Overview: Karwa Chauth पर इस तरह से स्टाइल करें साड़ियां
Top Trending Karwa Chauth Saree Ideas: इस साल करवाचौथ 20 अक्टूबर 2024 के दिन पड़ने वाला है। करवा चौथ का दिन हिंदू धर्म में सुहागिनों के लिए बहुत ही महत्व रखता है। इस दिन सोलह श्रृंगार करने का खास महत्व है। इस दिन महिलाएं पूरे साज-श्रृंगार के साथ पति की लंबी आयु के लिए पूजा और व्रत करती हैं। इस दिन हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है।
Top Trending Karwa Chauth Saree Ideas: इस साल करवाचौथ 20 अक्टूबर 2024 के दिन पड़ने वाला है। करवा चौथ का दिन हिंदू धर्म में सुहागिनों के लिए बहुत ही महत्व रखता है। इस दिन सोलह श्रृंगार करने का खास महत्व है। इस दिन महिलाएं पूरे साज-श्रृंगार के साथ पति की लंबी आयु के लिए पूजा और व्रत करती हैं। इस दिन हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है।
अगर आप भी इस करवाचौथ की पूजा में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको इस बार साड़ी पहननी चाहिए। हम आपको करवाचौथ पर साड़ी के ट्रेंडी डिजाइन्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें स्टाइल करके आप सबसे खूबसूरत दिखेंगी। आइए देखें….
ऑरेंज कलर बांधनी साड़ी
आजकल बांधनी साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। आपकी उम्र कितनी भी हो, आप इस साड़ी को पहनने के बाद सबसे खूबसूरत दिखेंगी। इसके साथ फुल स्लीव डोरी ब्लाउज पेयर करके आप बहुत ही प्यारी लगेंगी। साथ में मिनिमल ग्रीन स्टोन बैंगल्स और झुमके पेयर करके आपका लुक कंप्लीट हो जाएगा। इस तरह से रेडी होकर निकलेंगी, तो पतिदेव भी हैरान रह जाएंगे।
कॉटन ग्रीन बॉर्डर साड़ी
हरा रंग पूजा-पाठ के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप कंफर्ट के साथ स्टालिश लुक लेना चाहती हैं, तो आपको कॉटन ग्रीन साड़ी के इस डिजाइन को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। इसके साथ आप गोल्डन ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। साथ में गोल्डन जूलरी और गजरा बन आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।
थ्रेडवर्क ऑफ व्हाइट इंब्रायड्री साड़ी
अगर आप डिजाइनर साड़ी पहनने का शौक रखती हैं, तो आपको थ्रेडवर्क ऑफ व्हाइट इंब्रायड्री साड़ी का ये डिजाइन इस करवाचौथ पर जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे पहनने के बाद आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।
पिंक ब्लश पर्ल वर्क ट्यूल साड़ी
अगर आप कुछ यूनिक और लाइटवेट पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्स में से एक पिंक ब्लश पर्ल वर्क ट्यूल साड़ी को रिक्रिएट करना चाहिए। इस साड़ी को आप बहुत ही आसानी से रिक्रिएट करके हीरोइनों जैसी दिख सकती हैं। साथ में स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर आप बहुत ही प्यारी लगेंगी।
रेशम कधवा इंब्रायड्री साड़ी
अगर आप रॉयल लुक लेना चाहती हैं और ये आपका पहला करवाचौथ है, तो आपको अपने लिए हैवी साड़ी का डिजाइन देखना चाहिए। ऐसे में आप रेशम कधवा इंब्रायड्री साड़ी का ये डिजाइन अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। इसके साथ गजरा बन और कुंदन वर्क जूलरी पहनकर आप किसी महारानी से कम नहीं लगेंगी। आपके पतिदेव और सासू मां भी इस अंदाज में आपको देखते ही रह जाएंगे। आपकी सासू मां आपको नजर का काला टिका जरूर लगाने वाली हैं।
हैंडलूम जरीवर्क प्योर सिल्क साड़ी
खास मौकों पर सिल्क साड़ियां पहनने का अपना ही अलग मजा है। अगर आप भी किसी एक्ट्रेस जैसी दिखना चाहती हैं, तो आप इस तरह की लाल, गुलाबी या पीली रंग की सिल्क साड़ी को इस करवाचौथ पर पहन सकती हैं। इसके साथ क्वाटर स्लीव ब्लाउज आपके लुक को कमाल का बना देगा। इसके साथ आप स्लिक बन और हैवी जूलरी स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको रजवाड़ा लुक लेने में मदद करेगा। इसमें आप राजस्थान की किसी महारानी जैसी दिखने वाली हैं।
