ब्लाउज़ डिज़ाइन में छोटे बदलाव से अपने लुक को कैसे फ्रेश बनाएं?: Blouse Stitching Ideas
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप अपने ब्लाउज स्टिचिंग के दौरान अपनाकर एक परफेक्ट लुक क्रिएट कर सकती है।
Blouse Stitching Ideas: किसी भी साड़ी की खूबसूरती उसके ब्लाउज़ से कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। आजकल महिलाएं अपनी साड़ी के साथ ऐसे ब्लाउज़ सिलवाना पसंद करती हैं, जिनमें उन्हें काफी स्टाइलिश लुक मिले। लेकिन, अगर आप आज भी अपने पुराने घीसे-पीटे डिजाइन वाले ब्लाउज पहन रही हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप अपने ब्लाउज स्टिचिंग के दौरान अपनाकर एक परफेक्ट लुक क्रिएट कर सकती है।
पफ स्लीव्स

पफ स्लीव्स एक पुरानी फैशन को मॉडर्न ट्विस्ट देते हैं। यह ब्लाउज़ को एक नॉस्टैल्जिक लेकिन ट्रेंडी लुक देता है। यदि आप अपनी ब्लाउज़ में हल्का सा पफ स्लीव डिजाइन शामिल करती हैं, तो यह आपके लुक को फ्रेश और स्टाइलिश बना सकता है। पफ स्लीव्स वाले ब्लाउज़ को आप किसी भी साड़ी या लेहंगा के साथ पहन सकती हैं।
एक्सपोज़्ड शोल्डर
इस डिज़ाइन में ब्लाउज़ की कंधे की हिस्से को खुला छोड़ा जाता है, जिससे एक सेक्सी और स्लीक लुक मिलता है। यह एक बहुत ही ट्रेंडी और मॉडर्न डिज़ाइन है। आप फुल स्लीव्स , 3/4 स्लीव्स वाले हॉल्टर नेक, या शोल्डर कट-आउट डिज़ाइन के साथ ऐसा डिजाइन बनवा सकती हैं। इस लुक को मिनिमल ज्वैलरी के साथ स्टाइल करें ताकि ज्यादा ध्यान आपके ब्लाउज़ और कंधों पर हो।
कस्टमाइज्ड नेकलाइन

यदि आप आज भी राउंड नेक डिजाइन वाले ब्लाउज़ पहनती हैं तो थोड़ा अपने स्टाइल में बदलाव लाने की कोशिश करें। इस बार आप अपनी साड़ी के लिए ब्लाउज सिलवाते वक्त वी-नेक, स्कूप नेक, हाई कॉलर, या होल्टर नेक जैसे विकल्पों में से कोई भी चुन सकती हैं। इससे आपकी साड़ी या आउटफिट में एक नया आकर्षण आएगा। यदि आप वी-नेक डिजाइन चुनती हैं, तो ध्यान रखें कि आपके ब्लाउज़ की लंबाई न ज्यादा छोटी हो और न ही बहुत लंबी। एक बैलेंस्ड लुक के लिए बोट नेक या हॉल्टर नेक भी अच्छे होते हैं।
फ्रिल्स और रफ्ल्स

जो महिलाएं अपने ब्लाउज में ज्यादा एक्सपोजर नहीं चाहती हैं वह फुल स्लीव्स के साथ फ्रिल्स और रफल डिजाइन वाले ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। यह लुक आपको बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल बना सकता है।: यदि आप रफ्ल्स या फ्रिल्स स्लीव्स पर डालती हैं, तो ध्यान रखें कि यह बहुत ज्यादा वॉल्यूम न बने, वरना यह भारी लग सकता है।
सीक्विन्स वाले कपड़े
ब्लाउज़ में सीक्विन्स या शिमर वाली कपड़े एड करने से वो अट्रैक्टिव और पार्टी के लिए बेस्ट बन जाता है। यह डिज़ाइन छोटी पार्टियों या शादी-ब्याह में आपके लुक को स्टाइलिश और शाइनी बना सकता है। हल्के शिमर या सीक्विन्स के साथ कोइ दूसरा रंग चुनकर ब्लाउज़ तैयार करें, ताकि यह ज्यादा भड़कीला न लगे।
कट-आउट डिज़ाइन
ब्लाउज़ में कट-आउट डिज़ाइन डालकर एक मॉडर्न और ट्रेंडी लुक दिया जा सकता है। यह एक स्टाइलिश, कूल और सेंसुअल लुक देता है। आप ऐसे कट डिजाइन ब्लाउज़ के फ्रंट में दिलवा सकती हैं। ध्यान रखें कि कट-आउट डिज़ाइन बहुत ज्यादा न हो।
