Right Blouse for Saree: साड़ी एक ऐसा एथनिक वियर है, जिसे अक्सर हर उम्र की महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। यहां तक कि अलग-अलग ओकेजन के लिए हम अलग तरह की साड़ी खरीदती हैं। हालांकि, आप कितनी भी महंगी व डिजाइनर साड़ी खरीद लाएं, लेकिन अगर उसे सही तरह से स्टाइल ना किया जाए तो इससे आपका लुक गड़बड़ा जाता है। साड़ी में आपका लुक काफी हद तक ब्लाउज पर निर्भर करता है। अगर आप एक सही व परफेक्ट फिटिंग वाला ब्लाउज पहनती हैं तो इससे आपका लुक निखरकर सामने आता है।
ब्लाउज की वजह से आपका ओवर ऑल लुक बदल सकता है। अगर आपने कभी नोटिस किया हो तो जब आप एक ही साड़ी के साथ अलग-अलग ओकेजन पर अलग तरह के ब्लाउज को पहनती है तो हर बार आपको एक न्यू लुक मिलता है। अब सवाल यह उठता है कि साड़ी के साथ सही ब्लाउज को किस तरह चुना जाए, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-
Also read: ब्लाउज़ डिज़ाइन करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान: Blouse Stitching Tips
साड़ी के स्टाइल पर दें ध्यान

अगर आप अपनी साड़ी के लिए परफेक्ट ब्लाउज चुनना चाहती हैं तो इसके लिए आपको साड़ी के स्टाइल पर विचार करना चाहिए। चूंकि, साड़ियां कई तरह के फ़ैब्रिक और पैटर्न में आती हैं, तो ब्लाउज़ सलेक्ट करते समय आपको यह ध्यान में रखना चाहिए कि वह इन सभी चीज़ों के साथ मेल खाए।
ट्रेडिशनल साड़ियां- अगर आप कांजीवरम, बनारसी या मैसूर सिल्क जैसी ट्रेडिशनल साड़ियों को पहनने का मन बना रही हैं, तो ऐसा ब्लाउज़ चुनें जिसमें रिच एम्बेलिशमेंट का इस्तेमाल किया गया हो। इस तरह की आलीशान साड़ियों के लिए रिच एम्बेलिशमेंट या ब्रोकेड डिज़ाइन वाला हाई-नेक ब्लाउज़ का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। इन साड़ियों के लिए रॉ सिल्क, सैटिन या ब्रोकेड जैसे फ़ैब्रिक चुनें। इससे आपकी साड़ी का लुक बेहद ही एलीगेंट लगेगा।
कैज़ुअल साड़ियां- अगर आप कॉटन, लिनन या जॉर्जेट साड़ियों को कैजुअल्स में स्टाइल कर रही हैं तो इसके लिए सिंपल ब्लाउज़ को पहनना ज्यादा अच्छा माना जाता है। आप इस तरह की साड़ियों के साथ छोटे बटन, गोल नेकलाइन या सिंपल बैक डिज़ाइन जैसे मिनिमलिस्टिक डिटेल वाला स्लीक, फिटेड ब्लाउज़ को पहनने का मन बना सकती हैं। वहीं, ज़्यादा रिलैक्स्ड वाइब के लिए शॉर्ट-स्लीव या स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है।
लहंगा साड़ी या हाफ साड़ी- इस तरह की साड़ियां अक्सर फ्यूजन लुक देती हैं। इनके साथ ऐसे ब्लाउज़ के साथ बहुत अच्छे लगते हैं, जिनमें कंटेपरेरी टच हो, जैसे क्रॉप टॉप, हॉल्टर-नेक या ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़। इससे आपका लुक नया और ट्रेंडी नजर आता है।
ओकेजन पर दें ध्यान
साड़ी के साथ ब्लाउज चुनते समय आपको ओकेजन का भी खास ख्याल रखना चाहिए। ब्लाउज का डिजाइन आपके लुक व ओकेजन के अनुसार होना चाहिए।
शादियां और फॉर्मल इवेंट- यदि आप किसी शादी या फॉर्मल इवेंट का हिस्सा बनने जा रही हैं तो ऐसे में अधिक जटिल डिज़ाइन और एंबेलश्डि ब्लाउज चुनें। आप चाहें तो एंब्रायडिड ब्लाउज को भी पहन सकती है। इसके अलावा, ज़री काम वाला ब्लाउज या स्वारोवस्की क्रिस्टल, सेक्विन या लेसवर्क वाला ब्लाउज भी काफी अच्छा लगता है। अपने लुक को खास बनाने के लिए आप डीप बैक या स्टेटमेंट नेक डिज़ाइन वाला लॉन्ग स्लीव ब्लाउज़ चुन सकती है।
फेस्टिवल सेलिब्रेशन – त्योहारों के लिए, ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल वाला ब्लाउज बहुत खूबसूरत लगता है। आप बैट्यू नेकलाइन ब्लाउज़ या डीप वी-नेक ब्लाउज़ आज़मा सकती हैं। इसके अलावा, मिरर वर्क या बीडवर्क जैसी कढ़ाई आपके ब्लाउज़ को एक फेस्टिव टच दे सकती है, लेकिन इसके साथ बहुत अधिक हैवी साड़ी पहनने से बचें।
कैज़ुअल गैदरिंग और डेवियर- कैज़ुअल लुक में आपको सिंपल व लाइट ब्लाउज़ पहनना चाहिए। एक बेसिक राउंड या स्क्वायर नेकलाइन वाला कॉटन ब्लाउज डेलीवियर में अच्छा रहेगा। आप इस तरह के ब्लाउज को सॉफ्ट कलर या प्रिंट वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं। लंच डेट से लेकर फैमिली गेदरिंग के लिए यह ब्लाउज व लुक एकदम सही है।
ब्लाउज फैब्रिक पर दें ध्यान