गोल्डन बनारसी टिश्यू साड़ी
नई दुल्हनों के लिए ट्रेंडी टिश्यू साड़ियां सबसे बेस्ट हैं। अगर आप एक नई-नवेली बहू हैं, तो आपको सबसे खास दिखने के लिए इस बनारसी साड़ी को अपने कलेक्शन में आज ही शामिल करना चाहिए। इसके साथ आप शादी की हैवी जूलरी को भी पेयर करके कहर मचा देंगी। इसके साथ शादी की चुनरी लेकर आप स्वर्ग का अप्सरा से भी ज्यादा खूबसूरत दिख सकती हैं। इस अवतार में आपको आपके पतिदेव भी पहचान नहीं पाएंगे।
ऑफ व्हाइट हैंडलूम जरी साड़ी
आजकल हैंडलूम साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। अगर आप भी इन साड़ियों को पहनने का शौक रखती हैं, तो करवाचौथ के मौके पर आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। जरी वर्क साड़ी रात को ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं। इसके साथ व्हाइट कुंदन जूलरी और ढेर सारी चूड़ियां पहनकर आप बहुत ही गॉर्जियस लगने वाली हैं। बालों को स्टाइल करने के लिए गुलाब वाला गजरा ट्राई कर सकती हैं।
क्लासी सीक्वेन सिग्नेचर साड़ी
आजकल की ट्रेंडी और स्टाइलिश महिलाओं के कलेक्शन में सीक्वेन साड़ी जरूर होती है। अगर आप भी खुद को क्लासी और स्टाइलिश समझती हैं, तो आपको भी इस साड़ी को जरूर ट्राई करना चाहिए। करवाचौथ की रात में आप और आपकी सीक्वेन साड़ी ही चमकेगी। सीक्वेन साड़ी पहनकर पति की पूजा करेंगी, तो आपके पतिदेव भी आपकी बलाएं लेते नहीं थकेंगे।
क्लासिक मेटल डायमंड सीक्वेन साड़ी
आप उन लोगों में से हैं, जो महंगी चीजों का शौक रखते हैं, तो आपके लिए क्लासिक मेटल डायमंड सीक्वेन साड़ी बिल्कुल परफेक्ट है। इसे पहनने के बाद आप महारानी जैसी दिखने वाली हैं। महारानी कलेक्शन वाली ये साड़ी आपके लुक में एलिगेंस को एड कर देगी। इसके साथ बहुत ही मिनिमल जूलरी और लाइटमेकअप लुक रिक्रिएट करके आप करवाचौथ के चांद को भी मात दे सकती हैं। वो चांद भी आपके आगे फीका पड़ने वाला है।
डबल शेड ट्रेडिशनल साड़ी
अगर आपको डबल शेड की साड़ियां पसंद है, तो आपके लिए पिंक और ब्लू शेड वाली ये साड़ी बेस्ट है। इसके साथ इंब्रायड्री वर्क क्वाटर स्लीव ब्लाउज आपके लुक को कंप्लीट कर देगा। साथ में स्टेटमेंट जूलरी पेयर करके आप बहुत ही खूबसूरत दिखने वाली हैं। इस लुक के साथ आप न्यूड मेकअप कर सकती हैं। इसमें आप सबसे अलग दिख सकती हैं।
प्लेन रेडीमेड साड़ी विद डिजाइनर ब्लाउज
अगर आप नई जनरेशन की महिला हैं और आपको साड़ी पहनने में दिक्कत होती है, तो अब आपकी परेशानी हल हो चुकी है। आजकल मार्केट में इस तरह की रेडीमेड साड़ियां काफी चलन में हैं। इसे आप मिनटों में पहन सकती हैं। प्लेन और सिंपल साड़ियां पसंद करने वालों के लिए भी ये साड़ी परफेक्ट है। इसके साथ फ्लोरल वर्क सिल्वर ब्लाउज बहुत ही प्यारा लगेगा। इसे आप करवाचौथ के अलावा भी कहीं भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आपको हैवी जूलरी या मेकअप कैरी करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
हैवी गोल्डन बॉर्डर पर्पल पोल्का डॉट साड़ी
पोल्का डॉट साड़ियां कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होती। करवाचौथ के फंक्शन के हिसाब से पर्पल कलर की ये साड़ी बेस्ट रहेगी। इसके साथ कॉन्ट्रास ऑरेंज ब्लाउज लुक में चार-चांद लगा रहा है। इसे पहनकर छत पर चांद को देखने जाएंगी, तो बादलों में छुपा वो चांद भी शर्माकर रह जाएगा। इसके साथ हैवी जूलरी और चूड़ियां पहनकर आप किसी नई दुल्हन को भी फेल कर सकती हैं। इसके साथ बोल्ड मेकअप और न्यूड आइज बहुत ही क्लासी लुक देंगी। ट्रेंडिशनल वाइब्स के लिए ये वाला साड़ी लुक परफेक्ट रहेगा।
