3 images of Keerthy suresh posing in three different saree.
Keerthy Suresh Saree Looks

summary : कीर्ति सुरेश के 5 स्टनिंग साड़ी लुक्स जो शादी सीज़न में देंगे रॉयल और ग्लैमरस अपीयरेंस

कीर्ति सुरेश ने फूशियां पिंक, गोल्डन, सिल्वर, ब्लैक और ब्लू साड़ियों में अपने ट्रेडिशनल स्टाइल को बेहद खूबसूरती से पेश किया है। शादी या पार्टी में यूनिक और एलिगेंट लुक चाहिए तो उनके ये सदाबहार साड़ी लुक्स हैं परफेक्ट इंस्पिरेशन..

Keerthy Suresh Saree Looks: हाल ही में कीर्ति सुरेश अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इसी के साथ अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने को लेकर में भी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कीर्ति सुरेश ने अपने बॉयफ्रेंड एंथनी के साथ गोवा में शादी की है जिसकी फोटो पुरे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। 

लेकिन हम हाल ही में उनके फैशन के बारे में बात करने जा रहे हैं। कीर्ति ने साड़ी लुक्स को काफी ज्यादा खूबसूरत और परफेक्ट तरीके से पहना है। आप भी डिफरेंट साड़ी लुक का इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

ट्राई करें फ़ूशिया पिंक कलर की साड़ी

इस पिंक कलर की साड़ी में कीर्ति सुरेश काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। इस साड़ी में भारी जरी वर्क का बॉर्डर है जो पूरी साड़ी को एक रॉयल टच दे रहा है। उनकी ट्रेडीशन आउटफिट में स्टार लगे हुए हैं। उनका ब्लाउज जो क्वीन एनी नेकलाइन वाला है इस पर भारी कढ़ाई भी की गई है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन ट्रेडिशनल चोकर और झुमको के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

ट्राई कीजिए गोल्डन कलर की साड़ी

गोल्डन कलर एक ऐसा रंग होता है जो हर वेडिंग सीजन में छाया रहता है यह रंग एक रिच का क्लासी लुक देता है जो पहनने में काफी ज्यादा खूबसूरत होता है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कीर्ति ने गोल्डन कलर की साड़ी का चुनाव किया है जिसे गोल्डन सीक्वेंस ब्लाउज के साथ पहना है। ब्लाउज का बैक निचला भाग जिसे स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ सेट किया गया है जो पहनने में काफी ज्यादा खूबसूरत लुक दे रहा है। साड़ी के साथ जुड़ा बनाया गया है जिसमें गजरा भी लगा है। इसी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी पहनी है।

ट्राई करें सिल्वर कलर की साड़ी

वेडिंग सीजन में ट्रेडिशनल लुक के साथ पार्टी लुक की भी काफी ज्यादा डिमांड रहती है। बैचलर पार्टी, रिसेप्शन पार्टी में हम एक ऐसा लुक क्रिएट करते हैं जो हमें खूबसूरत बनाएं। ऐसे में आप कृति से इंस्पिरेशन ले सकते हैं और यह भारी सीक्वेंस सिल्वर साड़ी लुक पहन सकते हैं।  इसका लुक देसी निखार दे रहा है। इस लुक के साथ अभिनेत्री ने सिल्वर सिंपल बाली पहनी है। इसी के साथ बालों को खुला छोड़ दिया है जो काफी कूल लुक दे रहा है।

ट्राई करें ब्लैक कलर की साड़ी

ब्लैक कलर की साड़ी पहनने में ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आप शादी में जाना चाहते हैं तो इस तरीके की रेडीमेड साड़ी भी पहन सकते हैं। कृति की यह शिमरी ब्लैक रेडीमेड साड़ी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही है। इसके साथ मैचिंग नेकलाइन ब्लाउज पहना है। लुक कंप्लीट करने के लिए स्मोकी आई मेकअप भी किया है।  इसी के साथ एमराल्ड झुमके भी पहने हैं।

ट्राई करें ब्लू कलर की साड़ी

अगर आप वेडिंग सीजन में लाल गुलाबी रंग नहीं पहनना चाहते हैं तो इस तरह की ब्लू कलर की साड़ी का चुनाव कर सकते हैं। यह ब्लू कलर की साड़ी पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस साड़ी में हजारी बूटी बनी हुई है जो काफी ज्यादा खूबसूरत है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाल लिपस्टिक का चुनाव किया है। इसी के साथ उनका ब्लाउज डोरी वाला है जो लुक को खूबसूरत ही से पारंपरिक टच दे रहा है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...