हर किसी की नज़र टिकेगी आपके इन पर्ल हैंडबैग पर, देखिए लेटेस्ट डिज़ाइन: Pearl Handbags
Pearl Handbags

यूनिक स्टाइल पर्ल से बने हुए हैंडबैग कर सकते हैं ट्राई

पर्ल की बनी हुई चीज़े बहुत ही ज्यादा यूनिक भी लगती है पहले पर्ल ज्वेलरी, ड्रेस, फुटवियर में ज्यादा इस्तेमाल होता था, लेकिन आज के समय मे हेयर स्टाइल में भी यह इस्तेमाल किया जाता है।

Pearl Handbags: आज के समय मे पर्ल का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा किया जा रहा है। पर्ल की बनी हुई चीज़े बहुत ही ज्यादा यूनिक भी लगती है पहले पर्ल ज्वेलरी, ड्रेस, फुटवियर में ज्यादा इस्तेमाल होता था, लेकिन आज के समय मे हेयर स्टाइल में भी यह इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ पर्ल हैंडबैग में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है। यह देखने मे बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते है। इस तरह के हैंडबैग आप बॉलीवुड अभिनेत्री के पास भी देख सकते है।

आप भी इस तरह के हैंडबैग खरीदकर अपने ऑउटफिट की शोभा बढ़ा सकते है। आप अपने हिसाब से पर्ल के साइज का चुनाव कर सकते है। पर्ल स्टाइल में छोटे और बड़े दोनों साइज के हैंडबैग मिल जाते है और यह कैरी करने भी आसान होते है।

व्हाइट पर्ल वाले हैंडबैग

Pearl Handbags
white pearl handbags

व्हाइट पर्ल हर कलर के साथ बहुत ही ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन्हें आप नाइट पार्टी या फिर डे पार्टी किसी भी तरह से कैरी कर सकते हैं। इसे हर तरह की ड्रेस ज्वेलरी और फुटवियर के साथ कैरी किया जा सकता है। व्हाइट पर्ल से बने हुए हैंडबैग आसानी से मिल जाते हैं। इस तरह के बैग बहुत ही जगह क्लासी लुक देते हैं। इन बैग को आप वन पीस ड्रेस, साड़ी या फिर लहंगे के साथ भी कैरी कर सकते हैं। यह कैरी करने में भी आसान होते हैं। इस तरह के हैंडबैग मार्केट में और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से मिल जाते हैं।

पर्ल स्ट्रिप हैंडबैग

grehlakshmi
Pearl Handbags-Pearl strip handbags

अगर आप कुछ सिंपल हैंड बैग पसंद करते हैं तो इस तरह का हैंडबैग खरीद सकते हैं। इस हैंडबैग का केवल हैंडल ही पर्ल से बना हुआ है बाकि पूरा सिंपल है। इसे आप किसी इवेंट पार्टी ऑफिस फंक्शन में कैरी कर सकते हैं। मार्केट में इसके बहुत सारे हैंडबैग और अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं, और कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। इस तरह के बैग आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मिल सकते हैं।

बॉक्स स्टाइल वाले बैग

Box style bag
Box style bag

आजकल इस तरह के बैग बहुत ही ज्यादा चलन में हैं। इस तरह के क्लच देखने में बहुत ज्यादा क्यूट लगते हैं। आप इन बैग की कॉकटेल पार्टी के लिए कैरी कर सकते हैं। पर्ल स्टाइल में आपको यह क्लच मिल जाएंगे। जिसमें आप अपना जरूरी सामान आराम से कैरी कर सकते हैं। इस तरह के क्लच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से मिल जाते हैं।

पोटली वाले हैंडबैग

Potli style bags
Potli style bags

अगर आप कुछ यूनिक डिजाइन के बैग पसंद करते हैं तो इस तरह का हैंडबैग आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा। इस डिजाइन में आपको पर्ल पैटर्न बैग भी मिल जाता है। इस तरह की डिजाइन बैग आप अपने ऑफिस इवेंट या वेस्टर्न ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा सुंदर लगते हैं। साड़ी के साथ भी इस तरह के बैग बहुत ही अच्छे लगते हैं। आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं।

अगर आप भी यूनिक स्टाइल के हैंडबैग कैरी करना पसंद करते हैं तो इस तरह के ऑप्शन आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।