स्टेप बाय स्टेप समझें ब्रा साइज़ का माप लेना
क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी बड़े आराम से अपनी ब्रा की सही साइज़ माप सकते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि आपको अपनी ब्रा का साइज़ का माप लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ब्रा साइज़ को लेकर महिलाएं बहुत ज़्यादा नहीं सोचती हैं। उन्हें लगता है कि जो पहन रही हैं, वह सही ही होगी। लेकिन उनका ये अनुमान गलत भी हो सकता है। कई महिलाएं गलत माप की ब्रा पहनती हैं, जिसकी वजह से ब्रा या तो बहुत ज्यादा टाइट होती है या साइज़ की बड़ी होती है। यही नहीं उनकी फिटिंग के साथ पट्टियां और बैंड भी खराब रहते हैं। इससे वह न केवल असहज महसूस करती है बल्कि हमेशा ब्रा को ठीक करने में भी लगी रहती है। गलत साइज़ की ब्रा पहनने से कंधे और पीठ का दर्द भी होने लगता है। इन सब परेशानियों से छुटकारा केवल एक साइज वाली ब्रा ही दिला सकती है और क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी बड़े आराम से अपनी ब्रा की सही साइज़ माप सकते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि आपको अपनी ब्रा का साइज़ का माप लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आरामदायक नॉन-पैडेड ब्रा पहनें

अपनी ब्रा का सही साइज़ का माप लेते समय इस बात का ख्याल रखें कि आप एक आरामदायक नॉन पडेड, सबसे फिट ब्रा पहने। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके ब्रेस्ट टिशु ऊपर उठे हुए हो और ढीले बिल्कुल ना हो। इससे आपको यह फायदा होगा कि आपको एक सही फिटिंग वाली ब्रा मिल सकती है।
सही तरीके से माप लें

अगर आप सही ब्रा साइज़ का माप लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मेजरिंग टेप अच्छी लेनी होगी। इस बात को अच्छी तरह से समझ लें कि सही ब्रा मिलने की शुरुआत एक सही मेजर टेप से मिलती है, जिससे एकदम सही माप मिलता है। सबसे पहले अपने बस्ट के ठीक नीचे की एरिया का माप लें और एकदम नजदीकी संख्या तक ले जाएं। इससे आपको बैंड के सही साइज़ का पता चलता है।
बैंड का माप लेें

अपने बैंड के आकार को मापते समय सावधान रहें कि टेप को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा लूज़ नहीं रखना है। इससे आप सबसे आरामदायक ब्रा साइज चुन सकेंगे, जिससे आप आसानी से साइज़ ले सकते हैं।
कप साइज़ का माप

अगर आप अपने कप की साइज़ की माप ले रही है, तो आपको अपने बस्ट के पूरे हिस्से को मापना चाहिए। मेजरमेंट टेप एकदम समतल और आरामदायक है, तो आपको आपकी सही फिटिंग मिल जाएगी। इस तरह से आपको अपने ब्रेस्ट और ब्रा के बीच अजीबोगरीब गैप या उभार से नहीं गुजरना पड़ेगा।
सही स्टाइल चुनें

चाहे आप पुश अप ब्रा चुने या नेट ब्रा, मिनिमाइज़र ब्रा या स्पोर्ट्स ब्रा, किसी भी प्रकार की ब्रा चुने लेकिन सही स्टाइल चुनें। इसके अलावा जब आप अलग-अलग स्टाइल का चुनाव करते हैंं तो साइज़ में मामूली बदलाव नजर आता है। इसके लिए आप तैयार रहें। यदि आप आमतौर पर सी साइज ब्रा पहनती हैं, तो पैडेड ब्रा स्टाइल का चुनाव करते समय साइज बी आज़मा सकती है।
सही साइज़ की ब्रा चुनना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इससे बॉडी शेप भी बनी रहती है इसीलिए ब्रा चुनते समय साइज का ध्यान अवश्य रखें।
