बड़े झुमकों के साथ ट्राय करें ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल: Jhumka Hairstyle
Jhumka Hairstyle

Jhumka Hairstyle: शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा लड़कियां इस वजह से चिंता में रहती है कि वह क्या पहनेंगी, कैसा लुक उन पर अच्छा लगेगा? कैसी हेयरस्टाइल वो कर सकती है? लड़कियों के लिए ये सबसे जरुरी बात होती हैं। क्योंकि सुंदर और अट्रैक्टिव दिखने के लिए हर लड़की को अलग और हटके लुक, हेयरस्टाइल चाहिए होता है।

अगर आप भी वेडिंग या फिर किसी फंक्शन के लिए तैयार होना चाहती है और स्टाइलिश आउटफिट की तलाश कर चुकी हैं लेकिन हेयरस्टाइल क्या रखे ये समझ नहीं आ रहा है तो आज हम आपको कुछ ऐसी हेयरस्टाइल्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बड़े झुमको के साथ ट्राय करेंगी तो बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखेंगी। इतना ही नहीं लोग आपको तारीफ भी करेंगे तो चलिए देखते हैं वो कौन-कौन सी हेयरस्टाइल है जिन्हें आप आसानी से ट्राय कर सकती हैं?

बड़े झुमकों के साथ ट्राय करें ये हेयरस्टाइल

Jhumka Hairstyle
Jhumka Hairstyle-French Braid

फ्रेंच चोटी

ये बेहद ही आसान और पारंपरिक हेयरस्टाइल है। अपने इस हेयरस्टाइल को अक्सर लड़कियों को करते हुए देखा होगा। ये लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए सबसे बेस्ट और इजी स्टाइल ही। आप इसे बड़े झुमको के साथ आसानी से ट्राय कर सकते हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ रबर बैंड, हेयर स्प्रे और कंघी की जरुरत लगेगी।

ऐसे बनाएं हेयरस्टाइल

सबसे पहले आपको बालों को अच्छे से सुलझा लेना है। उसके बाद तीन पार्ट करके अपने बालों को एक हाथ में दो स्ट्रेंड्स को पकड़े। उसके बाद दूसरे हाथ में तीसरी स्ट्रेंड को पकड़ लें। जैसे आप गुथी हुई चोटी बनाते हैं ये भी उसी तरह बनाना है लेकिन इसके लिए आपको ऊपर से बालों में ब्रैड बनाते हुए आना है।

तीन पार्ट के साथ साथ आसपास के बचे हुए बालों को भी उनके साथ मिलते जाए और ब्रैड बनाते जाए। उसके बाद आखिरी में रबर बैंड लगा ले और अपने लूस कर ले। साइड को हेयर पिन्स से सिक्योर करें। बालों को आप कर्ल भी कर सकती हैं। हेयर स्टाइल ख़राब न हो इसके लिए आप हेयरस्प्रे भी कर सकती हैं।

कार्ल ओपन हेयर

Hair Styling Tips
Curl Hairstyle

ट्रेडिशनल लुक के साथ बड़े झुमके कैरी कर रही हैं तो आप अपने बालों को ओपन रख कर थोड़ा कार्ल लुक दे सकती हैं। इससे आपका लुक अट्रैक्टिव और खूबसूरत लगेगा। ओपन हेयरस्टाइल थोड़ा कॉमन है लेकिन ये लुक में चार चांद लगा देता है। इससे आप थोड़ा अलग स्टाइल में भी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे?

ऐसे बनाए हेयरस्टाइल

इसके लिए आपको बालों को कर्ल करने वाला आयरन, हेयर स्प्रे और कंघी की जरुरत लगेगी। इसके लिए आपको सबसे पहले बालों को सुलझा लेना है उसके बाद अलग अलग सेक्शन में बालों को बांट लेना है।

फिर कर्ल आयरन की मदद से आपको अपने थोड़े-थोड़े बालों को कर्ल करते जाना है। ध्यान रखे आपको ज्यादा कर्ल भी नहीं करना है सिर्फ हल्का वेवी लुक देने के लिए नीचे नीचे के बालों को कर्ल कर ले। उसके बाद बाल खराब ना हो इसके लिए उस पर हेयर स्प्रे कर ले। अब आप अपने झुमको को पहन ले। ये आपकी हेयरस्टाइल तैयार है।

फ्रेंच बन

Hair Styling Tips
French Bun

ये हेयरस्टाइल झुमके के साथ आपके लुक को खूबसूरत बना देता है। ये बेहद ही आसान और स्टाइलिश हेयरस्टाइल है। जो हर ट्रेडिशनल लुक के साथ बनाई जा सकती हैं। वेडिंग सीजन में और ब्राइडल लुक के लिए सबसे ज्यादा इस हेयरस्टाइल को बनाया जाता है।

आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह का हेयरस्टाइल ट्राय कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कंघी, बॉबी पिंस, हेयर बैंड, रबर की जरुरत पड़ेगी।

ऐसे बनाए हेयरस्टाइल

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से सुलझा लेना होगा। उसके बाद बालों की ऑफ सेंटर पार्टिंग करनी होगी। फिर बालों की लेंथ को रोल करते हुए आप एक मेसी बन बना कर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बॉबी पिंस का इस्तेमाल करना होगा।

उसके इस्तेमाल से ही आप अपने हेयर बन को सेट कर पाएंगी। वहीं बन को अच्छे से सेट करने के लिए आपको हेयरस्प्रे का इस्तेमाल करना होगा ताकि हेयर स्टाइल अच्छे से और लोंग टाइम तक टिकी रहे। इसे डेकोरेट करने के लिए आप हेयर एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...