इस करवा चौथ लगा सकते हैं सिंपल अरेबिक मेहंदी के डिजाइन, यह लगते हैं खूबसूरत : Arabic Mehndi Designs
हम आपको कुछ अरेबिक मेहंदी के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं वह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है और उन्हें लगाने में भी कम समय लगता है।
Arabic Mehndi Designs: करवा चौथ का त्योहार जो बिना मेहंदी के बिल्कुल ही अधूरा दिखाई देता है और यह सुहागन का त्यौहार होता है इसीलिए सभी महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगवाती हैं। वह मेहंदी लगाने से पहले अलग-अलग तरह के डिजाइन सर्च करती हैं और अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग डिजाइन भी लगवाती हैं। ऐसे में जो मेहंदी सबसे आसान होती है और जल्दी लग जाती है अक्सर महिलाएं वही लगाती है लेकिन हम आपको कुछ अरेबिक मेहंदी के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं वह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है और उन्हें लगाने में भी कम समय लगता है।
फुल हैंड के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन

मोर के डिजाइन के साथ-साथ करवा चौथ पर फुल हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन लगवा सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपके हाथों में फूल बनाकर शुरुआत करनी होती है।
- फिर आप इसमें जाली का डिजाइन भी क्रिएट कर सकते हैं।
- इसके बाद हथेली पर फूल बनाकर उसमें शेड करें यह खूबसूरत लगता है।
- अब आप इसमें मोर डिजाइन भी क्रिएट कर सकते हैं।
- उंगलियों के लिए बेहतर जाली का डिजाइन क्रिएट करें वह खूबसूरत लगता है।
- अगर आप चाहे तो मार्केट में भी इस तरह की मेहंदी लगा सकते हैं। यह ₹500 से लेकर 1000 रुपए तक लग जाती है।
जाली वाली अरेबिक डिजाइन

- इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हाथों में जाली का डिजाइन बनाया जाता है।
- इसके बाद आप इसमें अलग-अलग डिजाइन बनवा सकते हैं और उन्हें शेड कर सकते हैं।
- अगर आप चाहे तो पत्ती वाली जाली डिजाइन भी हाथों पर लगवा सकते हैं।
- इसी के साथ इसमें डबल शेड भी लगवा सकते हैं।
फ्लावर वाली बेल मेहंदी डिजाइन

बहुत सारी महिलाएं ऐसी होती है जो काम करती है इसीलिए उनके पास समय बहुत ही कम होता है जिसकी वजह से वह कम से कम मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। इसके लिए वह सिंपल और आसान डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह फ्लावर बेल अरेबिक मेहंदी डिजाइन होता है जो बहुत ही जल्दी लगाया जा सकता है और यह हाथों में भी काफी सुंदर लगता है।
- इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको सबसे पहले हथेली पर फूल का डिजाइन बनाना होता है।
- इसके बाद इसे पूरा करने के लिए इसके आसपास पत्तियां और बॉक्स का डिजाइन बनाना होता है।
- अगर आप चाहे तो इसे गोल-गोल डिजाइन से भर सकते हैं।
- इसके बाद आप इसे डबल शेड करना बिल्कुल भी ना भूले इससे मेहंदी और भी ज्यादा सुंदर लगती है।
- आप इस मेहंदी को खुद से भी लगा सकते हैं। यह केवल 20 से 25 मिनट में लग जाती है।
- अगर आप इस तरह की मेहंदी बाजार में लगवाते हैं तो केवल 10 मिनट लगते हैं क्योंकि वह मेहंदी लगाने में एक्सपर्ट होते हैं।
- इस तरह की मेहंदी बाजार में लगवाने के लिए आपको केवल ₹200 से ₹300 खर्च करने होते हैं।
इस तरह मेहंदी की अरेबिक डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आपके पास समय कम है तो आप इस तरह की मेहंदी के डिजाइन ट्राई कर सकते हैं और अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ अपने करवा चौथ के त्यौहार को स्पेशल बना सकते हैं।
