इस बार केरी मेहंदी डिज़ाइन ट्राई करें
केरी मेहंदी डिज़ाइन्स काफी खूबूसरत लुक दे सकता है। आइए जानते हैं कुछ खास और सुंदर से डिज़ाइन्स।
Keri Mehndi Design : महिलाओं के सोलह श्रृंगार में मेहंदी का नाम सबसे ऊपर आता है। अगर किसी फंक्शन और तीज-त्यौहार के मौकों पर मेहंदी न रचे, तो पूरा त्यौहार और फंक्शन फीका-फीका सा लगता है। ऐसे में आपको अपने हाथों पर मेहंदी लगाना मिस नहीं करना चाहिए। खासतौर पर इस शादी के सीजन में आप अपने हाथों पर तरह-तरह के मेहंदी डिज़ाइन आप अपने हाथों पर लगा सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको केरी डिज़ाइन मेहंदी के कुछ खूबसूरत से डिज़ाइन्स बताएंगे। आइए जानते हैं इसपर एक नजर-
अरेबिक के साथ केरी डिज़ाइन
यदि आपको अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन लगाना पसंद है, तो आप अपने इस डिज़ाइन को केरी की मदद से पूरा कर सकती हैं। इसमें आप तरह-तरह के मोर, फूल-पत्ति और चौक डिज़ाइन एड करें। साथ ही केरी के अंदर आप चेक और फूल, पत्तियों को डिज़ाइन भरें। इससे हाथों पर लुक काफी अच्छा नजर आएगा।

केरी ब्रैसलेट डिज़ाइन
अगर आपको अपने हाथों पर ब्रैसलेट मेहंदी डिज़ाइन पसंद है, तो आप इसे केरी की तरह ब्रेसलेट डिजाइ भी बना सकते हैं। इसके लिए आप गोल डिज़ाइन बनाइए, फिर पीछ में केरी डिज़ाइन बनाएं। अब आप इसे अपना पसंदीदा लुक दें। इसस आपके हाथों पर मेहंदी डिज़ाइन बहुत ही प्यारा लग सकता है।

फूलों के साथ केरी डिज़ाइन
केरी और फूलों के साथ मिक्स मेहंदी डिज़ाइन भी आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। इसके साथ-साथ आप छोटी-छोटी फूलों की कलियां बनाकर अपने मेहंदी डिज़ाइन को हैवी लुक दे सकती हैं। हालांकि, अगर आपको अधिक मेहनत नहीं करना है, तो आप केरी की ब्रॉड डिज़ाइन भी अपने हाथों पर बना सकती हैं। इसके अंदर आप अन्य तरह के दूसरे डिज़ाइन भी भर सकती हैं।

सिंगल बेल के साथ हैवी डिज़ाइन
केरी डिज़ाइन में आप सिंगल बेल के साथ हैवी डिज़ाइन्स भी चुक सकते हैं। इससे आपके हाथों का लुक काफी ज्यादा अच्छा नजर आएगा। इस तरह के मेहंदी डिज़ाइन को बनाते समय आप अपनी पसंद के एक्सेसरीज डिज़ाइन भी चुन सकती हैं।

केरी मेहंदी डिज़ाइन्स से आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। उम्मीद है कि आपको हमारा यह केरी मेहंदी डिज़ाइन पसंद आया हो।