक्षी की इस स्टाइल को आप विंटर में ट्राई कर सकती है।

 

 

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com