I Letter Mehndi Design

देखें I लेटर से बनने वाले कुछ खूबसूरत डिज़ाइन

अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन का चलन इन दिनों काफी बढ़ा है। आज हम आपको I लेटर से बनने वाले कुछ खूबसूरत डिज़ाइन बताएंगे। आइए देखते हैं कुछ खूबसूरत डिज़ाइन्स।

I letter Mehndi Design : प्राचीन काल से ही हर छोटे-बड़े अवसरों पर मेहंदी लगाने की परंपरा है। मेहंदी को उर्दू में हीना कहा जाता है। मेहंदी लगाने का चलन न सिर्फ भारत में है, बल्कि यह चलन पाकिस्तान, भारत, अफ्रीका और मध्य पूर्वी देशों में भी है। मेहंदी के बिना महिलाओं का 16 श्रृंगार अधूरा रह जाता है। आज के समय में मेहंदी के कई तरह के डिज़ाइन देखने को मिल जाएंगे, जिसे महिलाएं अपने हाथों पर अलग-अलग अवसरों पर लगाना पसंद करती हैं।

अल्फाबेट मेहंदी डिज़ाइन की बात करें, तो इस तरह के डिज़ाइन न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी अपने हाथों पर लगा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख मेंI अल्फाबेट से बनने वाले कुछ खास मेहंदी डिज़ाइन बताएंगे, जिसे आप अपने हाथों पर सजा सकते हैं। आइए जानते हैं अल्फाबेट से बनने वाले कुछ खास मेहंदी डिज़ाइन।

I को दें स्टाइलिश लुक

अगर आप I अल्फाबेट से मेहंदी डिज़ाइन बनाना चाहते हैं, तो इस तरह का डिज़ाइन अपने हाथों पर बना सकते हैं। स्टाइल में इतना शानदार बनाI लेटर काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। यह निश्चित रूप से आपकी आंखों को आकर्षित कर सकता है। इसे आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों की शादियों में लगा सकते हैं।

क्यूट लुकिंग डिज़ाइन

यह I लेटर से बनने वाला मेहंदी का डिज़ाइन आसान हैं, जिसे आप खुद भी अपने हाथों पर बना सकते हैं। इस मेहंदी का डिज़ाइन भले ही काफी सिंपल हो, लेकिन इसके पास बना सुंदर सा दिल लोगों को काफी आकर्षित कर सकता है। 

सिर पर सजाएं ताज

I अल्फाबेट पर सजा ताज आपके हाथों को किंग्स लुक दे सकता है। अगर आप थोड़ा अलग मेहंदी डिज़ाइन बनाना चाहते हैं, तो इस खास डिज़ाइन को चुन सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान हैं, जिसे आप अपनी कलाई पर आसानी से बना सकते हैं। साथ ही लोगों से छिपाना भी इसे काफी आसान होगा। 

हार्ट का कॉम्बिनेशन है बेस्ट

अगर आप अपने प्यार के नाम का पहला अक्षर अपने हाथों पर सजा रही हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन को सजा सकती हैं। हार्ट और I लेटर के इस कॉम्बिनेशन में प्यार और खूबसूरती का झलक है, जिसे आप अपने हाथों पर बखूबी ढंग से सजा सकती हैं। 

मेहंदी प्यार और जज़्बात को बयां करने का एक तरीका होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके अपने प्यार को मेहंदी के जरिए दिखाएं, तो इन अल्फाबेट के मेहंदी डिज़ाइन को ट्राई कर सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...

Leave a comment