Three woman wearing lose t-shirts in different style
lose tshirt wearing tips

summary : बड़ी लूज टी-शर्ट को स्टाइल करने के 5 ट्रेंडी और कंफर्टेबल तरीके

ओवरसाइज टी-शर्ट को हाई वेस्ट बॉटम्स, ऑफ शोल्डर लुक, नॉट स्टाइल या ड्रेस की तरह पहनकर पाएं यूनिक और फैशनेबल लुक।
जॉगिंग या कैजुअल आउटिंग के लिए बाइकर शॉर्ट्स और स्नीकर्स के साथ भी यह स्टाइल बेहद कूल लगता है।

Tshirt Styling Tips: आज के समय में काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है बड़ी और लूज शर्ट का। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा यूनिक लगती है और काफी ज्यादा कंफर्टेबल भी होती है।  वैसे हमारी अलमारी में जितने भी कपड़े हो लेकिन अधिकतर लड़कियां लड़कों के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि ओवर साइज शर्ट पहनना बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। अगर आप भी बड़ी लूज टी-शर्ट पहनना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं तो इस तरीके से आप उन्हें स्टाइल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बड़ी लूज टी-शर्ट स्टाइल करने के कुछ कूल तरीके बताते हैं।

टी-शर्ट को हाई वेस्टेड बॉटम्स में टक करें

Tshirt Styling Tips-two woman wearing lose shirt with high waist bottoms posing for camera
lose t-shirt wearing tips

इस तरह का स्टाइल हर बॉडी टाइप पर काफी ज्यादा सूट करता है इसीलिए बिना सोचे समझे आप इसे ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक ओवर साइज टी शर्ट पहने और लाउंज पेंट पहने टी-शर्ट को आप बॉटम्स में टक कर ले। इस तरह का स्टाइल काफी ज्यादा यूनिक लगता है और पहनने में कूल लगता है।

ऑफ शोल्डर टॉप की तरह करें स्टाइल

अगर आपको ऑफ शोल्डर टॉप पहनना पसंद है तो आप अपनी ओवर सीज टी-शर्ट को इस तरीके से ऑफ शोल्डर करके पहन सकते हैं। इसके लिए आपको टी शर्ट को एक कंधे से नीचे करना होगा। इससे आपकी ओवर साइज टी शर्ट लूज हो जाती है और ऑफ शोल्डर लुक मिलता है।  यह लुक काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। डिफरेंट लुक के लिए आप बेल्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नोट लगाकर टी-शर्ट पहने

woman wearing tshirt with knot and high waist jeans
lose tshirt wearing tips

अगर आपको फैशन ट्रेंड फॉलो करना बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आप अपनी ओवर साइज टी शर्ट को नॉट लगाकर भी पहन सकते हैं। इस तरीके से टी शर्ट काफी ज्यादा कूल लुक देती है। अगर आप अपने लुक में और यूनीकनेस ऐड करना चाहते हैं तो इसके बैक साइड पर भी नॉट लगा सकते हैं। इसे हाई वेस्ट जींस के साथ पहनते हैं तो यह काफी ज्यादा खूबसूरत लुक देता है।

ड्रेस की तरह पहने

अगर आपके पास वन पीस या शॉर्ट ड्रेस नहीं है तो आप ओवर साइज टी शर्ट को भी पहन सकते हैं। यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा। यूनिक लुक के लिए आप एक पतली सी बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके नीचे बूट्स जरूर पहनें। बाल खुला रखकर हल्का मेकअप करें। इसी के साथ अपनी टी शर्ट की मैचिंग ब्लेजर भी पहने। इस तरह से आपका लुक एकदम परफेक्ट हो जाता है। इस तरीके से ओवर साइज टी शर्ट काफी ज्यादा अच्छी लगती है।

लूज टी-शर्ट को बाइकर शॉट के साथ पहने

two woman wearing t-shirts with bikers shorts posing dor camera
lose tshirt wearing tips

अगर आप जिम जाना चाहते हैं या जॉगिंग पर जाना चाहते हैं इसके लिए आरामदायक और लाइट कपड़े ही पहने जाते हैं। इसके लिए आप लूज टी शर्ट और बाइकर शॉट पहन सकते हैं। यह काफी ज्यादा कूल लुक देता है। य़ह पहनने में बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल होता है। इसके साथ चंकी स्नीकर्स जरूर पहनें। इससे आपका लुक कंप्लीट हो जाता है। अगर आप चाहे तो स्टाइलिश लगने के लिए एक बेसबॉल कैप भी ऐड कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...