दुनिया के टॉप फाइव अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। सिर्फ मुकेश अंबानी ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी फैमिली भी अपनी लाइफस्टाइल और लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती है। वहीं, अब मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी चर्चाओं में शुमार हुई है। आपको बता दें कि, ईशा अंबानी को ‘ब्यूटी विद ब्रेंस’ के लिए जाना जाता है। जहां एक ओर ईशा बिजनेस के मामले में अपने पिता के नक्शे कदम पर चलीं, वहीं दूसरी ओर उनका फैशन सेंस बड़े-बड़े डिजाइनर को टक्कर देता है।

 

इसके अलावा भी ईशा अंबानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। लाखों-करोड़ों लोग उनके फॉलो करते है। वहीं आज हम आपके साथ ईशा अंबानी के कुछ ग्रेस्फुल लुक्स शेयर करने जा रहे है। इन लुक्स से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती है।

 

लेवेंडर गाउन

ईशा ने की इस खूबसूरत लेविंदर गाउन की बात की जाए तो यह गाउन डिजाइनर प्रबल गौरांग के कलेक्शन में से था। जो गाला नाइट की थीम के हिसाब से डीप नेक लेवेंडर कलर गाउन था। आपको बता दें कि, ईशा अंबानी ने यह गाउन गाला इवेंट में पहनी थी। इस मौके पर ईशा की इस ड्रेस से जुड़ी कई सारी बातें डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। उन्होंने लिखा कि, इस ड्रेस को तैयार करने में 3:50 घंटे लगे। गाउन में क्रिस्टल हैंड एम्ब्रॉइडरी और ऑस्ट्रिच फेदर का इस्तेमाल किया गया है। ईशा के इस खूबसूरत गाउन पर फैदर और क्रिस्टल हैंड एम्ब्रॉइडरी का काम हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने स्मोकी आइज के साथ शिमरी आईशैडो और ब्रॉन्ज मेकअप किया था, जो उनके लुक को दमदार बना रहा था। वहीं अपने इस प्रिंसेस लुक के साथ एक्सेसरी में ईशा ने डायमंड ईयररिंग्स, रिंग्स और ड्रॉप ईयरिंग्स कैरी किए। हेयरस्टाइल में उन्होंने लूज कर्ल कर बालों को खुला कर एक साइड किया हुआ था।

 

हैवी एम्ब्रोडरी

चटक कलर्स से परहेज करते हुए ईशा अंबानी के इस लहंगे पर सिल्वर कलर की हैवी एम्ब्रोडरी है। लहंगे के साथ ईशा ने मैचिंग ब्लाउज और एंब्रॉएड्री वाली शियर दुपट्टा कैरी किया है और उसके साथ उनकी हैवी डायमंड ज्वैलरी कैरी की हुई है। अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में कैजुअल ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह के प्रयोग आप पर काफी अच्छे लगेंगे और आप त्योहारों का पूरा मजा ले पाएंगी। अगर आप भी कोई डार्क कलर नहीं पहनना चाहती तो ईशा के इस आईडिया को आप फॉलो कर सकती है।

 

सोने का लेहंगा

अपने रिसेप्शन पर ईशा अंबानी ने डबल शेड वाले क्लासिक गोल्ड एंड आइवरी लहंगा चुना था। इस लहंगे की खासियत यह थी कि, इस पर सोने और चांदी के तारों के साथ हाथ की जटिल कढ़ाई से कारीगरी की गई थी। इस डिज़ाइनर लहंगे को बनाने में शीर-शिमर, सिल्क और टिशू फैब्रिक का इस्तेमाल किया था, जो इस ओवरऑल अटायर को काफी शाइनीयर लुक दे रहा था। आपको बता दें कि, इटैलियन फैशन हाउस के द्वारा बनाया गया यह एक कस्टम हैंडमेड लहंगा था, जिस पर बारीक से बारीक कढ़ाई को ईशा की पसंद के हिसाब से ढाला गया था।

 

रिसाइकल लेहंगा

View this post on Instagram

A post shared by Ami Patel (@stylebyami)

अब आप यह सोच रहें होंगे कि यह रिसाइकल लेहंगा क्या है? तो हम आपको बता दें कि, ईशा अंबानी का यह लेहंगा नया नहीं है बल्कि उन्होंने रिसाइकल करवाया था। यह लेहंगा ईशा अंबानी ने अभिनेता अरमान जैन और अनीषा मल्होत्रा की शादी में पहना था। इस दौरान ईशा ने अपने ट्रेडिशनल लुक्स से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था। ईशा का यह लेहंगा ब्लश पिंक कलर का था, जिसे उन्होंने डायमंड नेकलेस से कंप्लीट किया था।

 

व्हाइट फ्लोरल

वहीं अगर बात की जाए ईशा के सिंपल एंड सोबर लुक की तो इस लुक में भी ईशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ईशा ने व्हाइट फ्लोरल एथनिक अनारकली सूट पहन रखा है, जिसमें हाथ से पेंट किया हुआ पेस्टल शेड्स में फ्लॉवर बना हुआ है। इस ऑउटफिट के साथ ईशा ने एक शीर दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन हुप्स और शिमरी जूती डाल रखी है जो की उनके पैरों पर बहुत सुन्दर लग रही है। ओवरआल लुक की बात की जाए तो ईशा अंबानी किसी भी एक्ट्रेस से कम।  वो हर एक ऑउटफिट में बहुत सुन्दर लगती है।

 

 

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com