Jewellery cleaning: पुराने गहनों को चमकाने के लिए अपनायें ये तरीक़े

हमेशा पहने रहने से ये आभूषण गंदे हो जाने की वजह से उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। इसके लिए अधिकांश लोग सुनार के पास जाने के इंतज़ार में बैठे रहते हैं। लेकिन, अगर आप थोड़ा सा दिमाग़ लगायें तो घर में ही अपने सोने के गहनों को चमका सकते हैं।

Jewellery Cleaning Tips: सोने के गहने तो हम सभी महिलाओं की जान होते हैं। जब किसी पार्टी में चमकते हुए गहने पहनकर जाते हैं तो हर किसी की निगाह आप पर ही टिक जाती है। लेकिन, हमेशा पहने रहने से ये आभूषण गंदे हो जाने की वजह से उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। इसके लिए अधिकांश लोग सुनार के पास जाने के इंतज़ार में बैठे रहते हैं। लेकिन, अगर आप थोड़ा सा दिमाग़ लगायें तो घर में ही अपने सोने के गहनों को चमका सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे आसान से तरीक़े जिनको अपनाकर आप अपने पुराने गहनों की जगह चमचमाते गहने पा सकते है। जानते हैं ये तरीक़े- 

डिशवाशर से करें साफ़  

अपने पुराने सोने के गहनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये तरीके: Jewellery Cleaning Tips
Gold Jewellery Cleaning Tips

एक कटोरी में बर्तन धोने वाला लिक्विड लेकर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर हल्का गर्म कर लें। अब इसमें अपने गहनों को आधे घंटे के लिए भिगा दें और फिर मुलायम ब्रश से इनको साफ़ कर लें। अच्छे से साफ़ हो जाने के बाद इनको ठंडे पानी से धो लें।उसके बाद मुलायम कपड़े से पोछ कर सुखा लें। चमचमा जाएँगे आपके पुराने गहने।   

टूथपेस्ट का करें उपयोग 

घर में रखे टूथपेस्ट का इस्तेमाल हम दूसरे कई कामों के लिए तो करते ही हैं लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि इसका इस्तेमाल कर आप सोने के गहनों को चुटकियों में चमका सकते हैं। ब्रश में थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर धीरे-धीरे से साफ करें। अब इन गहनों को अच्छे से धो लें और सूखा लें । 

Jewellery Cleaning Tips with Colgate

नींबू है काम का  

एक कटोरी में गर्म पानी लेकर इसमें एक नींबू निचोड़ लें। अब इसमें गहनों को लगभग 30 मिनट तक डुबाकर रखें। अब ब्रश से हल्के से साफ़ कर लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। 

Using lemon with lemon
Using lemon with lemon

अमोनिया से साफ करें 

अमोनिया के इस्तेमाल से आप आसानी से सोने के गहनों को चमका सकते हैं। पानी में थोड़ी सी अमोनिया मिलाएं और आभूषण को इसमें डूबो दें। थोड़ी देर बाद निकालकर सुखा लें। हालाँकि सोने के गहने चमकाने के लिए अमोनिया का उपयोग कभी कभार ही करें।  

cleaning of jewellery with amonia
cleaning of jewellery with amonia

बेकिंग सोडा  

एक कटोरी में हल्का गरम पानी लेकर 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर घोल बना लें। इसमें कुछ देर के लिए गहनों को रहने दें और फिर स्पंज से साफ़ कर लें। बैकिंग सोडा के साथ आप विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में आधा कप विनेगर लेकर उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। गहनों को 2-3 घंटे के लिए इसमें डुबो दें।. फिर उसे ठंडे पानी से धो लें और मुलायम कपड़े से सुखा लें. आप देखेंगे कि आपके सोने के गहने फिर से चमक रहे हैं, जैसे नये हो. यह उपाय न केवल सस्ता और आसान है, बल्कि चमक भी लंबे समय तक रहता है।

Jewellery cleaning with baking soda
Jewellery cleaning with baking soda

तो, अगर आप भी अपने सोने के आभूषणों के काले पढ़ने से परेशान हैं तो एक बार हमारे बताये ये घरेलू नुस्ख़े ज़रूर अपनाकर देखिए। 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...