collage of four fashion photos shows a woman modeling contemporary outfits including a grey pinstriped loungewear set and a brown patterned maxi dress. The selection also features a black-and-white striped crop top with matching shorts and a striped button-down shirt paired with a denim mini skirt
collage of four fashion photos shows a woman modeling contemporary outfits including a grey pinstriped loungewear set and a brown patterned maxi dress. The selection also features a black-and-white striped crop top with matching shorts and a striped button-down shirt paired with a denim mini skirt

Summary: स्ट्राइप आउटफिट्स में इन 10 एक्ट्रेसेस का ग्लैमरस लुक, आप भी करें ट्राई

स्ट्राइप डिज़ाइन आउटफिट्स क्लासिक भी हैं और ट्रेंडी भी। सही स्टाइलिंग के साथ ये किसी भी लुक को स्मार्ट और एलिगेंट बना देते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने स्ट्राइप्स को इस तरह कैरी किया है कि हर मौके के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन मिल जाती है।

Striped Outfit Looks: फैशन की दुनिया में स्ट्राइप डिज़ाइन कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। कभी ये आपको एलिगेंट लुक देते हैं तो कभी बोल्ड और कॉन्फिडेंट अंदाज़। सही पैटर्न और परफेक्ट स्टाइलिंग के साथ स्ट्राइप आउटफिट किसी भी साधारण लुक को खास बना सकता है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इस डिज़ाइन को अपने-अपने अंदाज़ में अपनाकर यह साबित कर चुकी हैं कि स्ट्राइप्स हर मौके पर कमाल दिखा सकते हैं। अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में स्ट्राइप डिज़ाइन को नए तरीके से शामिल करना चाहती हैं, तो इन एक्ट्रेसेस के स्टाइल से इंस्पिरेशन लेना बिल्कुल सही रहेगा।

ऑफिस की प्रोफेशनल पार्टी के लिए आप कृति सेनन के इस स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप डिज़ाइन ब्रॉलेट के साथ मैचिंग ओवरसाइज़ शर्ट और मिनी स्कर्ट कैरी की है। खुले फ्रिज़ी बाल, ग्लॉसी लिप्स और कानों में पहने हूप ईयररिंग्स उनके लुक को बेहद स्टनिंग बना रहे हैं।

सारा अली खान रेड क्रिस-क्रॉस स्ट्राइप वाला शॉर्ट ड्रेस पहनकर बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने हल्का ड्यूई मेकअप किया था, जिसमें गालों पर हल्की चमक, आंखों में काजल और सिंपल लिप कलर शामिल था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और एक फिंगर रिंग पहनी थी।

व्हाइट और ऑरेंज रंग की स्ट्राइप पैटर्न वाली रफल साड़ी के साथ अनन्या पांडे ने बोट नेक स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। बन हेयरस्टाइल और सिंपल मेकअप में उनका लुक बेहद क्यूट लग रहा है।

रकुल प्रीत सिंह ने स्ट्राइप डिज़ाइन वाली फुल स्लीव शर्ट को ब्लैक ब्रालेट और डेनिम स्कर्ट के साथ पेयर की है। शाइनी लेकिन सॉफ्ट मेकअप ने उनके लुक को फ्रेश रखा, वहीं स्लीक पोनीटेल से पूरा स्टाइल प्रोफेशनल नजर आया। सिल्वर एक्सेसरीज़ ने आउटफिट को ओवरड्रेस किए बिना एलिगेंट टच दिया।

अगर आप दोस्त की कॉकटेल पार्टी में कुछ ग्लैमरस पहनना चाहती हैं, तो दीपिका का यह लुक एक अच्छा ऑप्शन है। ब्लैक और गोल्डन स्ट्राइप डिज़ाइन वाली शिमरी साड़ी को ऑफ-शोल्डर या स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ स्टाइल करें। बन हेयरस्टाइल और स्मोकी आई मेकअप आपके लुक को और भी ग्रेसफुल बना देगा।

आलिया भट्ट ने पिनस्ट्राइप डिज़ाइन वाला रिलैक्स्ड-फिट टॉप और मैचिंग बूट-कट ट्राउज़र पहना था, जिसमें आगे की तरफ स्लिट की डिटेल थी। उनके टॉप में असिमेट्रिक शोल्डर, पीटर पैन कॉलर और कमर पर नॉट डिटेल थी, जो लुक को खास बना रही थी।

ब्लैक एंड व्हाइट रंग की स्ट्राइप पैटर्न वाले रैपअप ड्रेस के साथ उन्होंने हील्स कैरी की हैं। खुले लहराते बाल, सिल्वर हूप ईयररिंग्स और ग्लॉसी लिप शेड पूरे लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने स्ट्राइप्ड बोर्डर्ड येलो साड़ी को फ्लावर एंब्रॉयड्रेड ब्लाउज के साथ पहना है। साड़ी के आधे हिस्से में ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप डिज़ाइन दिया गया है, जो इसे यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। स्मोकी आई मेकअप और पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ आगे की ओर लटकी झुल्फें उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही थीं।

अगर आप घूमने जाने का प्लान बना रही हैं, तो करीना कपूर का यह लुक एक परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है। उन्होंने व्हाइट और रेड कलर की स्ट्राइप डिज़ाइन मिनी स्कर्ट को ब्रॉलेट के साथ स्टाइल किया और ऊपर से प्रिंटेड शर्ट कैरी की। खुले बाल और स्मोकी आई मेकअप में करीना का यह लुक बेहद स्टाइलिश नजर आता है।

आने वाले त्योहारों में आप कृति खरबंदा के इस खूबसूरत लुक से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने ब्लश पिंक रंग की स्ट्राइप साड़ी को डीप वी नेकलाइन वाले शिमर ब्लाउज के साथ पहना है। खुले बाल, हल्की एक्सेसरीज़ और शाइनी मेकअप में उनका लुक बहुत ही प्यारा लग रहा है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...