सदाबहार हैं मोर वाले मेहंदी डिज़ाइन
शादी में अगर आप मोर डिज़ाइन को अपनी हथेली पर बनाना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत डिज़ाइन को बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास डिजाइन के बारे में।
Peacock Mehndi Design: शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में चारों ओर खुशियों का माहौल है। शादी के मौके पर अक्सर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी के तरह-तरह के डिज़ाइन लगवाना पसंद करती हैं। कई लोगों को अपने प्यार के नाम का पहला अक्षर पसंद आता है, तो वहीं कई महिलाएं अपने हाथों पर हैवी डिज़ाइन चाहती हैं। अगर आप थोड़ा हटकर डिज़ाइन चाहते हैं, तो मोर मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर सजाएं। मार्केट में आपको कई ऐसे कालाकार मिल जाएंगे, जिससे आप अपने हाथों पर मोर के डिज़ाइन वाले मेहंदी लगवा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खास डिजाइन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं मोर मेहंदी के लेटेस्ट डिज़ाइन कौन से हैं?
मोर और स्वास्तिक का बेहतर मेल है ये डिज़ाइन
अगर आप अपने हाथों पर थोड़ा हैवी डिज़ाइन चाहते हैं, तो इस खास डिजाइन को अपने हाथों पर जरूर लगाएं। यह डिज़ाइन आपके हाथ को काफी अलग लुक देगा। इसमें मोर के साथ-साथ स्वास्तिक बना हुआ है, तो शुभता का प्रतीक होता है। ऐसे में यह डिज़ाइन दूसरों को भी काफी पसंद आ सकता है। खासतौर पर बड़े-बुजुर्गों को अगर आप इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो इस डिज़ाइन को अपने हाथों पर जरूर लगाएं। मोर पंख का ये लुक बहुत खूबसूरत लगेगा।

बेल लुक के साथ बनाएं मोर का डिजाइन
अगर आपको थोड़ा सिंपल का मेहंदी डिज़ाइन अपने हाथों पर बनाना है, तो आप इस मोर के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बनवा सकते हैं। इसके आस-पास बनी पत्तियों आपके हथेली को काफी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आप दुल्हन की सहेली हैं, तो इस डिज़ाइन को जरूर ट्राई करें। यह आपको सिंपल लुक के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक देता है।

हैवी लुक के लिए ट्राई करें कुछ ऐसा
मेहंदी का अगर आपको हैवी डिज़ाइन पसंद है, तो आप अपने हाथों पर इस तरह के डिज़ाइन बना सकते हैं। इससे आपके हाथ काफी ज्यादा भरे-भरे नजर आएंगे। साथ ही इसका रंग भी काफी उभरकर सामने आ सकता है।

ब्राइडल मोर डिज़ाइन
शादी में अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं, तो इस तरह के मोर वाले डिजाइन आप अपने हाथों पर बनवा सकते हैं। यह काफी खास डिज़ाइन है, जो आपके हाथों को पूरा भरा हुआ दिखाएगा।

कलाई भी हो मोर डिज़ाइन
हथेली के बजाय अगर आप अपनी कलाई पर मोर के डिज़ाइन बनाना चाहते हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन लगा सकते हैं। यह काफी खूबसूरत लुक देगा। साथ ही यह डिज़ाइन काफी ज्याद सिंपल है। अगर आपको हैवी और दुल्हन डिज़ाइन नहीं पसंद है, तो आप इसे अपने हाथों पर लगा सकते हैं।

मोर के इन खास डिज़ाइन को आप अपने हाथों पर लगा सकते हैं। अगर आप इन डिज़ाइन को हाथों पर नहीं बना पा रहे हैं तो किसी आर्टिस्ट से बोलकर इस तरह के डिजाइन हाथों पर बना सकते हैं।