जिस तरह ब्लाउज सलेक्ट करते समय आप साड़ी के स्टाइल व ओकेजन पर ध्यान देती हैं, ठीक उसी तरह ब्लाउज के फैब्रिक को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ब्लाउज का फैब्रिक आपके ओवर ऑल लुक को बदल सकता है। आप ब्लाउज का फैब्रिक अपनी साड़ी के फैब्रिक के आधार पर चुन सकती हैं।
सिल्क की साड़ियां- सिल्क की साड़ियों के लिए कच्चे रेशम, ब्रोकेड या साटन से बने ब्लाउज़ पहनना अच्छा माना जाता है। ये कपड़े साड़ी की खूबसूरती को निखारते हैं और उसे एक फ़िनिश देते हैं। आप चाहें तो ज़री या गोटा-पट्टी के काम वाला सिल्क ब्लाउज़ को स्टाइल कर सकती हैं।
कॉटन की साड़ियां- कॉटन की साड़ियों के साथ आप कॉटन या लिनन के ब्लाउज़ को पेयर कर सकती हैं। कॉटन का ब्लाउज़ बेहद ही लाइट होता है, जो इसे दिन के समय या गर्म महीनों के दौरान पहनने के लिए आदर्श बनाता है। अगर आप चाहें तो आप कढ़ाई या ब्लॉक प्रिंट जैसे मिनिमलिस्टिक पैटर्न वाले ब्लाउज़ भी चुन सकते हैं, जो कॉटन की साड़ियों के साथ अच्छी तरह से मेल खाते हैं।
जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ियां- जॉर्जेट या शिफॉन जैसे हल्के कपड़ों से बनी साड़ियों के लिए आप हल्के मैटीरियल से बने ब्लाउज़ चुन सकती हैं। सटल प्लीटिंग या की-होल नेकलाइन वाला शिफॉन ब्लाउज आपके लुक को बेहद ही खूबसूरत दिखाएगा।
बॉडी शेप पर दें ध्यान

ब्लाउज सलेक्ट करते समय आपको अपने बॉडी शेप का भी खास ख्याल रखना चाहिए। हर महिला का बॉडी टाइप अलग होता है और आपको उसके हिसाब से ही ब्लाउज को सलेक्ट करना चाहिए।
ऑवरग्लास शेप बॉडी- अगर आपका फिगर ऑवरग्लास है, तो आप किसी भी तरह के ब्लाउज के स्टाइल को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। आप फिटेड ब्लाउज से लेकर पेप्लम-स्टाइल या क्रॉप्ड ब्लाउज को पहन सकती हैं। इससे आपके कर्व्स अधिक हाइलाइट होंगे और साथ ही साथ, साड़ी के ड्रेप को बैलेंस करेंगे।
पियर शेप बॉडी- अगर आपका बॉडी टाइप पियर शेप है तो आप चौड़ी नेकलाइन वाला ब्लाउज चुन सकती हैं, जैसे कि बोट नेक या स्क्वायर नेक। यह आपके शरीर के अनुपात को बैलेंस करने में मदद करता है। अगर आप चाहें तो ब्लाउज में लंबी स्लीव्स को भी सलेक्ट कर सकती हैं।
एप्पल-शेप्ड बॉडी- एप्पल-शेप्ड बॉडी के लिए, हेम पर थोड़ा फ्लेयर वाला वी-नेक ब्लाउज बेहद ही खूबसूरत लगता है। आप स्ट्रक्चर्ड शोल्डर वाले ब्लाउज भी आज़मा सकती हैं, ताकि आपको ज़्यादा शेप मिले।
