राखी पर स्टाइलिश लुक पाने के लिए सिंपल कुर्ती को इस तरीके से करें स्टाइल: Kurti for Raksha Bandhan
Kurti for Raksha Bandhan

Overview:

कुर्ती में कौन स्टाइलिश नहीं दिखना चाहता है। आख़िरकार, यह सबसे मॉडर्न और आरामदायक परिधानों में से एक जो है। यह कैज़ुअल और फॉर्मल दोनों तरह के पहनावे के लिए बेहतर विकल्प है। अधिकतर महिलाएं कुर्तियों को सिर्फ एथनिक वियर के तौर पर ही पहनना पसंद करती हैं। वहीं कुछ लड़कियां सोचती हैं कि कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से कैसे पहनें। ऐसे में आपको फैशनेबल दिखने के लिए अलमारी के झंझटों से गुज़रने या नए कपड़ों पर बहुत ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। जी हां, आप अपने सादे कुर्ती लुक को अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं।

Kurti for Raksha Bandhan: कुर्ती में कौन स्टाइलिश नहीं दिखना चाहता है। आख़िरकार, यह सबसे मॉडर्न और आरामदायक परिधानों में से एक जो है। यह कैज़ुअल और फॉर्मल दोनों तरह के पहनावे के लिए बेहतर विकल्प है। अधिकतर महिलाएं कुर्तियों को सिर्फ एथनिक वियर के तौर पर ही पहनना पसंद करती हैं। वहीं कुछ लड़कियां सोचती हैं कि कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से कैसे पहनें। ऐसे में आपको फैशनेबल दिखने के लिए अलमारी के झंझटों से गुज़रने या नए कपड़ों पर बहुत ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। जी हां, आप अपने सादे कुर्ती लुक को अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं।

महिलाओं के बीच कभी किसी भी तरह की कुर्ती का क्रेज कम नहीं हो सकता है। इन्हें कैरी करने से एलिगेंट लुक मिलता है। इसलिए हर लड़की की वॉर्डरोब में अलग-अलग डिजाइन की कई कुर्तियां मौजूद होती हैं। फेस्टिव सीजन में हर लड़की एथनिक लुक पर ही अधिक ध्यान देती है। लड़कियां अपनी कुर्तियों और खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए टिप्स ढूंढती रहती हैं। दरअसल आप एक कुर्ती के साथ कई चीजों को पेयर कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी कुर्ती के साथ-साथ आप पर्सनैलिटी भी हर बार अलग और आकर्षक दिखेगी।

प्लेन व्हाइट कुर्ती

Kurti for Raksha Bandhan
Kurti for Raksha Bandhan-Style white Kurti

वैसे तो व्हाइट कुर्ती का चलन हमेशा ट्रेंड में रहता है। अगर आपकी सफेद कुर्ती बिल्कुल ही प्लेन है, तो आप इसके सिंपल पैंट को मोतियों के साथ एक्सेसराइज़ कर सकती हैं। इससे आपका लुक अलग दिखेगा। ट्रेंडी लुक पाने के लिए आप इसे सिल्क फैब्रिक से बने दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती है।

सिंपल अनारकली कुर्ती

Modern Anarkali Kurti Designs
Kurti for Raksha Bandhan-Modern Anarkali Kurti Designs

अगर आपकी आलमारी में कोई सिंपल अनारकली कुर्ती रखी है या आप नई कुर्ती खरीद रही हैं तो इसे किसी डिजाइनर प्लाजो या चिकनकारी डिजाइन वाले पैंट के साथ कैरी कर सकती हैं। इससे आपकी कुर्ती का लुक बदल जाएगा।

सिंपल शॉर्ट कुर्ती

 pair short kurti
how to pair short kurti

शॉर्ट कुर्ती भी देखने में काफी खूबसूरत लगती है। ऐसे में अगर आप शॉर्ट कुर्ती को पहनना चाहती हैं तो धोती पैंट के साथ ये कुर्तियां बढ़िया लगती हैं और इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। आपको बाजार में अलग-अलग डिजाइंस के धोती पैंट आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप शॉर्ट कुर्ती को स्कर्ट, एम्ब्रॉयडरी वाला शराराऔर सिगरेट पैंट्स के साथ पेयर कर सकती हैं।

सिंपल कॉटन कुर्ती

 Style Your Cotton Kurtis
Style Your Cotton Kurtis

प्लेन कॉटन कुर्ती को सफेद सलवार के साथ कैरी करें। आप एथनिक लुक वाला कोट, जैकेट, श्रग या केप कैरी कर सकती हैं। वहीं आप अपने लुक को पूरा करने के लिए इस आउटफिट के साख के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहन सकती है क्योंकि यह ज्वेलरी ज्यादातर ड्रेसेज के साथ मैच करती है।

लंबी ए-लाइन कुर्ती

A line kurti ideas in 2023
A line kurti ideas in 2023

इन दिनों लंबी कुर्ती काफी चलन में है। इस तरह की कुर्ती को सलवार और डिजाइनर प्लाजो के साथ कैरी किया जा सकता है। साथ ही आप इसके साथ खूबसूरत हैवी वर्क डिजाइनर दुपट्टे के साथ जोड़ सकती हैं। यही नहीं बल्कि आप इन्हें प्लाजो के अलावा, लेगिंग्स या पैंट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

कुर्ती और श्रग

How to Style Your Kurti with Shrug
How to Style Your Kurti with Shrug

अगर आप अपनी सिंपल कुर्ती को श्रग के साथ पेयर करती हैं तो यह आपको मॉडर्न लुक देगा। आकर्षक दिखने के लिए प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड श्रग पहनें या कस्टमाइज जैकेट भी पहन सकती हैं। वहीं यदि आप इसमें कुछ और बदलाव लाना चाहती हैं तो इस सिंपल कुर्ती के साथ बेल्ट को स्टाइल करें, जिससे आपका लुक अपग्रेड हो जाएगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...